• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
Tuesday, November 3, 2026
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

झड़ते बालों से है टेंशन में, तो फौरन लगाना शुरू करें ये तेल

Writer D by Writer D
14/04/2025
in फैशन/शैली
0
Kalunji oil

Kalunji oil

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अच्छे लुक को पाने के लिए बालों की खूबसूरती बहुत मायने रखती हैं। लंबे, घने और चमकदार बाल सभी की चाहत होती हैं। लेकिन आज के समय में हर दिन बालों से जुड़ी कई परेशानियां सामने आती हैं जो चिंता का कारण बनती हैं।

खासतौर से लगातार झड़ते बालों (falling hair) की समस्या से लोग ज्यादा परेशान हैं जिससे छुटकारा पाने के लिए जरूरी हैं कि बालों को पोषण प्रदान किया जाए। ऐसे में आपकी मदद कर सकता हैं कलौंजी का तेल जो बालों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है।

कलौंजी के तेल में कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं जिनके इस्तेमाल से लगातार झड़ते बालों की समस्या से छुटकारा मिलता हैं। आइये जानते हैं इसके इस्तेमाल से जुड़ी जानकारी।

इस तरह करें कलौंजी के तेल का बालों पर इस्तेमाल

सबसे पहले कलौंजी का तेल लें और इसे गर्म करने के लिए रखें। इसके बाद सिर की उन जगहों पर इस तेल को लगाए जहां पर बाल काफी कम है। एक बार जब पूरे सिर पर तेल लग जाए तो बालों का जड़ों में भी इसे लगाएं। इसके बाद मालिश करके लगभग 30 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर इसे अपने शैम्पू से धो लें। मालिश करने से बालों के रोम छिद्र खुल जाते है। और तेल के पोषक तत्व बालों के अंदर तक प्रवेश कर जाते है। जिससे बाल स्वस्थ होने के साथ मजबूत होते है।

ऑलिव ऑयल और कलौंजी का तेल

बालों में डैंड्रफ और खुजली की समस्‍या से निजात पाने के लिए आप कलौंजी के तेल में जैतून का तेल मिलाकर लगाए यह सबसे अच्छा उपचार है। इसके लिए आप सबसे पहले कलौंजी का तेल लेकर उसमें जैतून का तेल मिलाएं। फिर सिर पर इसकी उंगलियों से मसाज करें। इस स्य़ान पर इस तेल का उपयोग ज्यादा करें जहां बाल काफी गिर चुके हों। इसके बाद कुछ समय के लिए बालों को किसी मास्क से ढक लें। तेल को लगभग 30 मिनट से एक घंटे तक लगा रहने दें। इसके बाद किसी अच्छे शैम्पू से धो लें। यह उपचार तैलीय बालों वाले लोगों के लिए उपयुक्त है।इस तेल को लगाने से बालों में चमक आती है बाल रेशमी और मुलायम बनाते है यह बालों को टूटने से बचाता है जैतून का तेल और कलौंजी का तेल रूसी को दूर कर सकता है।

नारियल का तेल और कलौंजी का तेल

नारियल के तेल को कलौंजी के तेल के साथ मिलाकर माइक्रोवेव में गर्म करें। फिर स्कैल्प पर तेल लगाकर मालिश करें। तेल लग जाने के बाद इसे किसी कपड़े से ढक लें। और लगभग 30 मिनट के लिए छोड़ दें।

फिर कुछ समय के बाद किसी अच्छे शैम्पू से बालों को धोएं। यह उपचार सामान्य बालों वाले लोगों के लिए उपयुक्त है। नारियल तेल बालों को पोषण देता है। और कलौंजी के तेल का उपयोग करने से बालों के झड़ना बंद हो जाता है।

