• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

2009 के बाद पहला लोकसभा चुनाव है जब मोदी बलिया नहीं आए

Writer D by Writer D
26/05/2024
in उत्तर प्रदेश, बलिया, राजनीति
0
PM Modi

PM Modi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बलिया। पूर्वांचल की अहम संसदीय सीट बलिया से पार्टी प्रत्याशी नीरज शेखर के पक्ष में प्रचार के लिए भाजपा के शीर्ष नेता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi ) बलिया की धरती पर नहीं आए। उन्होंने रविवार को मऊ जिले के रतनपुरा से ही बलिया, घोसी और सलेमपुर से एनडीए उम्मीदवारों के लिए वोट मांगा। 2009 के बाद यह पहला अवसर है जब मोदी बलिया की धरती पर चुनाव प्रचार के लिए नहीं आए।

हालांकि, हिंदुत्व के प्रखर चेहरा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत भाजपा के कई दिग्गज बलिया में जीत की हैट्रिक के लिए जनसमर्थन मांगने आ चुके हैं। गुजरात के मुख्यमंत्री रहते नरेन्द्र मोदी (PM Modi ) 2009 में बलिया जिला मुख्यालय पर तब के प्रत्याशी मनोज सिन्हा के पक्ष में जनसभा को सम्बोधित करने आए थे।

बतौर पीएम उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी (PM Modi ) 2014 के लोकसभा चुनाव में 44 दिनों तक चले अपने चुनावी अभियान का समापन ही बलिया में किया था। अलबत्ता 2019 के लोकसभा चुनाव में वे चुनाव प्रचार खत्म होने से चार दिन पहले ही आए थे। लेकिन इस बार मोदी के बलिया लोकसभा की सीमा में नहीं आने से भाजपा कार्यकर्ताओं में थोड़ी मायूसी जरूर है पर रतनपुरा की सभा से निकले संदेश से गदगद भी हैं।

मेरा बचपन कप प्लेट धोते धोते बीता : मोदी

माना जा रहा है कि मोदी ने रतनपुरा में घोसी, बलिया और सलेमपुर के प्रत्याशियों के लिए संयुक्त जनसभा कर एनडीए उम्मीदवारों के पक्ष में हवा बना दी है। अब वे शायद ही बलिया में आएं, क्योंकि चुनाव प्रचार में अब काफी कम दिन बचे हैं। हालांकि, प्रधानमंत्री मोदी के अलावा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 22 मई को जनाड़ी में आ चुके हैं। 25 को मुख्यमंत्री योगी बैरिया में आये थे।

सूत्रों की मानें तो भाजपा प्रत्याशी की ओर से असम के मुख्यमंत्री हिमंता विश्वशर्मा की भी डिमांड की गई है। लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान की भी डिमांड की गई है। कई और सेलिब्रिटी चेहरों की मांग की गई है।

Tags: ballia newsloksabha elections 2024pm modiup news
Previous Post

सातवें चरण में भाजपा सात समंदर पार चली जाएगी : अखिलेश यादव

Next Post

10 साल बाद KKR ने जीता आईपीएल का खिताब, SRH को चटाई धूल

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में परिषदीय शिक्षा की गुणवत्ता को नई गति, शिक्षक संकुल बैठकों से संवरेगा शिक्षण

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

यूपी पुलिस की ‘वर्दी’ में दिखी शहादत की कहानी, अपनों को खोने का दर्द और देशसेवा का जज्बा

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

स्वयं सहायता समूह से मिली ताकत, सैनिटरी नैपकिन का कारोबार खड़ा कर 30 गांवों तक पहुंचाया

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में यूपी पुलिस को नई ताकत: बजट 2.7 गुना बढ़ा, 2.26 लाख से अधिक भर्तियां

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

यूपी पुलिस को बड़ी सौगात, वर्दी भत्ता ₹15 हजार और सिम भत्ता ₹2,500 होगा

21/10/2026
Next Post
KKR won the IPL trophy

10 साल बाद KKR ने जीता आईपीएल का खिताब, SRH को चटाई धूल

यह भी पढ़ें

keshav maurya

मुर्तजा के बचाव में अखिलेश बता रहे उसे मनोरोगी : केशव मौर्य

07/04/2022
गूगल प्ले

पांच हेल्थ एप को मिला गूगल प्ले अवार्ड

26/02/2022
Yogi Adityanath

दो फरवरी को गोरखपुर आएंगे सीएम योगी, इस दिन कराएंगे नामांकन

29/01/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version
Ads Ads