• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हजारों किसानों ने DSP समेत 150 पुलिसकर्मियों को बनाया बंधक, जानें पूरा मामला

Writer D by Writer D
03/10/2021
in Main Slider, क्राइम, ख़ास खबर, राजस्थान, राष्ट्रीय
0
farmer protest

किसानों ने DSP समेत 150 पुलिसकर्मियों को बनाया बंधक

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

श्रीगंगानगर के घड़साना में हजारों किसानों ने शनिवार देर रात डीएसपी समेत करीब डेढ़ सौ पुलिस के जवानों को बंधक बना लिया। उन्हें सुबह भी बाहर नहीं आने दिया गया। तनाव के बीच भारी पुलिस फोर्स घड़साना में तैनात की गई है। दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर पर चल रहे किसानों के आंदोलन के विपरीत इस आंदोलन में किसानों के निशाने पर राजस्थान की गहलोत सरकार है।

ये वे किसान हैं, जो खेत छोड़कर सिंचाई के लिए पानी की डिमांड कर रहे हैं। किसानों को डर है कि कुछ दिन में उन्हें पानी नहीं दिया गया तो उनकी हजारों एकड़ फसल बर्बाद हो जाएगी। लंबे समय से चल रहे किसान आंदोलन के भड़कने की नौबत इसलिए आई, क्योंकि राज्य सरकार का कोई प्रतिनिधि बातचीत के लिए नहीं पहुंचा। अब यहां 10 हजार से ज्यादा की तादाद में किसान जमा हो चुके हैं और यह संख्या लगातार बढ़ रही है। किसानों ने लंबे आंदोलन की रणनीति के तहत लंगर की व्यवस्था भी कर ली है।

किसानों ने कई दिन पहले चेतावनी दे दी थी कि खेत बर्बाद होने की कगार पर आए तो वे उग्र आंदोलन करेंगे। किसानों का कहना था की उनकी घोषणा पानी के लिए संघर्ष की है। पानी मिलने तक एसडीएम ऑफिस में कोई अंदर या बाहर आ-जा नहीं सकेगा। बंधक बनाए गए लोगों में डीएसपी जयदेव सिहाग और पुलिस का एक अन्य उच्च अधिकारी शामिल हैं। किसानों ने रविवार को संघर्ष और तेज करने की चेतावनी दी है।

बंगाल उपचुनाव: भवानीपुर में ‘दीदी’ की बढ़त बरकरार, कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल

शनिवार को जब पुलिस एसडीएम दफ्तर की तरफ बढ़ते किसानों को रोक रही थी। तब किसानों ने बैरिकेडिंग फेंक दिए। एक बैरिकेड पुलिस जवान के सिर पर भी गिरा, उसे ज्यादा चोट नहीं आई। उधर, भाजपा भी सैकड़ों किसानों के साथ इसी मांग को लेकर घड़साना में प्रदर्शन व धरना कर रही है।

किसानों ने देर रात तक एसडीएम ऑफिस के बाहर लंगर का प्रबंध कर रखा था। उनका कहना था कि हम अफसरों और जवानों के लिए भोजन और दवा जैसी जरूरी चीजें उपलब्ध करवाते रहेंगे। लेकिन इस दौरान न कोई एसडीएम ऑफिस में आ पाएगा और न ही किसी को बाहर जाने दिया जाए्रगा।

Tags: crime newsfarmer protestNational newsrajasthan news
Previous Post

बंगाल उपचुनाव: भवानीपुर में ‘दीदी’ की बढ़त बरकरार, कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल

Next Post

खेलते हुए बच्चे में घुसे ‘कीड़े’ ने खा लिया पूरा दिमाग, छह दिन में हुई मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

De Tan
Main Slider

फेस पैक से पाएं खूबसूरत चेहरा

14/06/2026
Puja Ghar
Main Slider

पूजा घर से बनी रहेगी सकारात्मक ऊर्जा, जानें कैसा हो मंदिर

14/06/2026
Asthma
Main Slider

इन संकेतों को ना करें नजरअंदाज, करते हैं इस बड़ी बीमारी की ओर इशारा

14/06/2026
Horseshoe
Main Slider

घर में लगाएं ये एक चीज, नहीं होगी किसी चीज की कमी

14/06/2026
CM Dhami
राजनीति

एडवेंचर स्पोर्ट्स की नई राजधानी बनेगा उत्तराखंड: धामी

13/06/2026
Next Post
ameba

खेलते हुए बच्चे में घुसे 'कीड़े' ने खा लिया पूरा दिमाग, छह दिन में हुई मौत

यह भी पढ़ें

shivraj singh chauhan

अधिकारी ये न लिखे की निर्देश जारी किए गए, यह बताएं क्या कार्य हुआ : शिवराज

21/01/2021
sachin tendulkar

क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर हुए कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी

27/03/2021
Share Market

शुरुआती गिरावट के बाद संभला शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी में लौटी तेजी

26/05/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version