• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जनघोष बन गया अबकी बार 400 पार का नारा: सीएम योगी

Writer D by Writer D
17/05/2024
in उत्तर प्रदेश, बाराबंकी, राजनीति
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बाराबंकी। देश में अब तक चार चरणों के चुनाव संपन्न हो चुके हैं जबकि तीन चरण बाकी हैं। इसके बावजूद पूरे देश की जनता जनार्दन 4 जून के परिणाम को लेकर पहले से ही आश्वस्त है। वह जानते हैं कि इस बार भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ही जीत होगी। यही वजह है कि पूरे देश में एक बार फिर मोदी सरकार और अबकी बार 400 पार का नारा गूंज रहा है। यह उद्घोष अब जनघोष बन गया है। यह पूरे देश में कांग्रेस और इंडी गठबंधन के विभाजनकारी तुष्टीकरण और अराजकता की नीतियों के खिलाफ देश की आम जनमानस की उद्घोषणा का शंखनाद है। ये बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शुक्रवार को बाराबंकी के जैदपुर मार्ग पर बाराबंकी लोकसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करते हुए कहीं। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद रहे।

सीएम योगी (CM Yogi) ने बाराबंकी की लोकसभा प्रत्याशी राजरानी रावत और मोहनलालगंज के लोकसभा प्रत्याशी केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के पक्ष में वोट की अपील की। साथ ही, उन्होंने अवध प्रांत के देवाधिदेव महादेव की धरती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत भी किया।

आम जनमानस ने खुद को ”एक बार फिर मोदी सरकार” के विजयश्री से जोड़ा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक भारत श्रेष्ठ भारत, आत्मनिर्भर और विकसित भारत की संकल्पना की विजय का अबकी बार 400 पार का नारा एक नया उद्घोष भी है।

उन्होंने (CM Yogi)  महादेवा और सिद्धेश्वर महादेव की धरती पर भारत की सांस्कृतिक नवजागरण के पुरोधा, एक भारत श्रेष्ठ भारत के शिल्पी, दुनिया के सबसे लोकप्रिय राजनेता और देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बाराबंकी की जनता की ओर से हृदय से स्वागत किया।

‘समाजवादी शहजादे का दिल ही नहीं टूटा, अरमान भी बह गए’, पीएम मोदी ने अखिलेश पर कसा तंज

सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि देश में पिछले 10 वर्षों में हुए विकास कार्यों को देखते हुए देश के आमजन ने एक बार फिर मोदी सरकार के विजय श्री के साथ खुद को जोड़ा है। ऐसे में हमें बाराबंकी और मोहनलालगंज समेत उत्तर प्रदेश की 80 की 80 लोकसभा सीटों पर कमल खिलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर और विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करने में अपना योगदान देना है।

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल, कौशल किशोर, प्रदेश सरकार के मंत्री सतीश चंद्र शर्मा आदि उपस्थित थे।

Tags: barabanki newscm yogilok sabha elections 2024Yogi News
Previous Post

मनोज पांडेय हुए भाजपाई,आसान नहीं होगी राहुल की डगर

Next Post

हरियाणा में सर्विस वोटर की संख्या 1 लाख 11 हजार से है अधिक: मुख्य निर्वाचन अधिकारी

Writer D

Writer D

Related Posts

अयोध्या

UP Rise 2026: युवाओं को ‘जॉब सीकर’ से ‘जॉब क्रिएटर’ बना रही योगी सरकार

28/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की पहल से सरकारी अस्पतालों में बढ़ेगी यूपी के बुनकरों के उत्पादों की पहुंच

28/10/2026
उत्तर प्रदेश

नावों की पहचान से सुरक्षा तक नई व्यवस्था, यूपी में जलयानों को मिलेगी खास पंजीकरण संख्या

28/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का बिजली उपभोक्ताओं को दिवाली गिफ्ट, नवंबर के बिल में 9.17% की मिलेगी छूट

28/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की पहलः दिवाली पर ‘एक दीया गोमाता के नाम’ अभियान, युवा लेंगे गो संरक्षण का संकल्प

28/10/2026
Next Post
Anurag Agarwal

हरियाणा में सर्विस वोटर की संख्या 1 लाख 11 हजार से है अधिक: मुख्य निर्वाचन अधिकारी

यह भी पढ़ें

Cheezy Maggi Sandwich

ब्रेकफ़ास्ट में बच्चों को दें यम्मी चीजी सैंडविच

11/09/2025
CM Dhami

सौंग बांध परियोजना – विस्थापन की कार्रवाई जल्द शुरू होगी

21/11/2024
आतंकी ठिकाना ध्वस्त

कूपवाडा में सुरक्षाबलों ने आतंकी ठिकाना किया ध्वस्त, भारी मात्रा में हथियार बरामद

19/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version