• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

चोरों ने सुरंग बनाकर बैंक में लगाई सेंध, उड़ाए जेवरात

Writer D by Writer D
24/12/2022
in उत्तर प्रदेश, कानपुर, क्राइम
0
steal

Steal

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कानपुर। उत्तर प्रदेश में कानपुर के सचेंडी क्षेत्र में शातिर चोरों ने भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में सुरंग बना कर सेंध लगायी और स्ट्रांग रूम का लाकर तोड़कर उसमें रखा सोना चुरा (Stole) कर फरार हो गए।

शुक्रवार सुबह बैंक पहुंचे कर्मियों को बैंक में चोरी की जानकारी हुई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस व डाग स्क्वाड की टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया जबकि फील्ड यूनिट की टीम ने स्ट्रांग रूम फिंगर प्रिंट समेत अन्य साक्ष्यों को एकत्रित किया। सूत्रों की मानें तो चोरों ने एक करोड़ के करीब के आभूषण बैंक से पार किये हैं।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि सचेंडी थाना अंतर्गत भौंती स्थित भारतीय स्टेट बैंक के बगल में पड़े खाली प्लाट में खड़ी झाड़ियों के बीच तीन मीटर गहरी 10 फीट लंबी सुरंग बनाकर बैंक के स्ट्रांग रूम में दाखिल हुए। शातिर चोर वहां लाकर को तोड़कर लाखों रुपये कीमत का सोना पाकर मौके से फरार हो गए। शुक्रवार सुबह बैंक पहुंचे मैनेजर नीरज राय ने घटना की जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दी।

डीसीपी वेस्ट विजय ढुल एसीपी निशांक शर्मा फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। डाग स्क्वाड ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ करी। इस दौरान फील्ड यूनिट की टीम ने स्ट्रांग रूम के लाकर से फिंगरप्रिंट समेत अन्य कई अहम साक्ष्य एकत्रित किए हैं।

विजय ढुल ने बताया कि चोर बगल में पड़े खाली प्लाट में सुरंग बनाकर बैंक के अंदर दाखिल हुए थे। बैंक में रखे सोने की कीमत का अभी आकलन नहीं हो पाया है। बैंक कर्मी चोरी हुये सोने का आकलन कर रहे हैं। मामले की जांच की जा रही है।

Tags: crime newskanpur news
Previous Post

फायरिंग करने वाले चार छात्र गिरफ्तार

Next Post

बीस साल बाद भी महिला सिपाही का नहीं लगा सुराग

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

UPITS में दूसरे दिन 4,700 बी2बी बैठकें, 412 समझौते

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS-2026 में दिखा हुनर का जादू, ‘आओ करके सीखें’ ने खींचा दर्शकों का ध्यान

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

World Tourism Day 2026: 13 साल में 52.71 करोड़ पर्यटकों ने देखी काशी, पर्यटन के वैश्विक मानचित्र पर चमका वाराणसी

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

ट्रेड शो में यूपी की महिला उद्यमियों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर सजाए अपने उत्पाद

26/09/2026
Main Slider

भारी बारिश से प्रभावितों को तत्काल मिले राहत, सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश

26/09/2026
Next Post
UP Police SI Exam

बीस साल बाद भी महिला सिपाही का नहीं लगा सुराग

यह भी पढ़ें

Bhel Puri

भेल पुरी के नाम से ही जीभ लगती है लपलपाने, स्वाद भी होता है जबरदस्त और शानदार

05/09/2025
AK Sharma

OTS में मंगलवार तक 35 लाख उपभोक्ताओं ने लिया लाभ, 3500 करोड़ रूपये राजस्व की हुई प्राप्ति: एके शर्मा

20/12/2023
Sandalwood Face Pack

स्किन को कूल रखता है चंदन, जानें इस्तेमाल का तरीका

17/04/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version