नींबू और कलौंजी का तेल

एक कटोरी में नींबू का रस और कलौंजी तेल लेकर इस मिश्रण को सिर पर लगाकर मालिश करें। बालों का जड़ों पर लगाने के बाद 15 मिनट के लिए छोड़ दें और किसी अच्छे शैम्पू से बालों को धो लें। बालों को सूखने के बाद फिर से स्कैल्प पर कलौंजी के तेल से 10 मिनट तक मालिश करें। स्कैल्प को किसी कपड़े से कवर कर लें। और पूरे दिन लगा रहने के बाद दूसरे दिन बालों को शैम्पू से धो लें। नींबू में विटामिन सी की भरपूर मात्रा पाई जाती है। जो स्कैल्प में कोलेजन के स्तर को बढ़ाने में मदद करती है। इसके अम्लीय क्षार से स्कैल्प के पीएच को संतुलित करती है। इसे लगभग 15 मिनट से अधिक के लिए न रखें क्योंकि यह रूखेपन का कारण भी बन सकता है। यह उपाय तैलीय बालों वाले लोगों के लिए उपयुक्त है।

शहद और कलौंजी का तेल

एक छोटे कटोरे में कलौंजी तेल और शहद को मिलाकर एक पेस्ट बना लें। फिर सिर पर तेल लगाकर इसकी उंगलियों से मसाज करें। उस स्थान पर इस तेल का उपयोग ज्यादा करें जहां बाल काफी गिर चुके हों। इसके बाद कुछ समय के लिए बालों को किसी मास्क से ढक लें।

तेल को लगभग 30 मिनट से एक घंटे तक लगा रहने दें। इसके बाद किसी अच्छे शैम्पू से धो लें। बालों में दोनों की मात्रा कंडीशनिंग का काम करती है। इससे बाल नरम हो जाते है। आप कलौंजी के पानी में एक चम्मच शहद मिला कर पी सकते हैं। यह बालों को झड़ने से रोकने में काफी मदद करने वाला सबसे बेहतर उपचार है।

मेथी और कलौंजी का तेल

सबसे पहले मेथी के बीज को बहुत महीन पीसकर पाउडर बना लें। फिर इसमें जैतून का तेल, मेथी पाउडर और कलौंजी के तेल को मिलाकर पेस्ट तैयार करें। यदि पेस्ट बहुत गाढ़ा है, तो इसमें आप हल्का पानी मिला लें। फिर इस पेस्ट को बालों का जड़ों पर लगाकर मालिश करें।

लगभग 20-30 मिनट लगे रहने के बाद किसी अच्छे शैम्पू से बालों को धो लें। यह उपचार बालों की समस्याओं जैसे बालों का पतला होना और बालों का झड़ना जैसे परेशानियों से मुक्ति दिलाता है बालों को चमकदार और मजबूत बनाता है। मेथी निकोटीन और प्रोटीन का एक अच्छा स्रोत है जो बालों के विकास को बढ़ावा देता है इससे बाल स्वस्थ और मजबूत होते हैं।

Tags: Beauty tipsbeauty tips in hindihair care tipskalonji oil for hair
Previous Post

गर्मियों में इस फेसपैक को करें इस्तेमाल, नहीं पड़ेगी पार्लर जाने की जरुरत

Next Post

इस रेसिपी से बनाएं चने की दाल, रोज होगी बनाने की डिमांड

Writer D

Writer D

Related Posts

Ahoi Ashtami
धर्म

आज रखा जाएगा अहोई अष्टमी व्रत, जानें पूजा नियम

01/11/2026
Main Slider

दिवाली की तैयारी शुरू करने से पहले देख लें कैलेंडर, जानें कब है धनतेरस और लक्ष्मी पूजा

01/11/2026
Main Slider

Karwa Chauth 2026: आज जरूर पढ़ें करवा चौथ की ये 3 व्रत कथाएं

29/10/2026
Main Slider

अनजाने में टूट जाए करवा चौथ का व्रत तो करें ये काम, बचा जा सकता है अशुभ प्रभावों से

29/10/2026
Main Slider

Karwa Chauth 2026: कलश में क्या डालें और क्या नहीं? जानें पूजा की जरूरी बातें

29/10/2026
Next Post
Chana dal

इस रेसिपी से बनाएं चने की दाल, रोज होगी बनाने की डिमांड

यह भी पढ़ें

22 अगस्त राशिफल: जानिए कैसा बीतेगा आपका आज का दिन

22/08/2022
edible oil

बिगड़ा रहा है रसोई का बजट, बढ़े चावल और सरसों के तेल के दाम

06/01/2021
Parliament

लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, कार्यवाही स्थगित

05/04/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version