• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सरकारी किताबों को बेचने के मामले में तीन गिरफ्तार

Writer D by Writer D
15/02/2023
in अमरोहा, उत्तर प्रदेश, क्राइम
0
Arrested

arrested

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अमरोहा। जिले में 10 हजार सरकारी किताबों को रद्दी के भाव बेचने के मामले में पुलिस ने मंगलवार को बेसिक शिक्षा विभाग के कर्मचारियों समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार (Arrested) कर उनके कब्जे से सरकारी पाठ्य पुस्तिकायें बरामद की हैं।

जिलाधिकारी बालकृष्ण त्रिपाठी के निर्देश पर बेसिक शिक्षा विभाग दो कर्मचारियों को पहले ही निलंबित कर चुका है।थाना सैदनगली क्षेत्र के कनैटा गांव से सरकारी किताबें रद्दी के भाव बेचने का मामला उजागर होते ही खंड शिक्षा अधिकारी (एबीएसए) द्वारा तीन लोगों के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी गीता वर्मा ने बताया कि गत सात फरवरी को अमरोहा के हसनपुर ब्लाक के गांव कनेटा में एक निजी आवास में सरकारी किताबें पायी गई थीं। खंड शिक्षा अधिकारी गंगेश्वरी ने इस मामले में जयपाल सिंह और सतेंद्र सिंह (कार्यालय सहायक) विद्यालय चंदनपुर विकास खंड गंगेश्वरी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया था।

बीएसए ने खंड शिक्षा अधिकारी जोया संजय कुमार कौशल को 15 दिन में मामले की जांच करने के निर्देश दिए हैं। खंड शिक्षा अधिकारी गंगेश्वरी आयशा बी की तहरीर पर कबाड़ी के ससुर फारुख और किताबों की आपूर्ति बालाजी एंटरप्राइजेज के प्रोपराइटर राजू के खिलाफ सैदनगली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से पुलिस मामले की विवेचना में जुटी हुई थी।

मंगलवार को बेसिक शिक्षा विभाग के कर्मचारियों समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर पुलिस ने उनकी निशानदेही पर पाठ्य पुस्तकें और वर्कबुक बरामद की हैं। आरोप है कि सात फरवरी को थाना सैदनगली क्षेत्र के गांव कनेटा में कबाड़ी के ससुर फारुख के घर से सरकारी किताबों को जिस समय डीसीएम में भरा जा रहा था। भनक लगने पर ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी गई थी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने विभागीय अधिकारियों को प्रकरण से अवगत कराया गया। बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) गीता वर्मा, नायब तहसीलदार महेंद्र कुमार यादव, खंड शिक्षा अधिकारी आयशा बी समेत विभाग के अन्य अधिकारी सैदनगली थाने पहुंच गए थे।

गौरतलब है कि मंडलायुक्त आंज्नेय कुमार सिंह ने शासन के निर्देश पर अमरोहा जिले में बेसिक शिक्षा में सुधार के लिए बेसिक स्कूलों को गोद ले रखा है। दूसरी ओर नौनिहालों के सपनों को रद्दी में बेचे जाने के मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी बालकृष्ण त्रिपाठी के निर्देश पर बेसिक शिक्षा विभाग के दो कर्मचारियों को बीएसए द्वारा निलंबित कर खंड शिक्षा अधिकारी को मामले की 15 दिन में जांच के निर्देश दिए हैं।

Tags: Amroha news
Previous Post

कानपुर देहात की घटना से यूपी की राजनीति में उबाल

Next Post

युवक ने की फांसी लगाकर आत्महत्या

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

UPITS-2026 में सिंगारी इंडस्ट्रीज ने 15 देशों के साथ किए 201 करोड़ रुपये से अधिक के एमओयू

29/09/2026
अमरोहा

UPITS-2026 में अमरोहा के शहद-कुकीज का जलवा, इटली-ओमान और नीदरलैंड के खरीदारों ने दिए बड़े ऑर्डर

29/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS: गन्ने की नई उन्नत किस्में बनाएंगी किसानों को समृद्ध

29/09/2026
Main Slider

ईट राइट समिट में उप मुख्यमंत्री का संदेश—“जैसा खाओ अन्न, वैसा बने मन”, स्वस्थ भोजन अपनाएं

29/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS में काशी के स्वाद का जलवा, 100 किलो से ज्यादा बिकी लौंगलता और तिरंगा बर्फी

29/09/2026
Next Post
suicide

युवक ने की फांसी लगाकर आत्महत्या

यह भी पढ़ें

kajal agrawal

काजल अग्रवाल के हाथों में लगी गौतम किचलू के नाम की मेहंदी

30/10/2020
murder

ठेकेदार को गोली मारकर उतारा मौत के घाट, जांच में जुटी पुलिस

19/04/2021
CM Bhajanlal Sharma

कार्यस्थलों पर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर राज्य सरकार सख्त

05/03/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version