• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सामूहिक हत्याकांड से दहला ये राज्य, एक ही परिवार के 6 लोगों की गोली मारकर हत्या

Writer D by Writer D
04/08/2021
in Main Slider, क्राइम, बिहार, राष्ट्रीय
0
Murder

Murder

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बिहार के नालंदा जिले में सामूहिक हत्याकांड का एक खौफनाक मामला सामने आया है, जहां दो गुटों के खूनी संघर्ष में 6 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जबकि तीन लोग गोली लगने से घायल हो गए। मरने वाले सभी लोग एक ही परिवार के सदस्य थे। इस दिल दहला देने वाली वारदात की वजह जमीनी विवाद बताया जा रहा है। इस मामले में पुलिस की लापरवाही भी सामने आ रही है।

यह घटना नालंदा के राजगीर अनुमंडल अंतर्गत छबीलापुर थाना क्षेत्र की है। जहां लोदीपुर गांव में खूनी संघर्ष के दौरान फायरिंग में कुल 9 लोगों को गोली लगी। जिनमें से यदु यादव, पिंटू यादव, मदहेश यादव, धीरेंद्र यादव, शिवेंद्र यादव और विंदा यादव की गोली लगने से मौत हो गई। वहीं मिट्ठू यादव, परशुराम यादव और मंटू यादव जख्मी हो गए।

मृतकों के परिजनों ने बताया कि 50 बीघा जमीन को लेकर विवाद था। बुधवार को गांव के देवी स्थान के निकट महेंद्र यादव और राजेश्वर यादव अपने बेटों के साथ ट्रैक्टर लेकर विवादित जमीन के खेत की जुताई कर रहा था। जब मृतकों ने उन्हें ऐसा करने से मना किया तो उन्होंने हथियारों से लैस लगभग 40 से 50 की संख्या में बदमाश मौके पर बुला लिए। जिन्होंने वहां आते ही ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।

फायरिंग में कुल 9 लोगों को गोली लगी। जिनमें से 6 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 3 लोग घायल हो गए। विवादित जमीन पर कोर्ट ने किसी भी तरह का काम करने पर स्टे लगा दिया था। इसके बावजूद आरोपी महेंद्र यादव और राजेश्वर यादव अपने बेटों के साथ वहां जबरदस्ती खेत में ट्रैक्टर से जुताई कर रहे थे।

पीड़ित परिवार ने फायरिंग की सूचना पुलिस को दी। लेकिन इसके बाद भी पुलिस घटनास्थल पर नहीं पहुंची। अब सामूहिक हत्याकांड के बाद पूरे इलाके में तनाव व्याप्त है। बताया जा रहा है कि आरोपी बदमाशों ने मौके पर करीब 200 राउंड फायरिंग की। इस घटना के बाद पूरे गांव को छावनी में तब्दील कर दिया गया है।

पुलिस अधीक्षक हरिप्रसाथ एस और डीएसपी (राजगीर) सोमनाथ प्रसाद भी मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार से घटना की जानकारी ली। वारदात के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने अभी तक मरने वालों के शव उठने नहीं दिए हैं। एसपी हरिप्रसाथ एस ने बताया कि भूमि विवाद में घटना को अंजाम दिया गया है। सभी आरोपी फरार हैं. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Tags: bihar newscrime newsNational news
Previous Post

स्वास्थ्य मंत्री ने गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण अभियान का किया शुभारंभ

Next Post

छात्र ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, हाईस्कूल में कम अंक मिलने से था क्षुब्ध

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

महंत अवेद्यनाथ ने सामाजिक समता से हिंदू समाज को किया एकजुट: मुख्यमंत्री योगी

30/09/2026
UP Police Constable
Main Slider

सिपाही भर्ती : बारिश से बदला PET शेड्यूल, 8 अक्टूबर को होगी परीक्षा

30/09/2026
जम्मू कश्मीर

बडगाम मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा का आतंकी मूसा ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

30/09/2026
उत्तर प्रदेश

नीला ड्रम केस: सौरभ राजपूत केस में आज फैसला, 22 गवाहों के बाद कोर्ट में आखिरी दौर

30/09/2026
Main Slider

राज्यसभा चुनाव: राम गोपाल यादव-धनराज नाथवानी ने भरा पर्चा, अखिलेश भी रहे मौजूद

30/09/2026
Next Post
Suicide

छात्र ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, हाईस्कूल में कम अंक मिलने से था क्षुब्ध

यह भी पढ़ें

A family troubled by land dispute attempted suicide

अप्राकृतिक कृत्य मामले में जूता उद्यमी के बेटे का फोन खोलेगा राज

08/03/2022
John Bolton

अमेरिका के पूर्व NSA जॉन बोल्टन के घर पर FBI ने मारा छापा, भारत का किया था सपोर्ट

22/08/2025
Amrit Abhijat

प्रमुख सचिव ने गोमतीनगर का किया निरीक्षण, गंदगी मिलने पर अधिकारियों की लगाई क्लास

22/09/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version