• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बेटियों और महिलाओं को घरों में कैद करने की साजिश कर रहा इंडी गठबंधन: सीएम

Writer D by Writer D
27/05/2024
in उत्तर प्रदेश, मऊ, राजनीति
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मऊ : इंडी गठबंधन से सावधान रहने की जरुरत है, क्योंकि ये कहते हैं कि सत्ता में आएंगे तो विरासत टैक्स लगाएंगे। इनका यह टैक्स औरंगजेब का जजिया कर है। ये कहते हैं कि सत्ता में आने पर पर्सनल लॉ लागू करेंगे यानी यह देश में तालिबानी और शरिया कानून लागू करना चाहते हैं। यह बेटियों और महिलाओं को घर में कैद करने की साजिश कर रहे हैं, लेकिन इन्हें ये नहीं पता कि यह देश बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर के संविधान से चलेगा। हम देश में फिर से तीन तलाक की कुप्रथा को शुरू नहीं होने देंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले दस वर्ष में दुनिया में देश और भारत के हर नागरिक का सम्मान बढ़ा है। ऐसे में पूरे देश में एक बार फिर मोदी सरकार और अबकी बार 400 पार का नारा गूंज रहा है। ये बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने सोमवार को मऊ की घोसी लोकसभा क्षेत्र के लिए आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहीं। इस दौरान उन्होंने लोकसभा प्रत्याशी डॉ. अरविंद राजभर के पक्ष में वोट की अपील की।

कांग्रेस और सपा की सोच नकारात्मक

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 10 वर्ष में देश की तकदीर बदली है। अब देश में सुरक्षा का बेहतर वातावरण है। देश में चारों ओर विकास के बड़े-बड़े कार्य हो रहे हैं। इसके अलावा मोदी जी के नेतृत्व में गरीबों को उनका हक दिया जा रहा है। देश में 80 करोड़ गरीबों को फ्री में राशन की सुविधा दी जा रही है। 60 करोड़ गरीबों को आयुष्मान भारत के तहत पांच लाख का स्वास्थ्य बीमा का लाभ दिया जा रहा है। 12 करोड़ किसानों को किसान सम्मान निधि, 12 करोड़ घरों में शौचालय का निर्माण किया गया है। यह सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन से हो पाया है।

सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि 4 जून के बाद देश के 70 वर्ष से ऊपर हर बुजुर्ग को प्रतिवर्ष 5 लाख रुपये का बीमा कवर दिया जाएगा। वहीं कांग्रेस और समाजवादी पार्टी की सोच नकारात्मक है। यह प्रभु राम के साथ देश के भी विरोधी हैं। यह लोग दलितों और पिछड़ों के हक पर डकैती डालते हैं। अब इनकी नजर आेबीसी जाति के आरक्षण पर है। यह कहते हैं कि ओबीसी आरक्षण में सेंध लगाकर मुसलमानों को देंगे, लेकिन हम ऐसा होने नहीं देंगे। यह ओबीसी जाति के लोगों का अधिकार है और इस अधिकार को हम छीनने नहीं देंगे।

मुख्यमंत्री योगी के अपनेपन के भाव से विभोर हो गए श्रद्धालु

सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने कहा था कि आरक्षण का आधार धर्म नहीं हो सकता। यह धर्म के आधार पर एक बार फिर देश को विभाजित करना चाहते हैं। जनता जनार्दन इनके मंसूबों को समझ गई है। यही वजह है कि वह इन लोगों से कहती है कि जो राम को लाएं हैं हम उनको लाएंगे।

सीएम योगी (CM Yogi)  ने घोसी लोकसभा सीट के मतदाताओं से अपील की है कि आपको भी 400 पार मिशन में शामिल हो करके छड़ी को जिताना है। यही छड़ी बुजुर्गों का सहारा बनेगी।

इस अवसर पर प्रदेश सरकार के मंत्री एके शर्मा, ओम प्रकाश राजभर, दारा सिंह चौहान, सांसद आजमगढ़ दिनेश लाल यादव निरहुआ, विधान परिषद सदस्य यशवंत सिंह, विक्रांत सिंह, विधायक राम विलास चौहान, बीजेपी के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय आदि उपस्थित थे।

Tags: cm yogilok sabha elections 2024mau newsYogi News
Previous Post

‘… आ रहा हूं’, सेक्स स्कैंडल में फंसे प्रज्जवल रेवन्ना ने दी पहली बार प्रतिक्रिया

Next Post

नौतपा में रामलला पहन रहे हैं सूती कपड़े, दही और फलों का जूस का लग रहा भोग

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की पहल को मिल रही मजबूती, यूपी की दीदियों की सफलता से सीखेगा पूरा देश

23/10/2026
Deepotsav
अयोध्या

योगी सरकार के दीपोत्सव में बनेगा नया रिकॉर्ड, रामनगरी में जलेंगे 30 लाख दीप

23/10/2026
अयोध्या

दीपोत्सव से पहले चमकेगी रामनगरी, अयोध्या के प्रमुख मार्गों का होगा कायाकल्प

23/10/2026
उत्तर प्रदेश

श्रद्धा दुबे को नहीं मिली राहत, शिवा शर्मा केस में कोर्ट ने खारिज की जमानत अर्जी

23/10/2026
उत्तर प्रदेश

वैश्विक निवेश को बढ़ावा देने के लिए लखनऊ में जीसीसी समिट, CM योगी करेंगे उद्घाटन

23/10/2026
Next Post
Ramlala

नौतपा में रामलला पहन रहे हैं सूती कपड़े, दही और फलों का जूस का लग रहा भोग

यह भी पढ़ें

CTET

CTET July 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, आधिकारिक वेबसाइट पर करें अप्लाई

28/04/2023
unemployed candidate

इन बेरोजगार अभ्यर्थ‍ियों को योगी सरकार वापस देगी 290 करोड रुपये, जानें पूरा प्लान

29/07/2022
Paneer Dahi Tikki

इस लाजवाब डिश से बनाए अपने ब्रेकफास्ट को चटपटा

20/09/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version