• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बारिश में मकान की दीवार गिरने से पिता और दो बच्चों समेत तीन की मौत; CM ने जताया शोक

Writer D by Writer D
03/09/2026
in उत्तर प्रदेश, चित्रकूट
0
Three killed in house wall collapse

Three killed in house wall collapse

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

चित्रकूट। उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जनपद में लगातार हो रही बारिश अब लोगों के लिए काल बनती जा रही है। यहां भरतकूप थाना क्षेत्र अंतर्गत बराछ गांव में बीती देर रात बुधवार को तेज बारिश से एक मकान की दीवार ढहने से एक ही परिवार के पांच लोग मलबे में दब गए। इनमें गृहस्वामी और दो बच्चों सहित तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। वहीं महिला और एक बच्ची घायल हो गए, जिन्हें आनन फानन में इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है और मृतकों के प्रति गहरा शोक जताया है।

भरतकूप थाना क्षेत्र के बराछ गांव में बीती रात्रि 12 बजे कल्लू यादव अपनी पत्नी कुंता देवी और तीन बच्चे अंश, कल्ली और आंशिक खाना पीना खाने के बाद घर में सो रहे थे। रात में जारी तेज बारिश के कारण घर की दीवार गिर गई, जिससे सभी लोग मलबे में दब गए। चीख पुकार सुनकर पड़ोसियों ने मौके पर पहुंचकर उनको मलबे से निकालने का प्रयास किया और घटना की सूचना प्रशासन को दी। लेकिन बारिश के कारण चारों तरफ नाले आदि में उफान के चलते गांव पहुंचने वाली सड़क के ऊपर से पानी बह रहा था। ऐसे में गांव का संपर्क तहसील मुख्यालय से कटा हुआ था, जिसकी वजह से प्रशासनिक मदद तुरंत मौके पर नहीं पहुंच पाई। आनन फानन में प्रशासन ने एनडीआरएफ टीम को मौके पर भेजा। एनडीआरएफ की टीम ने किसी तरह से मौके पर पहुंचकर घायलों को बाहर निकाला और उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इस घटना में मलबे में दबकर गृहस्वामी कल्लू और उनका बेटा अंश और पुत्री कल्ली सहित तीन लोगों की मौत हो गयी है। जबकि मृतक की पत्नी कुंता और उसकी बेटी अंशिका घायल हैं और उनका इलाज जारी है। इस घटना के बाद मौके पर एडीएम, सीओ पुलिस फोर्स के साथ किसी तरह से पहुंच गए। पुलिस ने तीनों के शवों को ट्रैक्टर के माध्यम से बाहर लाया गया और मामले की जांच में जुट गए।

सदर एसडीएम अजय यादव का कहना है कि कल बारिश के कारण पहाड़ों से पानी आ गया था, जिससे एक घर की दीवार गिर गई। उसके मलबे में एक ही परिवार के 05 लोग दब गए थे। जिनमें बेटा, बेटी और पिता की मौत हो गई है। हादसे में मृतक की पत्नी व एक बेटी घायल है, जिनका इलाज किया जा रहा है। इस दैवीय आपदा में पीड़ित परिवार की राहत कोष से आर्थिक मदद की जाएगी।

घटना की जानकारी पर गुरुवार की सुबह सदर विधायक अनिल प्रधान मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि जनपद में लगातार हो रही बारिश से लोग परेशान है। चारों तरफ पानी ही पानी है। बारिश से एक दीवार ढहने से तीन लोगों की मौत हो गई है और दो लोग घायल हैं। यह हृदय विदारक घटना है। इस घटना में मुख्यमंत्री से मांग करता हूँ कि अलग से इन पीड़ितों की मदद की जाएगी।

उधर, अस्पताल में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक घायलों का हालचाल लेने पहुंचे। आधिकारियों ने कहा कि सहायता के साथ ही पीड़ितों का बेहतर इलाज कराया जा रहा है।

इस हादसे का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लेते हुए मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने गुरुवार को अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य तेज करने तथा घायलों का समुचित उपचार सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि मृतकों के परिजनों से संवाद कर उन्हें हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाए।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि मृतकों के परिजनों से संवाद कर उन्हें हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाए। साथ ही हादसे में हुई जनहानि एवं आर्थिक क्षति का तत्काल आकलन कर 24 घंटे के भीतर नियमानुसार मुआवजा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री योगी ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए अधिकारियों को उपचार में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने और पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। उल्लेखनीय है कि चित्रकूट में भारी बारिश से मकान की दीवार ढहने से पिता और बच्चों की मौत हो गयी है।

Tags: Chitrakoot newsup news
Previous Post

उत्कृष्ट योगदान देने के लिए शिक्षक दिवस पर प्रदेश के 81 अध्यापकों को सम्मानित करेंगे मुख्यमंत्री

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi will honour 81 teachers from the state on Teachers' Day.
उत्तर प्रदेश

उत्कृष्ट योगदान देने के लिए शिक्षक दिवस पर प्रदेश के 81 अध्यापकों को सम्मानित करेंगे मुख्यमंत्री

03/09/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

लाभार्थियों के DBT में शिथिलता पर सख्त केशव मौर्य, बोले- भ्रष्टाचार कतई बर्दाश्त नहीं

03/09/2026
mayawati-akash anand
Main Slider

मायावती का फिर यू-टर्न! आकाश आनंद पर बोलीं- अभी बड़ी जिम्मेदारी के लायक नहीं

03/09/2026
Akhilesh furious over the dilapidated state of JPNIC.
Main Slider

9 साल बाद खुला अखिलेश का ड्रीम प्रोजेक्ट JPNIC, अंदर की बदहाली देख भड़के सपा प्रमुख

03/09/2026
The fierce form of the Ganges in Varanasi
उत्तर प्रदेश

वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप, खतरे के निशान के करीब पहुंचा जलस्तर; कई इलाकों में घुसा बाढ़ का पानी

03/09/2026

यह भी पढ़ें

smart cities

स्मार्ट शहरों वाला यूपी बनाने के लिए योगी सरकार ने खोला खजाना

26/05/2022
Amrit Abhijat

निकायों में भी विधवा पुत्रवधु पा सकेगी मृतक आश्रित का हक, प्रमुख सचिव ने जारी किया शासनादेश

28/06/2024
Cabinet meeting held under the chairmanship of CM Vishnu Dev Sai

10 अक्टूबर को साय कैबिनेट की बैठक, इन अहम मुद्दों पर होगा निर्णय

07/10/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version