• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कुंभ में पुलिस की भूमिका सिर्फ कानून-व्यवस्था तक नहीं, श्रद्धालुओं के मनोविज्ञान को समझना जरूरी

Writer D by Writer D
18/08/2026
in Main Slider, उत्तराखंड, राष्ट्रीय
0
Haridwar Kumbh

Haridwar Kumbh

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हरिद्वार। आगामी कुंभ मेला की तैयारियों के तहत सशस्त्र प्रशिक्षण केंद्र हरिद्वार में पुलिसकर्मियों का छह दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम जारी है। प्रशिक्षण के चतुर्थ चरण में तीन सौ पुलिसकर्मी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। इसी क्रम में इंडियन रेडक्रॉस उत्तराखंड के चेयरमैन प्रो. (डॉ.) नरेश चौधरी ने दो बैचों को कुंभ मेले की परंपराओं, धार्मिक महत्व और पुलिस की भूमिका के संबंध में विशेष प्रशिक्षण दिया।

डॉ. नरेश चौधरी ने प्रशिक्षणार्थियों को कुंभ मेले के इतिहास, परंपराओं और अवधारणा की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कुंभ मेले में पुलिस की भूमिका केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने तक सीमित नहीं रहती, बल्कि पुलिसकर्मी श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षा प्रहरी, मार्गदर्शक, संकट प्रबंधक और मानव सेवा की महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में कार्य करते हैं।

उन्होंने कहा कि कुंभ को समझने के लिए केवल यह जानना पर्याप्त नहीं है कि करोड़ों श्रद्धालु नदी में स्नान के लिए एकत्र होते हैं। कुंभ को समझने का अर्थ श्रद्धालुओं के मनोविज्ञान, आस्था, साधु-संतों की परंपराओं, अखाड़ों की व्यवस्था और विशाल भीड़ के सुरक्षित संचालन को समझना है।

प्रो. चौधरी ने कहा कि कुंभ केवल स्नान का पर्व नहीं, बल्कि आस्था का महासंगम है। यह संतों-साधुओं, विभिन्न धार्मिक परंपराओं, ज्ञान-दर्शन और भारत की विविध संस्कृतियों के संगम के साथ करोड़ों श्रद्धालुओं की सामूहिक आस्था का अद्भुत प्रदर्शन है। उन्होंने बताया कि यूनेस्को ने भी कुंभ की परंपरा को भारत की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत के रूप में मान्यता दी है।

प्रशिक्षण के दौरान उन्होंने कुंभ के प्रमुख धार्मिक पक्ष अमृत (शाही) स्नानों, अखाड़ों की भूमिका और उनके इतिहास पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि पुलिसकर्मियों के लिए अखाड़ों की परंपराओं और व्यवस्थाओं को समझना बेहद महत्वपूर्ण है,ताकि कुंभ के दौरान धार्मिक आयोजनों और विशाल भीड़ का बेहतर समन्वय किया जा सके।

डॉ. नरेश चौधरी ने वर्ष 1986 के कुंभ, 1992 के अर्धकुंभ, 1998 के कुंभ, 2004 के अर्धकुंभ, 2010 के कुंभ, 2016 के अर्धकुंभ और 2021 के कुंभ सहित प्रयागराज, उज्जैन और नासिक कुंभ में अपने कार्यों के अनुभव भी प्रशिक्षणार्थियों के साथ साझा किए। उनके अनुभवों से पुलिसकर्मियों को कुंभ मेले के दौरान आने वाली विभिन्न परिस्थितियों और चुनौतियों से निपटने के व्यावहारिक पहलुओं की जानकारी मिली।

Tags: Haridwar Kumbh
Previous Post

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम, जंतर-मंतर प्रदर्शन की जांच के लिए बनेगी हाईलेवल कमेटी

Next Post

पहले सैफई सिंडिकेट तक सीमित था प्रदेश का विकास : मुख्यमंत्री

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

होमगार्ड्स के 41,424 पदों का अंतिम चयन परिणाम जारी

03/10/2026
Main Slider

“विकास भी, विरासत भी और जनसुविधा भी—धामी सरकार ने तेज की शहरों को संवारने की कवायद”

03/10/2026
Main Slider

विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी

03/10/2026
Main Slider

धन के अभाव में किसी छात्र की पढ़ाई नहीं रुकेगी: सीएम योगी

03/10/2026
Main Slider

नवरात्र-दिवाली में ‘भारत टैक्सी’ आसान करेगी यूपी का सफर

03/10/2026
Next Post
CM Yogi

पहले सैफई सिंडिकेट तक सीमित था प्रदेश का विकास : मुख्यमंत्री

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें

Anupam Kher came forward to help in the Corona era

कोरोना काल में मदद के लिए आगे आए अनुपम खेर

12/05/2021
CM Dhami

नवनियुक्त मंत्रियों ने मुख्यमंत्री धामी से की शिष्टाचार भेंट

20/03/2026

प्राचार्य बांके बिहारी को उत्कृष्ट सेवा शिक्षा पुरस्कार से किया गया सम्मानित

10/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version