• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्रयागराज का यह पूरा परिवार निकला साजिश का सेंटर, ISI के इशारे पर बुन रहे थे जाल

Writer D by Writer D
19/09/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, प्रयागराज
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश और देश को दहलाने की जो साजिश आईएसआई (ISI) और अंडरवर्ल्ड ने हाथ मिलाकर रची उस साजिश का सेंटर प्रयागराज का एक परिवार निकला। प्रयागराज के करेली का रहने वाला यह परिवार ही इस पूरी साजिश का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है, जिसका एक सदस्य दुबई में काम कर रहा है। अब तक पकड़े गए सभी आरोपियों का कनेक्शन प्रयागराज की इसी फैमिली से ही निकला है।

दिल्ली स्पेशल सेल ने बीते बुधवार आईएसआई के पैसे और अंडरवर्ल्ड की मदद से बम धमाकों की साजिश को बेनकाब किया। इस साजिश के तार भले पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई और अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के छोटे भाई अनीस इब्राहिम से जुड़े हों, लेकिन पाकिस्तान में रची गई साजिश को अंजाम प्रयागराज के करेली में रहने वाला एक परिवार दे रहा था।

अब तक इस परिवार के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया जा चुका है। एक सदस्य आईएसआई के इशारे पर दुबई से बैठकर इस साजिश का ताना-बाना बुन रहा है। आईएसआई और अंडरवर्ल्ड के इस टेरर कनेक्शन में शामिल सभी आरोपी प्रयागराज के इसी परिवार के जानकार और रिश्तेदार हैं।

दिल्ली स्पेशल सेल ने नई दिल्ली के ओखला से जिस ओसामा को गिरफ्तार किया वो ओसामा प्रयागराज के करेली में रहने वाले इस परिवार का बड़ा बेटा है।यूपी एटीएस और दिल्ली स्पेशल सेल ने प्रयागराज से जिस जीशान कमर को गिरफ्तार किया, वह जीशान कमर इसी ओसामा के परिवार का प्रयागराज में पड़ोसी है, ओसामा के चाचा उसैद उर रहमान का पक्का शागिर्द है।

उसैद उर रहमान ने ही जीशान का ब्रेनवॉश कर रेडिकलाइज किया, इस्लाम के नाम पर गुमराह किया और फिर अपने भतीजे ओसामा के साथ मस्कट के रास्ते पाकिस्तान ट्रेनिंग के लिए भेज दिया। पाकिस्तान में आईएसआई के बनाए कैंप में 15 दिन तक बम बनाने, आईईडी बनाकर इस्तेमाल करने से लेकर आरडीएक्स के इस्तेमाल की ट्रेनिंग तक दी गई। ओसामा और जीशान ही साजिश को अंजाम देने के लिए 15 दिन की ट्रेनिंग लेकर लौटे थे।

आईएसआई ने भारत में साजिश को अंजाम देने के लिए प्रयागराज के इस परिवार को दुबई में बैठे एक मौलवी के जरिए पकड़ा था। यह मौलवी कोई और नहीं, बल्कि पकड़े गए ओसामा का पिता आईएसआई हैंडलर और मदरसा चलाने वाला उसैद उर रहमान है। उसैद ही इस पूरी साजिश को भारत में अंजाम देने की अहम कड़ी बना था।

दुबई में बैठे पिता के कहने पर ओसामा ट्रेनिंग के लिए पाकिस्तान गया और प्रयागराज में भाई के कहने पर उसैद उर रहमान ने जीशान और अन्य लोगों को इस साजिश में शामिल किया। फिलहाल इस प्रयागराज फैमिली के सबसे बड़े शख्स और साजिश के अहम किरदार उसैद उर रहमान के खिलाफ दिल्ली स्पेशल सेल रेड कॉर्नर नोटिस जारी करवाने जा रही है।

रायबरेली से पकड़ा गया मूलचंद लाला उर्फ साजू भी इसे करेली परिवार के संपर्क में आया और गिरफ्तार हो गया। दरअसल, मूलचंद की बहन जीशान के पड़ोस में ब्याही है। मूलचंद अक्सर अपनी बहन से मिलने के लिए करेली आता जाता रहा है। वहीं जीशान और उसैद उर रहमान ने नशे के आदी मूलचंद लाला को इस साजिश का अहम हिस्सा बना लिया।

सूत्रों की माने तो अंडरवर्ल्ड डॉन अनीस इब्राहिम ने इस साजिश को अंजाम देने के लिए मुंबई के रहने वाले जिस जान मोहम्मद को हथियार आरडीएक्स सप्लाई करने वाला था, उस जान मोहम्मद से यूपी तक इस हथियारों और आरडीएक्स को पहुंचाने के लिए मूलचंद उर्फ लाला को चुना गया था। मूलचंद उर्फ लाला के जरिए ही साजिश को अंजाम देने के हथियार और अन्य साजोसामान विस्फोटक प्रयागराज व अन्य जगह पर पहुंचने थे।

लखनऊ से दिल्ली स्पेशल सेल के इनपुट पर यूपी एटीएस ने जिस आमिर जावेद को गिरफ्तार किया। वह अमीर जावेद भी इसी प्रयागराज के करेली में रहने वाले परिवार का करीबी है। आमिर जावेद की बहन ओसामा के चचेरे भाई को ब्याही है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार आमिर जावेद की बहन की शादी शुक्रवार को प्रयागराज के करेली से पकड़े गए ओसामा के चाचा उसैद उर रहमान के बेटे से हुई है। इतना ही नहीं आमिर जावेद दुबई में बैठे ओसामा के पिता उसैद उर रहमान के जरिए ही खजूर का बिजनेस भी करता है।

Tags: delhi special cellPrayagraj Newsterror attackterror moduleUP ATSup news
Previous Post

चेहरे की खोई रौनक पाने के लिए लगाए ये फेसपैक, बढ़ जाएगी खूबसूरती

Next Post

Inspiration-4 क्रू तीन दिन बाद सफलतापूर्वक वापस लौटा

Writer D

Writer D

Related Posts

Potato Pinwheel
Main Slider

घर आएं गेस्ट के लिए झटपट बनाएं चटपटे पोटेटो पिनवील

19/07/2026
chutney
Main Slider

इसका जायका खाने में लगाएगा स्वाद का तड़का, देखें रेसिपी

19/07/2026
Eyebrows
Main Slider

आइब्रो को घनी बनाने के लिए अपनाएं ये उपाय

19/07/2026
Gold Facial
Main Slider

खुद से ही करें ये फेशियल, बच जाएगा पार्लर का खर्चा

19/07/2026
Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Medical Scheme turns out to be a boon
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री शिक्षक सुरक्षा कैशलेस चिकित्सा योजना बनी वरदान, मात्र 10 दिनों में 142 शिक्षकों को मिला लाभ

18/07/2026
Next Post
Inspiration-4

Inspiration-4 क्रू तीन दिन बाद सफलतापूर्वक वापस लौटा

यह भी पढ़ें

Revenue

चुनाव लड़ने की मैं नहीं करूंगा कोशिश…, योगी के बयान से मचा सियासी हड़कंप

26/03/2025
अजय कुमार लल्लू ajay kumar lallu

लल्लू ने उप्र कांग्रेस के अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा, चुनाव में मिली हार की ली ज़िम्मेदारी

15/03/2022
Anand Bardhan

श्रद्धालुओं की भीड़ के अनुरूप ही घाटों की संख्या बढ़ाई जाए: मुख्य सचिव

02/07/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version