• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बालों को झड़ने से रोकने में मदद करेंगे ये

Writer D by Writer D
08/02/2026
in फैशन/शैली
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हर किसी को अपने बालों (Hair) से बहुत प्यार होता हैं फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष। लेकिन इस बढ़ते प्रदूषण के जमाने में जहां बालों को धूल-मिट्टी से परेशान होना पड़ता हैं, वहीँ पूरा पोषण नहीं मिल पाने की वजह से इनके झड़ने की समस्या भी सामने आने लगती हैं। इन्हें झड़ने (Hair Fall) से रोकने और ग्रोथ देने के लिए इनकी सही देखभाल करने की जरूरत होती हैं। लोग हेयर फॉल रोकने के लिए काफी महंगे प्रॉडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसे जूस लेकर आए हैं जो बेहद सस्ते हैं और उनका इस्तेमाल कर बालों को झड़ने से रोका जा सकता हैं। आइए जानते हैं ऐसे जूस जो बालों के लिए किसी मैजिक से कम नहीं हैं।

चुकंदर का जूस

इसके सभी खनिजों और पोषक तत्वों के साथ ये शरीर को स्वस्थ रखने के साथ बालों को भी खूबसूरती प्रदान करने में मदद करता है। चुकंदर का जूस जहां एक तरफ बालों का झड़ना कम करके नए बालों के विकास में सहायक है वहीं ये ड्राई स्कैल्प को पोषण देकर डैंड्रफ जैसी समस्याओं को भी कम करने में मदद करता है। चुकंदर के जूस में मौजूद कैरोटीनॉयड के कारण ये स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को सुचारु रखता है।

कीवी जूस

कीवी का रस विटामिन ई से भरा हुआ है, जो बालों की ग्रोथ को प्रोमोट करता इसलिए, इसे रेग्युलर पीने से हेयर फॉल भी रूक जाता है। इसके फल के गूदे को अपनी स्कैल्प पर लगाने से भी आपके बालों की गुणवत्ता में सुधार हो सकता है।

प्याज का जूस

बालों की ग्रोथ और खूबसूरती के लिए प्याज के रस के महत्व को अनदेखा नहीं किया जा सकता है। प्याज के रस से न केवल बालों की जड़ें मजबूत होती हैं बल्कि बालों में चमक भी आती है। प्याज के रस को आप बाल के हर हिस्से में लगा सकती हैं। प्याज का कसैलापन बालों की ग्रोथ के लिए बहुत फायदेमंद होता है। एक अध्ययन के अनुसार, बालों में नियमित रूप से प्याज रस का इस्तेमाल करने और दूसरे पोषक तत्व लेते रहने से बालों से जुड़ी कई तरह की समस्याएं दूर हो जाती हैं।

एलोवेरा जूस

एलोवेरा जूस बालों के झड़ने को कम करने में मदद कर सकता है क्योंकि इसमें विटामिन होते हैं, जो बालों को मजबूत बनाते हैं। इससे इसकी टूटने की संभावना भी कम हो जाती है। जूस में मौजूद एंजाइम स्कैल्प को हाइड्रेट और पोषण देते हैं। इसे पीने के अलावा, आप डैंड्रफ और खुजली वाली स्कैल्प से छुटकारा पाने के लिए इसे सिर पर लगा सकते हैं। इतना ही नहीं यह बालों को सिल्की और शाइनी भी बनाता है।

आंवला जूस

आंवला का रस बालों और स्कैल्प के लिए भी बहुत ही अच्छा है क्योंकि इसमें विटामिन-सी प्रचुर मात्रा में होता है, जो मुक्त कणों से लड़ता है। नियमित रूप से जूस पीने से नई कोशिकाओं के निर्माण को बढ़ावा मिलता है। इसलिए, अगर आप हेल्दी बाल चाहते हैं, तो इसके जूस को डाइट में जरूर शामिल करें।

अमरूद का जूस

अमरूद का जूस एंटीऑक्सिडेंट के साथ-साथ कैल्शियम, आयरन, फोलिक एसिड आदि जैसे विभिन्न पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जो बालों के लिए बेहतरीन होते हैं। इसका रस पीने के अलावा, अमरूद के पत्तों को उबालकर बालों को झड़ने से रोकने के लिए सिर पर लगा सकते हैं।

पालक का जूस

चूंकि सर्दियों में पालक बेहद कम दाम में आसानी से मिल जाती है तो ऐसे में आप इस मौसम में पालक के जूस को भी बालों में अप्लाई करके उससे अपने बालों को फायदा पहुंचा सकती हैं। इसमें बालों के लिए जरूरी पोषक तत्व, जैसे-खनिज, विटामिन व आयरन आदि पाया जाता है। अगर आपके बाल पतले हैं या फिर आपको बालों में खुजली होती है, तो भी आप पालक के जूस का इस्तेमाल कर सकती हैं। पालक में विटामिन बी होता है जिससे बालों में चमक आती है।

खीरे का जूस

खीरे का जूस भी बाल के लिए अच्छा विकल्प है। अगर आपके बाल बहुत पतले और कमजोर हैं तो खीरे का जूस बोलों में लगाए। इससे आपके बालों की गुणवत्ता अच्छी होगी। इसमें मौजूद एंजाइम बालों का झड़ना कम करते हैं। इसके अलावा ये कोशिकाओं और बालों के रोम में हीमोग्लोबिन के संचालन को बढ़ाते हैं। साथ ही नियमित एक गिलास खीरे का जूस पीएं। यह बालों की लगभग हर समस्या को दूर करने में मदद करेगा। साथ ही खीरे का रस बॉडी से टॉक्सिन्स को भी बाहर निकालता है, जिससे चेहरे पर भी ग्लो आता है।

Tags: beauty hackshair carehair fall control tipsremedies for hair fallSkin Care
Previous Post

दिखना चाहते हैं जवां, तो चेहरे पर लगाना शुरू करें ये चीजें

Next Post

रोग से मुक्ति दिलाने के लिए करें नमक का ये उपाय

Writer D

Writer D

Related Posts

Sharad Purnima
धर्म

कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व

23/10/2026
Glowing Face
फैशन/शैली

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

23/10/2026
Karwa Chauth
Main Slider

Karwa Chauth 2026: पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है? कपल जरूर जानें ये जरूरी बातें

22/10/2026
Dhanteras
Main Slider

धनतेरस पर कब करें पूजा और खरीदारी? जानें शुभ समय और सही तारीख

22/10/2026
फैशन/शैली

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

21/10/2026
Next Post
Rock Salt

रोग से मुक्ति दिलाने के लिए करें नमक का ये उपाय

यह भी पढ़ें

Kheer

मीठे में बनाएं ये स्पेशल डिश, खाते ही लगेगा हो गई मुराद पूरी

13/04/2025

प्रदेश भर में भव्य स्वावलंबन कैंप का होगा आयोजन

09/04/2022
arrested

फरार चल रहे वांछित इनामी गैंगेस्टर को गिरफ्तार कर भेजा जेल

08/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version