Main Sliderनई दिल्लीराजनीतिराष्ट्रीय

झूठ, लूट, सूट-बूट की ये सरकार, किसानों को जुमले देना बंद करो सरकार : राहुल गांधी

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी व महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भाजपा सरकार पर लगातार हमला जारी रखा है। राहुल गांधी ने वीडियो ट्वीट कर कहा कि वह झूठ और मिथ्या प्रचार को आधार बनाकर काम करती है। इसलिए किसान आंदोलन खत्म करने का उसका कोई मिशन सफल नहीं हो सकता है।

गांधी ने ट्वीट किया कि किसान की आय दुगुनी होगी। ‘मित्रों’ की आय हुई चौगुनी और किसान की होगी आधी। झूठ की, लूट की, सूट-बूट की सरकार।

इसके साथ ही गांधी ने एक वीडियो भी पोस्ट किया है जिसमें पुलिस किसानों पर आंसू गैस के गोले छोड़ और लाठी बरसा रही है तथा पानी की बौछारें कर और कंटीले बेरिकेटर लगाकर आंदोलनकारी किसानों को रोक रही है।

अनोखा : 10 हजार किमी. की यात्रा कर भारत में बन रहा दुनिया का सबसे बड़ा मास्क

राहुल गांधी ने दूसरा ट्वीट करते हुए कहा कि मोदी सरकार किसानों को जुमले देना बंद करें। बेईमानी-अत्याचार बंद करें,बातचीत का ढकोसला बंद करें। किसान-मज़दूर विरोधी तीनों काले क़ानून ख़त्म करें।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि जब सरकार का उद्देश्य केवल ढोंग और झूठा प्रचार हो तो मिशन फेल हो ही जाएंगे। उत्तर प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों पर पर्दा डालने के लिए भाजपा सरकार का मिशन शक्ति फेल रहा। युवती को जलाने वालों के खिलाफ एक महीने बाद केस हो रहा है। अपराध बढ़ते जा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button