• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जाली दस्तावेजों से नौकरी पाने वाला जालसाज सहित तीन गिरफ्तार

Writer D by Writer D
04/07/2023
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, बुलंदशहर
0
Four arrested in cashier murder case

Four arrested in cashier murder case

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर पुलिस ने जाली दस्तावेजों (Fake Documents) से अध्यापक की नौकरी पाने के आरोप में एक जालसाज और उसके दो साथियों को सोमवार को गिरफ्तार (Arrested) जेल भेजा गया।

एसपी देहात बजरंगबली चौरसिया ने यहां मीडियाकर्मियों को बताया कि जनपद फिरोजाबाद के थाना नसीरपुर क्षेत्र स्थित ग्राम करनपुर निवासी दिनेश यादव ने जनपद कौशांबी के तहसील कड़ा क्षेत्र के ग्राम दतई पूर्वा निवासी मिश्रीलाल के नाम से हाई स्कूल, इंटर ,बीएड एवं टेस्ट के फर्जी कागजात तैयार कर वर्ष 2015 में जनपद बुलंदशहर के थाना रामघाट क्षेत्र के ग्राम विजय नगरलिया स्थित जूनियर हाईस्कूल में सहायक अध्यापक की नौकरी प्राप्त कर ली थी।

एसपी ने बताया कि जब पुलिस ने जनपद कौशांबी निवासी मिश्रीलाल से संपर्क किया तब वह खेतों में काम करते पाये गये। इसके बाद दिनेश के खिलाफ जांच शुरू की गयी। पुलिस जांच में जब दिनेश के प्रपत्र फर्जी पाये गये तो इसके विरुद्ध वर्ष-2020 में थाना रामघाट पर 175/20 धारा 420/467/468/471 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया।

एसपी ने बताया कि जालसाज अध्यापक यहीं नहीं रुका दिनेश ने नौकरी के दौरान ही जालसाजी से प्रपत्र लगाकर एचडीएफसी बैक से 10 लाख रुपये का लोन लिया एवं मकान मालिक/प्रधानाध्यापक से 04 लाख रुपये उधार लेकर फरार हो गया था।

एसपी ने बताया कि छानबीन में इस पूरे मामले में तीन अन्य अभियुक्तों के नाम प्रकाश में आये।दूसरा अभियुक्त गजेन्द्र भी जनपद फिरोजाबाद के थाना नसीरपुर क्षेत्र के ग्राम बढाईपुरा का है जबकि अरुण राजन नामक तीसरा अभियुक्त भी जनपद फिरोजाबाद के थाना नसीरपुर क्षेत्र के धनपुरा गांव का रहने वाला है। स्वाट टीम ग्रामीण व थाना रामघाट पुलिस ने आज को तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

उन्होंने बताया कि अभियुक्तगण अपने साथियों के साथ मिलकर जालसाजी का नेटवर्क चलाते है।

एसपी ने बताया कि अभियुक्त दिनेश एवं गजेन्द्र का आपराधिक इतिहास है। इस केस को खोलने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने रामघाट पुलिस को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

Tags: bulanshehr newscrime news
Previous Post

अतीक-अशरफ के हत्यारोपियों की न्यायिक हिरासत और 11 दिन बढ़ी

Next Post

दबंगों ने मजदूर की लाठी-डंडे व फावड़े से की हत्या

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

मिशन शक्ति 6.0 में यूपी पुलिस का कमाल, सात दिन में पांच राज्यों से खोज निकाले 32 लाख के गुम मोबाइल

17/10/2026
Main Slider

फैजुल्लागंज को हर साल की बाढ़ से मिलेगी स्थायी मुक्ति, आईआईएम रोड से पक्कापुल तक बनेगा 5.5 किमी लंबा तटबंध

17/10/2026
उत्तर प्रदेश

बैलेट पेपर से हो रहा है चुनाव, न्याय के पक्ष में परिणाम देने का काम जनता-जनार्दन का: मुख्यमंत्री योगी

17/10/2026
Main Slider

केरल की बेटी का सीएम योगी को भावुक पत्र, मेरे विवाह पर आइए

17/10/2026
उत्तर प्रदेश

कसारी-मसारीः अपराध के मलबे पर सुशासन के मंत्र

17/10/2026
Next Post
Murder

दबंगों ने मजदूर की लाठी-डंडे व फावड़े से की हत्या

यह भी पढ़ें

सीएम योगी ने सुनी लोगों की फरियाद, बोले- समस्याओं का तुरंत होगा समाधान

07/12/2021
akhilesh yadav

पहले दो चरणों  में सपा शतक लगा चुकी है : अखिलेश यादव

18/02/2022

विकास दुबे के एक और साथी ने किया सरेंडर, एनकाउंटर के डर से पत्नी और बच्चों के साथ पहुंचा थाने

08/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version