• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ये है दुनिया का सबसे सस्ता घर, कीमत इतनी की कोई बच्चा भी खरीद ले

Writer D by Writer D
26/08/2023
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय
0
Summer

House

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भला किसका ये सपना नहीं होता कि उसके पास अपना घर (House)  हो, लेकिन हर किसी का ये सपना पूरा तो नहीं हो पाता. आजकल घर बनवाना या खरीदना इतना महंगा हो गया है कि लोग चाहकर भी अपना आशियाना नहीं ले पा रहे. कुछ महीने पहले एक खबर आई थी कि लंदन में 40 बेडरूम वाला एक ऐसा घर है, जिसकी कीमत करीब 25 अरब रुपये है, पर अब चर्चा एक ऐसे घर की हो रही है, जिसकी कीमत इतनी कम है कि चाहे तो एक भिखारी भी उसे खरीद सकता है. इस घर को दुनिया का सबसे सस्ता घर बताया जा रहा है.

ये घर (House) अमेरिका के मिशिगन के पोंटियाक में है, जिसकी कीमत सिर्फ एक डॉलर यानी 82 रुपये है. इतने में तो लोगों को 10 ईंटें भी नहीं मिल पाएंगी तो घर कहां से बनेगा, लेकिन फिर भी ये घर इतनी कम कीमत पर मिल रहा है. आपको लग रहा होगा कि शायद ये घर बहुत छोटा होगा, तो ऐसा बिल्कुल नहीं है. ये घर असल में दो बेडरूम वाला एक बंगला है.

घर (House)  खरीदने वाले लोगों की लग गई लाइन

लैडबाइबल (Ladbible) नामक वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक, रियल एस्टेट एजेंट क्रिस्टोफर हुबेल ने बताया कि जैसे ही इस घर की कीमत ऑनलाइन साझा की गई, उनके पास लोगों के फोन आने शुरू हो गए. उनके पास सैकड़ों फोन कॉल, सैकड़ों टेक्स्ट और सैकड़ों ईमेल आए हैं, जो दुनिया के इस सबसे सस्ते घर को खरीदने में रूचि दिखा रहे हैं.

2011 में 8 लाख थी घर (House) की कीमत

क्रिस्टोफर ने बताया कि इस घर को साल 1956 में बनाया गया था और उसके कई साल बाद इसे दूसरे किसी को बेच दिया गया था. फिलहाल यह घर करीब 20 साल से एक शख्स के पास है. उसने साल 2004 में इसे खरीदा था और उसके बाद इसे किराये पर लगा दिया था. साल 2011 में उसने इस घर को 10 हजार डॉलर यानी आज के हिसाब से करीब 8 लाख 25 हजार रुपये में बेचने की कोशिश भी की थी, लेकिन बेच नहीं पाया था.

BPSC असिस्टेंट मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड

अब इस घर की हालत ऐसी है भी नहीं कि कोई यहां रह पाए. सालों से यह घर खाली पड़ा है. हर जगह पेंटवर्क उखड़ गए हैं, किचन टूटा-फूटा था, अलमारियों की हालत खराब है और बाथरूम की भी हालत कुछ ऐसी ही है. अगर कोई इस घर को अपना बनाना चाहता है तो उसके पास सिर्फ 23 अगस्त तक का ही समय है. उसके बाद ये ऑफर खत्म हो जाएगा और घर की कीमत फिर से हजारों डॉलर में चली जाएगी.

Tags: # world newsamazing newscheapest houseinternational Newstrending news
Previous Post

BPSC असिस्टेंट मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड

Next Post

Chandrayaan-3 Mission: प्रज्ञान रोवर ने शिव शक्ति प्वाइंट पर की सैर

Writer D

Writer D

Related Posts

Suresh Khanna
Main Slider

बजट 2026-27: योगी सरकार की प्राथमिकता में किसान, कृषि योजनाओं के लिए 10,888 करोड़ रुपये

11/02/2026
CM Yogi
Main Slider

यह किसान, युवा और महिला का है बजट: सीएम योगी

11/02/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री ने 37.23 करोड़ की योजनाओं को दी मंजूरी

11/02/2026
Gold
Business

फिर बढ़ गए चांदी के भाव, सोने में भी आई तेजी

11/02/2026
Diksha Makkar tops UGC-NET all India
Main Slider

दीक्षा मक्कड़ ने किया UGC-NET में ऑल इंडिया टॉप, पांचवें प्रयास में मिली सफलता

11/02/2026
Next Post
Pragyan Rover

Chandrayaan-3 Mission: प्रज्ञान रोवर ने शिव शक्ति प्वाइंट पर की सैर

यह भी पढ़ें

freedom day parade

फ्रीडम डे परेड में चली ताबड़तोड़ फायरिंग, 9 की मौत, 57 घायल

04/07/2022
Kejriwal in support of Mamta

ममता के समर्थन में आए केजरीवाल, बोले- राज्य के अधिकारों में दखल दे रहा केंद्र

18/12/2020
cylinder explosion

झुग्गी में गैस सिलेन्डर फटने से लगी आग, दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर

14/11/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version