• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मां लक्ष्‍मी को नाराज करते हैं आपके ये काम, बिगड़ जाती है तकदीर

Writer D by Writer D
25/06/2021
in Main Slider, धर्म, फैशन/शैली
0
Maa Lakshmi

Maa Lakshmi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अपने जीवन में सभी चाहते हैं कि धन, वैभव, ऐश्‍वर्य और संपन्‍नता की देवी मां लक्ष्मी का आशीर्वाद हमेशा बना रहे और जीवन में कभी भी आर्थिक परेशानियों का सामना ना करना पड़े। मां लक्ष्‍मी को प्रसन्न करने के लिए सभी कई जतन करते हैं लेकिन हम अनजाने में कुछ काम ऐसे कर बैठते हैं जिससे मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं और तकदीर बिगड़ने लगती हैं। मां लक्ष्मी की नाराजगी आपके जीवन में कई परेशानियां ला सकती हैं। तो आइये जानते हैं उन कामों के बारे में जिन्हें करने से मां लक्ष्‍मी नाराज होती हैं।

महिलाएं ऐसा भूलकर भी न करें

घर की महिलाओं को मां लक्ष्‍मी के रूप में देखा जाता है और उन्‍हें साफ-सफाई का विशेष ध्‍यान रखना चाहिए। अक्‍सर देखने में आता है कि महिलाएं जल्‍दबाजी स्‍नान किए बिना ही रसोई में खाना पकाने लगती हैं। अगर आप भी ऐसा करती हैं तो अब इस भूल को सुधार लें। मान्‍यता है कि जिन घरों में महिलाएं बिना नहाए किचन में काम करती हैं, उस घर में कभी बरकत नहीं आती और मां लक्ष्‍मी भी नाराज रहती हैं।

परिवार में लड़ाई करना

कुछ लोगों की आदत होती है छोटी-छोटी बातों पर बुरा मानकर एक-दूसरे से लड़ाई करते हैं और अपशब्‍द बोलते हैं। ऐसे लोगों से मां लक्ष्‍मी हमेशा के लिए नाराज हो जाती हैं। इसलिए हम सभी को अपने गुस्‍से और अपनी भावनाओं पर काबू रखना चाहिए और आवेश में आकर किसी को भला बुरा नहीं बोलना चाहिए।

अतिथियों का सम्‍मान न करना

कुछ लोगों की आदत होती है कि मेहमानों के घर आते ही नाक-मुंह सिकोड़ने लगते हैं। हिंदू धर्म में अतिथियों को देवताओं का दर्जा दिया गया है कि और ऐसा कहा जाता है कि अतिथि के रूप में देवता हमारे घर में पधारते हैं। ऐसे में उनके आने पर मुंह बना लेना यह बिल्‍कुल भी अच्‍छी बात नहीं है। हमें मेहमानों को पूरे सम्‍मान के साथ बैठकार उनकी आवभगत करनी चाहिए और हो सके तो उन्‍हें कुछ उपहार देकर विदा करना चाहिए। मान्‍यता है कि ऐसा करने से मां लक्ष्‍मी आप पर बेहद प्रसन्‍न होती हैं।

शाम के वक्‍त यह कार्य करना

शाम के वक्‍त माना जाता है कि पति और पत्‍नी को काफी संयम से काम लेना चाहिए। सूर्यास्‍त के वक्‍त या फिर गौधूलि बेला में अगर कोई महिला या पुरुष शारीरिक संबंध बनाने का काम करते हैं तो यह अच्‍छा नहीं माना जाता। ऐसा करने वालों से मां लक्ष्‍मी सदैव अप्रसन्‍न रहती हैं और उनके घर में दरिद्रता पांव पसारने लगती है।

दूसरों की मदद न करना

कुछ लोगों की आदत होती है कि वह वैसे तो बड़ी-बड़ी बातें करती हैं, लेकिन जब दूसरों की मदद करने की बात आती है तो पीछे हट जाते हैं। मां लक्ष्‍मी ऐसे लोगों पर नाराज रहती हैं। मानवता का कर्तव्‍य सभी लोगों के लिए सबसे ऊपर है, जो लोग इस कर्तव्‍य का पालन नहीं करते, उन्‍हें मां लक्ष्‍मी पसंद नहीं करतीं और उनसे सदैव नाराज रहती हैं।

Tags: Astrology tipsastrology tips in hindimaa laxmi
Previous Post

माँ लक्ष्मी को समर्पित होता हैं शुक्रवार का दिन, ना करें ये काम, होगा धन का नुकसान

Next Post

दंपत्ति को सरेराह गोलियों से भूना, पति की मौत, पत्नी गंभीर

Writer D

Writer D

Related Posts

Yamuna swells at Syanachatti
Main Slider

उत्तराखंड में बारिश का कहर! यमुनोत्री हाईवे पर भूस्खलन, स्यानाचट्टी में होटलों तक पहुंची यमुना

31/07/2026
shehzad poonawalla
Main Slider

भाजपा में सब ठीक नहीं? शहजाद पूनावाला के बायो ने बढ़ाई राजनीतिक हलचल

31/07/2026
Lucknow Nagar Nigam
Main Slider

भाजपा ने घोषित की नगर निगम की नई टीम, मुन्ना मिश्रा को मिली उपनेता की जिम्मेदारी

31/07/2026
CM Vishnudev Sai
Main Slider

प्रधानमंत्री मोदी से आज मुलाकात करेंगे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री साय

31/07/2026
Share Market
Business

मामूली बढ़त के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी हरे निशान में

31/07/2026
Next Post
murder

दंपत्ति को सरेराह गोलियों से भूना, पति की मौत, पत्नी गंभीर

यह भी पढ़ें

Aamir Khan

‘मन की बात’ के मुरीद हुए आमिर खान, बोले- पीएम मोदी ने देश के लोगों का भरोसा जीता

26/04/2023
Baba Barfani

अमरनाथ यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी, बाबा बर्फानी ने दिए पहले दर्शन

12/06/2025
Minority Education Bill 2025

जुलाई से यूपी के मदरसों में दर्ज होगी बायोमीट्रिक हाजिरी, निर्देश जारी

29/06/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version