• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

तेरह नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, 23 लाख के थे इनामी

Writer D by Writer D
28/06/2025
in Main Slider, क्राइम, छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय
0
Thirteen Naxalites surrender in Chhattisgarh

Thirteen Naxalites surrender in Chhattisgarh

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बीजापुर : छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में शुक्रवार को कंपनी नंबर-2 के एक सक्रिय पार्टी सदस्य समेत 13 नक्सलियों (Naxalites) ने सुरक्षा बलों के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। इन सभी नक्सलियों पर कुल 23 लाख रुपये का इनाम घोषित था। इन सभी ने आईईडी ब्लास्ट, पुलिस पर फायरिंग, आगजनी जैसी गंभीर घटनाओं में शामिल होने की बात स्वीकार की है।

नक्सलियों (Naxalites) के आत्मसमर्पण कार्यक्रम में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के उप महानिरीक्षक (डीआईजी) बीएस नेगी, डॉ. जितेन्द्र यादव, पुलिस अधीक्षक, बीजापुर, यूलेण्डन यार्क, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ,मंयक गुर्जर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ,विनीत साहू, उप पुलिस अधीक्षक उपस्थित थे।

इन सभी आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों (Naxalites) को सरकार ने योजना के तहत 50-50 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि मौके पर प्रदान की। अधिकारियों का मानना है कि आगे भी बड़ी संख्या में नक्सली मुख्यधारा में लौट सकते हैं।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnudev Sai) ने ‘एक्स’ पर ट्वीट कर कहा कि बीजापुर में 13 हार्डकोर नक्सलियों ने छोड़ा हिंसा का रास्ता! बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों के समक्ष 23 लाख रुपये के इनामी 13 कुख्यात हार्डकोर नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा से जुड़ने का निर्णय लिया है। इन आत्मसमर्पित नक्सलियों में से दस पर एक लाख से आठ लाख रुपये तक के इनाम घोषित थे।

यह आत्मसमर्पण हमारी “आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति – 2025” और “नियद नेल्ला नार योजना” की सफलता का प्रत्यक्ष प्रमाण है, जिससे नक्सल प्रभावित इलाकों में विश्वास और बदलाव की नई बयार बह रही है।

अब नक्सली (Naxalites) भी यह समझने लगे हैं कि बंदूक नहीं, विकास की राह ही भविष्य का सही विकल्प है। हम इन आत्मसमर्पित नक्सलियों के पुनर्वास और पुनरुत्थान के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी के नेतृत्व में मार्च 2026 तक देश और प्रदेश से नक्सलवाद के समूल उन्मूलन का लक्ष्य सुनिश्चित है।

Tags: Chattisgarh News
Previous Post

सीएम धामी ने की बारिश को लेकर सतर्क रहने की अपील

Next Post

बिटिया का इलाज कराएंगे, आवास भी दिलाएंगे : सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

ईट राइट समिट में उप मुख्यमंत्री का संदेश—“जैसा खाओ अन्न, वैसा बने मन”, स्वस्थ भोजन अपनाएं

29/09/2026
divyangjan
Main Slider

बढ़ेगी दिव्यांगजन की जीवन सुगमता, सीएम योगी करेंगे उपकरण वितरण

29/09/2026
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री घोषणाओं पर मुख्य सचिव का सख्त रुख, 303 लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश

29/09/2026
Main Slider

UPITS 2026: यूपी पुलिस के स्टॉल ने लगातार तीसरी बार जीता बेस्ट डिस्प्ले अवार्ड, आधुनिक तकनीक बनी आकर्षण

29/09/2026
Main Slider

सनातन के बगैर भारत की कल्पना नहीं: मुख्यमंत्री योगी

29/09/2026
Next Post
CM Yogi heard the problems of 200 people in Janta Darshan

बिटिया का इलाज कराएंगे, आवास भी दिलाएंगे : सीएम योगी

यह भी पढ़ें

ayurveda chyawanprash

च्यवनप्राश से कोरोना के ट्रायल में भी मिली सफलता

13/06/2021
cm yogi

डॉ. मुखर्जी, पं. दीनदयाल उपाध्याय व अटल जी की विरासत ने भारत को दी नई दृष्टिः मुख्यमंत्री

25/12/2025
fire brokeout

पुलिस चौकी में लगी भीषण आग, पुलिसकर्मी ने भागकर बचाई जान

25/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version