• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

स्वर्ण मंदिर परिसर में पांच दिन में तीसरा धमाका, पांच गिरफ्तार

Writer D by Writer D
11/05/2023
in पंजाब
0
Golden Temple

Golden Temple

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

चंडीगढ़। पंजाब में अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर (दरबार साहिब) परिसर (Golden Temple Complex) में बीती रात फिर से धमाका हो गया। पांच दिन में यह तीसरी घटना है। इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

बीते शनिवार से हो रहे धमाकों को लेकर पुलिस तथा पंजाब सरकार पर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि अब से पहले हुए दो धमाकों की जांच एनआईए तथा एनएसजी भी कर रही हैं। स्वर्ण मंदिर में रोजाना देश विदेश से लाखों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं।

बुधवार-गुरुवार की दरम्यानी रात करीब 12.30 बजे हुए धमाके के बाद यहां दहशत का माहौल है।

पुलिस ने आरोपितों को पकड़ने के लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया है। प्राथमिक जांच के अनुसार यह धमाका देर रात श्री गुरु रामदास सराय के पास करीब 12:15 से 12:30 के बीच हुआ। घटना के बारे में पता चलते ही पुलिस अधिकारी वहां पहुंच गए। पुलिस ने घटनास्थल से धमाके के अवशेष जुटाने शुरू कर दिए हैं। घटनास्थल को चारों तरफ से सील कर दिया गया है।

मौके पर पहंचे अमृतसर के पुलिस कमिश्नर नौनिहाल सिंह ने बताया कि पुलिस को रात 12:30 बजे के करीब सूचना मिली कि श्री दरबार साहिब के पास तेज आवाज सुनने को मिली है। पुलिस ने इस बात पर धमाके की आशंका जताई। अंधेरा होने का कारण यह निश्चित नहीं हो पा रहा है कि यह विस्फोट ही है या कोई और कारण है।

पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम पर हर महीने कमाई की गारंटी, मिलेगा इतना ब्याज

फिलहाल फोरेंसिक टीम द्वारा मौके पर जांच की जा रही है। गुरुवार की सुबह भी पुलिस की टीमें मोके पर ही मौजूद थीं। पुलिस जांच जारी है।

पंजाब के पुलिस महानिदेशक की ओर से ट्वीट कर जानकारी दी गई है कि इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि यह लो-इंटेसिटी का विस्फोट था। इसका विस्तृत ब्योरा जल्द ही मीडिया से साझा किया जाएगा।

Tags: amritsar newsgolden templeNational newsPunjab News
Previous Post

पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम पर हर महीने कमाई की गारंटी, मिलेगा इतना ब्याज

Next Post

निर्दलीय प्रत्याशी के पति को मारी गोली, प्रतिद्वंदीयों पर लगा आरोप

Writer D

Writer D

Related Posts

पंजाब

विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब में JDU की एंट्री, तैयार किया बड़ा चुनावी प्लान

04/07/2026
Sandeep Pathak
पंजाब

संदीप पाठक मामले की सुनवाई टली, पंजाब सरकार को फिर मिली मोहलत

04/07/2026
Renovation of Jalandhar Cantt Railway Station completed
पंजाब

जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन का नवीनीकरण पूरा, 13 जुलाई को PM मोदी कर सकते हैं उद्घाटन

04/07/2026
I-cards with Bhagwant Mann's photo removed at Golden Temple
पंजाब

गोल्डन टेंपल में भगवंत मान की फोटो वाले आईकार्ड उतरवाए गए

04/07/2026
mushroom
पंजाब

पंजाब सरकार की बड़ी सौगात, मशरूम उत्पादन यूनिट पर मिलेगी ₹80 हजार तक की सब्सिडी

04/07/2026
Next Post
Firing

निर्दलीय प्रत्याशी के पति को मारी गोली, प्रतिद्वंदीयों पर लगा आरोप

यह भी पढ़ें

pink lips

सर्दियों में भी होंठ रहेंगे खूबसूरत, लगाएं होममेड लिप स्क्रब

04/01/2026
यूपी विधानसभा के सामने महिला ने किया आत्मदाह Woman committed self-immolation

यूपी विधानसभा के सामने महिला ने किया आत्मदाह, ये था मामला

13/10/2020
money plant

मनी प्लांट लगाते समय इन नियमों पर रखें ध्यान

12/01/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version