• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शारदीय नवरात्रि शुरू होने से पहले निपटा लें ये काम, देर हो गई तो पछताएंगे

Writer D by Writer D
13/09/2025
in Main Slider, धर्म, फैशन/शैली
0
Shardiya Navratri

Navratri

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

22 सितंबर से शारदीय नवरात्रि (Sharadiya Navratri) का शुभारंभ होने जा रहा है. नवरात्रि में पूरे नौ दिन देवी मां के स्वरूपों की उपासना की जाती है. लेकिन नवरात्रि में देवी मां को घर आने का निमंत्रण देने से पहले पांच खास काम निपटा लेने चाहिए. नवरात्रि से पहले अगर ये खास काम न निपटा लिए जाएं तो साधक को देवी की उपासना और व्रत का फल नहीं मिलता है. आइए जानते हैं कि ये जरूरी कार्य कौन से हैं.

पूरे घर की सफाई- नवरात्रि (Sharadiya Navratri) का शुभ पर्व आने से पहले घर की साफ-सफाई बहुत जरूरी होती है. देवी मां के घर में पधारने से पहले जाले, जंग और गंदगी का अच्छी तरह से सफाया कर दें. ऐसा कहते हैं कि गंदगी वाले घर में माता को स्थापित करने से भक्तों को पर उनकी कृपा नहीं रहती है. घर की साफ-सफाई करने के बाद पूरे घर में गंगाजल का छिड़काव करें.

दरवाजे पर स्वस्तिक- सनात धर्म में स्वस्तिक का विशेष महत्व बताया गया है. ऐसा करते हैं कि मुख्य द्वार पर स्वस्तिक बनाने से हमेशा माता की कृपा रहती है. उनके स्वागत से पहले दरवाजे पर स्वस्तिक जरूर बनाएं. इसके अलावा, घर के मंदिर और माता की चौकी के स्थान पर भी स्वस्तिक बनाना ना भूलें.

व्रत की सामग्री- घर की अच्छी तरह से साफ-सफाई के बाद व्रत की सामग्री लाना शुरू कर दीजिए. इसमें व्रत और पूजन सामग्री की चीजों का विशेष ध्यान रखें. नवरात्रि के नौ दिनों के उपवास में कुट्टू का आटा, समा के चावल, सिंघाड़े का आटा, साबूदाना, सेंधा नमक, फल, आलू, मेवा, मूंगफली आदि जैसी चीजें पहले ही मंगाकर रख लें.

तामसिक भोजन- अगर आप मांसाहारी हैं तो नवरात्रि की साफ-सफाई होने के बाद अंडा, मांस, मछली जैसी चीजों को घर में ना लाएं. इसके अलावा, लहसुन और प्याज जैसी तामसिक चीजों से भी दूरी बना लें. घर से बाहर भी खान पान की चीजों का विशेष ध्यान रखें. शराब या नशीली चीजें न तो घर लाएं और न ही बाहर इनका सेवन करें.

कपड़ों का इंतजाम- नवरात्रि में रंगों का भी विशेष महत्व होता है. ऐसा कहते हैं कि नवरात्रि में कभी भी काले या डार्क कलर के कपड़े नहीं पहनने चाहिए. सनातन धर्म में काले रंग को अशुभता का प्रतीक माना गया है. इस दौरान पीले, लाल या हल्के रंग के कपड़े पहनें.

ये काम भी निपटा लें- बाल, नाखून दाढ़ी बनवाने जैसे कार्य पहले निपटा लें. नवरात्रि में नौ दिन दाढ़ी-मूंछ, बाल या नाखून काटना शुभ नहीं माना जाता है. सर्वपितृ अमावस्या समाप्त होते ही ये काम निपटा लें, अन्यथा प्रतिपदा तिथि लगने के बाद आपको ये काम निपटाने का मौका नहीं मिलेगा.

Tags: Sharadiya NavratriSharadiya Navratri 2025Sharadiya Navratri celebrationSharadiya Navratri dateSharadiya Navratri mhuratSharadiya Navratri puja
Previous Post

जीवन में आएंगी खुशियां, रविवार को करें ये उपाए

Next Post

तिथि याद न हो तो सर्वपितृ अमावस्या को करें श्राद्ध, पितरों के मोक्ष के लिए करें ये उपाय

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

सुलभ शौचालय की बदहाल सफाई व्यवस्था पर भड़के सीएम धामी, ईओ को तत्काल सुधार के निर्देश

28/10/2026
Main Slider

ऋषिकेश में CM धामी का स्वागत, युवा आयोग के गठन पर युवाओं ने जताया आभार

28/10/2026
Main Slider

विपक्ष को सदन की गरिमा और लोकतांत्रिक मर्यादाओं का सम्मान करना चाहिए : CM Dhami

28/10/2026
PM Modi
Main Slider

MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ? PM मोदी ने बैलेट पेपर पर कसा तंज

28/10/2026
Gold
Business

सोना-चांदी के दाम में बड़ी कटौती, रिकॉर्ड हाई से काफी नीचे पहुंची कीमतें

28/10/2026
Next Post
pitru paksha

तिथि याद न हो तो सर्वपितृ अमावस्या को करें श्राद्ध, पितरों के मोक्ष के लिए करें ये उपाय

यह भी पढ़ें

हरियाणा भाजपा के नए अध्यक्ष

हरियाणा भाजपा के नए अध्यक्ष बने पूर्व मंत्री ओम प्रकाश धनखड़

19/07/2020
red meat

जानें आपकी सेहत पर क्या असर करता है रेड मीट

04/06/2026
PGI Director Dr. RK Dhiman

टीके के दो डोज लगने के बाद भी PGI के निदेशक हुए कोरोना पॉजिटिव, खुद को किया क्वारंटाइन

25/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version