• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

54वीं बार ट्रांसफर हुआ है इस IAS का ट्रांसफर, जानिए अब किस विभाग में मिली तैनाती

Writer D by Writer D
23/10/2021
in Main Slider, राष्ट्रीय, हरयाणा
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हरियाणा के आईएएस अधिकारी अशोक खेमका एक बार फिर ट्रांसफर को लेकर चर्चा में हैं। अपने ट्वीट और कार्यशैली को लेकर अकसर चर्चाओं में रहने वाले खेमका का 29 साल की सर्विस में 54वीं बार तबादला हुआ है। इस बार उनको हरियाणा के अभिलेख, पुरातत्व एवं संग्रहालय के प्रधान सचिव से एक बार फिर विज्ञान एवं तकनीकी विभाग में बतौर प्रधान सचिव तैनाती मिली है। खेमका को अमित झा को हटाकर ये जिम्‍मेदारी दी गयी है।

इस बार अशोक खेमका को जजपा कोटे के इकलौते राज्यमंत्री अनूप धानक के महकमे से हटाकर करीब दो साल बाद फिर से कैबिनेट मंत्री अनिल विज के साथ लगाया गया है। वहीं, उनको मत्स्य विभाग की भी जिम्मेदारी मिली है जो कि कैबिनेट मंत्री जेपी दलाल के पास है।

पीएम मोदी बोले- नौकरशाह जितने जिम्मेदार होंगे, देश को उतना ही फायदा होगा

बता दें कि आईएएस अफसर अशोक खेमका की राज्‍य के कैबिनेट मंत्री अनिल विज की पटरी खूब बैठती रही है। खेल विभाग के प्रधान सचिव रहते खेमका को खेल मंत्री के नाते अनिल विज ने उनकी वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट में 10 में से 9.92 अंक दे दिए थे। इसके साथ विज ने कहा था कि उन्होंने तीन साल में 20 से अधिक आईएएस अफसरों के साथ काम किया, लेकिन कोई भी अधिकारी उनके करीब नहीं था। विज के इस बयान के बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने खेमका के अंक घटाते हुए प्रतिकूल टिप्पणी की थी और यह विवाद हाईकोर्ट तक पहुंच गया था।

आईएएस अधिकारी खेमका का नाम 2012 में चर्चा में आया था, जब उन्होंने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के पति राबर्ट वाड्रा की कंपनी और रीयल एस्टेट कंपनी डीएलएफ के बीच हुए जमीन सौदे को रद्द कर दिया था। इसके बाद से उनके लगातार ट्रांसफर हो रहे हैं। वहीं, उन्‍होंने अपने 51वें तबादले के बाद कहा था कि अब तो लगता है कि जैसे भेजा फ्राई हो गया है।

Tags: anil vijHaryana newsias ashok khemka
Previous Post

‘बंटी और बबली 2’ का फर्स्ट लुक आउट, सैफ ने बढ़ाया वजन

Next Post

370 हटने के बाद शाह का श्रीनगर का पहला दौरा, शहीद के परिजनों से की मुलाकात

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

शाम 7 बजे के बाद सजती थी ‘बबुआ’ की महफिल, विकास योजनाओं का करते थे बंटाधारः मुख्यमंत्री

21/07/2026
Many Congress leaders including Rahul-Priyanka are on strike
Main Slider

पीएम आवास के पास सियासी संग्राम! राहुल-प्रियंका समेत कई कांग्रेसी नेता धरने पर

21/07/2026
Sri Hemkunt Sahib
Main Slider

बेल्जियम से आए 84 सिख श्रद्धालु पहुंचे हेमकुंड साहिब की पावन यात्रा पर

21/07/2026
Yogi Cabinet Meeting
Main Slider

Yogi Cabinet: वाराणसी में बनेगा हाईटेक 500 बेड महिला छात्रावास

21/07/2026
Yogi Cabinet Meeting
Main Slider

योगी कैबिनेट की मंजूरी, रोडवेज बेड़े में शामिल होंगी 250 ई-बसें

21/07/2026
Next Post

370 हटने के बाद शाह का श्रीनगर का पहला दौरा, शहीद के परिजनों से की मुलाकात

यह भी पढ़ें

lipstick

इस तरह करें होंठो का मेकअप, दिखेंगी स्टनिंग

14/08/2024
borewell

300 फीट गहरे बोरवेल में गिरी 3 साल की मासूम, 32 घंटों से रेस्क्यू जारी

07/06/2023
SS Sandhu

मुख्य सचिव ने धान की खरीद के संबंध में अधिकारियों संग की समीक्षा बैठक

22/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version