• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

धन्नीपुर मस्जिद के लिए दान देने वालों को टैक्स में मिलेगी छूट

Writer D by Writer D
29/05/2021
in Main Slider, अयोध्या, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति
0
Dhannipur mosque

Dhannipur mosque

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अयोध्‍या में बन रही धन्‍नीपुर मस्जिद के लिए दान देने वालों को टैक्स में छूट दे दी गई है। मस्जिद निर्माण का काम देख रहे ट्रस्ट ने इस बात की जानकारी दी।

इंडो इस्‍लामिक कल्‍चरल फाउंडेशन के ट्रस्टी कैप्टन अफजाल अहमद ने बताया कि इनकम टैक्स एक्ट की धारा-80G के तहत दान में टैक्स से छूट दी गई है। फाउंडेशन के ट्रस्टी कैप्टन अफजाल बताते हैं कि पिछले साल 1 सितंबर को आईटी एक्ट की धारा-80जी के तहत टैक्स छूट के लिए अर्जी दी गई थी, जिसे इस साल 21 जनवरी को खारिज कर दिया गया था।

उन्होंने बताया कि 3 फरवरी को दोबारा आवेदन दिया था, जिसे अब मंजूर कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को उन्हें टैक्स में छूट को मंजूरी देने वाला सर्टिफिकेट मिल गया है। इससे पहले पिछले साल अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए दान देने पर टैक्स में छूट दी गई थी। आईटी एक्ट की धारा-80जी के तहत टैक्स में छूट का फायदा मिलता है।

वीर पति को सच्ची श्रद्धांजलि नीतिका का सेना में भर्ती होना : तीरथ

अयोध्या विवाद पर लंबी सुनवाई के बाद 9 नवंबर 2019 को सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अयोध्या के धनीपुर में मस्जिद के लिए 5 एकड़ भूमि सुन्नी वक्फ बोर्ड को आवंटित किया गया था।

वक्फ बोर्ड द्वारा फरवरी 2020 में इंडो इस्लामिक कल्चर फाउंडेशन ट्रस्ट का गठन किया गया और सामाजिक सहयोग से मस्जिद निर्माण के लिए ट्रस्ट के नाम बैंक में खाता खुलवाया। इंडो इस्‍लामिक कल्‍चरल फाउंडेशन की ओर से बनाई जा रही इस मस्जिद की खास बात इसकी डिजाइन है। बीच में गोल गुंबद में बनी यह मस्जिद बहुत ही खूबसूरत होगी। वहीं तस्‍वीर में दिखाई दे रहे चौकोर परिसर में म्‍यूजियम, अस्‍पताल, लाइब्रेरी और कम्‍यूनिटी किचन बनाया जाएगा। यह गोल मस्जिद पारंपरिक मस्जिदों से अलग और आधुनिक कला का संगम होगी।

Tags: ayodhya newsBabri MasjidDhannipur mosqueup news
Previous Post

वीर पति को सच्ची श्रद्धांजलि नीतिका का सेना में भर्ती होना : तीरथ

Next Post

चौधरी साहब के किसानों के संकल्प के साथ सरकार बढ़ा रही है कदम : योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

महर्षि वाल्मीकि महापुरुषों के परंपरा के भाग्यविधाता: सीएम योगी

07/10/2025
PM Modi completes 24 years in power
Main Slider

CM से PM तक का सफर… मोदी ने सुनाई अपनी 24 साल की कहानी

07/10/2025
Bihar Election
Main Slider

सिर चढ़ कर बोल रही टिकट बंटवारे की खीज

07/10/2025
Minority Education Bill 2025
Main Slider

उत्तराखंड में मदरसे बनेंगे इतिहास! राज्यपाल ने अल्पसंख्यक शिक्षा विधेयक 2025 को दी मंजूरी

07/10/2025
15th death due to kidney failure in Chhindwara
Main Slider

छिंदवाड़ा में किडनी कांड का कहर जारी, डेढ़ साल की धानी ने नागपुर में तोड़ा दम

07/10/2025
Next Post
cm yogi

चौधरी साहब के किसानों के संकल्प के साथ सरकार बढ़ा रही है कदम : योगी

यह भी पढ़ें

CM Yogi

धार्मिक सहिष्णुता और पर्यटन को नया आयाम देंगी नई तीर्थ यात्रा योजनाएं: मुख्यमंत्री

05/07/2025
showik chakraborty

रिया के भाई शोविक को आज कोर्ट में पेश करेगी NCB, दर्ज़ होगा दीपेश का बयान

05/09/2020
Virender Sehwag

सहवाग : ‘पंजाब के गेंदबाजों ने मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजी की दिवाली सेल निकलवा दी’

02/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version