• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मतदाताओं ने योगी को दिलाया विश्वास-मैनपुरी अब ‘आपके पास’

Writer D by Writer D
02/05/2024
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, मैनपुरी, राजनीति
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मैनपुरी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) को देख मैनपुरी के मतदाताओं के मनोभाव जुबां पर आ गए। योगी सरकार के पर्यटन मंत्री व मैनपुरी लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार जयवीर सिंह के पक्ष में जब योगी आदित्यनाथ ने रोड शो किया तो मतदाताओं ने ‘बुलडोजर बाबा’ को विश्वास दिलाया कि मैनपुरी अब आपके पास। सात मई-मैनपुरी से सपा गई।

चिलचिलाती धूप में भी सड़कों पर योगी के स्वागत में मैनपुरी का आम जनमानस उतरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) व ‘कमल के फूल’ का कटआउट लेकर रोड शो के पूरे रास्ते आमजन चलते रहे। सपा के गढ़ में घर-घर की छतों से एक तरफ जहां योगी आदित्यनाथ पर पुष्पवर्षा हुई तो वहीं दूसरी तरफ भारत माता की जयकार गूंज रही थी। लगभग एक घंटे के रोड शो में हर तरफ ‘योगी-योगी’ ही होता रहा।

नन्हें-मुन्नों में भी दिखी सीएम योगी (CM Yogi) के प्रति दीवानगी

आर्य समाज परिसर से भावंत चौराहे तक निकले रोड शो में सड़कों पर कई बुलडोजर खड़े रहे। कानून व्यवस्था के पर्याय बुलडोजर पर खड़े मैनपुरी वासियों व भाजपा कार्यकर्ताओं ने रथ पर खड़े योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  पर फूलों की खूब वर्षा की। ‘आएंगे फिर मोदी ही, आएंगे फिर योगी ही’ गीत पर युवा थिरकते रहे। जो बच्चे वोट नहीं दे सकते, उनमें भी योगी आदित्यनाथ के प्रति दीवानगी सिर चढ़कर बोल रही थी। महिलाएं छत से कहीं हाथ जोड़े खड़े रहीं तो कहीं फूलों की वर्षा करती रहीं।

सीएम योगी (CM Yogi) जिस पर सवार थे, न सिर्फ वह वाहन भगवा दिखा और गेंदा के फूलों से सजा रहा, बल्कि रोड शो के दौरान सड़कों पर भी भाजपा और भगवा झंडा फहरता रहा। ‘योगी को जयश्रीराम’ के नारों से उप्र के मुख्यमंत्री का मैनपुरी ने अपने बीच अभूतपूर्व स्वागत किया। रथ पर मैनपुरी से भाजपा प्रत्याशी जयवीर सिंह, योगी सरकार के मंत्री संदीप सिंह आदि शामिल रहे।

मैनपुरी भी इस बार परिवर्तन की राह पर : योगी (CM Yogi) 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि आपका उत्साह बता रहा है कि मैनपुरी भी इस बार परिवर्तन की राह पर चल रहा है। सपा-कांग्रेस का गठबंधन भारत को एक बार फिर से गुलामी की ओर ढकेलने की साजिश का हिस्सा है। यह लोग अनुसूचित जाति, जनजाति व पिछड़ी जाति के आरक्षण के अधिकार पर सेंध लगाकर अल्पसंख्यकों को देने की साजिश कर रहे हैं।

देश के अंदर मुस्लिम तुष्टिकरण की पराकाष्ठा पर चलते हुए कांग्रेस गोहत्या को प्रश्रय देने की कुत्सित चेष्टा भी कर रही है। सीएम ने कहा कि इंडी गठबंधन को वोट देने का मतलब भारत की आस्था के साथ खिलवाड़। आस्था का सम्मान करने वाला सच्चा भारतीय इसे कतई सफल नहीं होने देगा।

कांग्रेस सरकार में नहीं थी आतंकवाद, उग्रवाद से लड़ने की इच्छाशक्ति: सीएम योगी

मुख्यमंत्री (CM Yogi)  ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का पूरा जीवन श्रीराम व प्रदेश के विकास के लिए समर्पित था। उनके निधन पर सपा ने संवेदना के एक शब्द भी नहीं व्यक्त किए थे। वहीं मुलायम सिंह के निधन पर मैं उनके घर गया था। पीएम मोदी ने संवेदना व्यक्त की थी। जो सपा बाबू कल्याण सिंह का अपमान करती हो, आस्था से खिलवाड़ करती हो, ऐसी परिवारवादी समाजवादी पार्टी को कांग्रेस के साथ गठबंधन की सजा दी जानी चाहिए।

Tags: bjp road showcm yogilok sabha elections 2024mainpuri newsup newsYogi News
Previous Post

बृजभूषण शरण सिंह का कटा टिकट, कैसरगंज से बीजेपी ने इन्हें बनाया प्रत्याशी

Next Post

AI से बनाया सीएम योगी का डीप फेक वीडियो, आरोपी गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

80th Independence Day celebrated in Lucknow
उत्तर प्रदेश

लखनऊ में भव्यता और गरिमा के साथ मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की दिखी झलक

15/08/2026
CM Yogi honored the families of the brave martyrs.
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी ने किया बलिदानी वीरों के परिजनों का सम्मान

15/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

प्रदेश का युवा परिश्रमी और देश के लिए कुछ कर गुजरने की इच्छाशक्ति से भरपूर : सीएम योगी

15/08/2026
CM Dhami hoisted the flag at Parade Ground.
Main Slider

स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाएं, विकास और रोजगार के साथ युवाओं पर खास फोकस

15/08/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

कांग्रेस की गलत नीतियों से देश विकास में पीछे रहा : केशव प्रसाद मौर्य

15/08/2026
Next Post
CM Yogi

AI से बनाया सीएम योगी का डीप फेक वीडियो, आरोपी गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

Bread Ghevar

ब्रेड घेवर देगा सावन में मीठे का मजा, मिनटों में बनाएं इस तरह

22/07/2025
Murder

पुजारी की हत्या, मंदिर के पास मिला शव

14/08/2023
loot

स्टांप विक्रेता को गोली मार बदमाशों ने लूटे पौने चार लाख रुपये

13/01/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version