• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पुलिस मुठभेड में तीन बदमाश गिरफ्तार, असलहा बरामद

Writer D by Writer D
14/09/2023
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, बुलंदशहर
0
Encounter

Encounter

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश में जनपद बुलंदशहर में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई एक मुठभेड़ (Encounter)  के दौरान पुलिस ने तीन कुख्यात बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके कब्जे से लूटी हुई नकदी, दो कार व अवैध असलहा बरामद किया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने बताया कि 12/13 सितंबर 2023 की रात्रि में जनपद की स्वाट टीम व थाना देहात पुलिस भूड़ चौराहे पर चैकिंग कर रहे थे तभी दो संदिग्ध कार आती दिखाई दीं जिन्हें रूकने का इशारा करने पर कार चालक तेजी से भगा कर निकलने में कामयाब हो गए। पुलिस द्वारा इसकी सूचना अगले चेकिंग पोइंट को भेजने पर कोतवाली देहात पुलिस टीम ने ग्राम दोस्तपुर फ्लाईओवर के पास सर्विस रोड़ पर इन्हें घेर लिया ।

बदमाशों ने अपने को घिरता देख पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी पुलिस द्वारा जवाबी फायरिंग मे अजय व रोहित नामक दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गये पुलिस द्वारा इन दोनों को कब्जे में लेने के साथ इनके तीसरे साथी को भी दबोच लिया जबकि एक अन्य भागने में सफल रहा जिसकी कॉम्बिंग कर गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार (Arrested) किये गये घायल बदमाशों की पहचान जनपद के खुर्जा देहात क्षेत्र के ग्राम बादशाहपुर पचकाई निवासी अजय तथा थाना खुर्जा नगर क्षेत्र के मोहल्ला विकास नगर निवासी रोहित एवं जनपद अलीगढ़ के थाना टप्पल क्षेत्र के ग्राम हमीदपुर निवासी जोगेंद्र तोमर के रूप में की गई है। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से लूटी हुई नकदी, 01 आधार कार्ड,अवैध असलहा, कारतूस व दो कार बरामद की है।

एस एसपी ने बताया कि बदमाश शातिर किस्म के लुटेरे/अपराधी हैं जो थाना कोतवाली देहात पर धारा 392 के मुकदमे में वांछित चल रहे थे पुलिस द्वारा तकनीकी माध्यमों से इन बदमाशों की गिरफ्तारी हेतु निरन्तर प्रयास किए जा रहे थे इसी क्रम में आज मुठभेड़ के दौरान बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया ।उन्होंने बताया की तीनों बदमाशों का आपराधिक इतिहास पर है जिसके तहत रोहित पर 26 जोगेंद्र पर तीन तथा अजय नामक बदमाश पर जनपद के विभिन्न थानों में लूट अपहरण गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज है।

Tags: bulandshehr newscrime newsPolice Encounter
Previous Post

निवेशकों को आमंत्रित करने लंदन जाएंगे मुख्यमंत्री धामी

Next Post

बरेली का हिरासत से बंदी फरार, पांच पुलिसकर्मी निलंबित

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

UP DID IT: यूपीआईटीएस ने दुनिया को दिखाया यूपी का सामर्थ्य

29/09/2026
उत्तर प्रदेश

रामद्रोहियों को बर्दाश्त नहीं हो रहा अयोध्या का वैभव : मुख्यमंत्री

29/09/2026
उत्तर प्रदेश

यूपी की पहचान अब कट्टा नहीं, ब्रह्मोस और फाइटर जेट से : गिरिराज सिंह

29/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS 2026: ₹6,500 करोड़ के 4,400 MoU, ₹15,500 करोड़ के संभावित कारोबार के साथ संपन्न हुआ ट्रेड शो

29/09/2026
उत्तर प्रदेश

यूपी में पर्यटन से बढ़ा कारोबार, GST के 51 कैटेगरी से होगा आर्थिक असर का आकलन

29/09/2026
Next Post
Prisoner Escaped

बरेली का हिरासत से बंदी फरार, पांच पुलिसकर्मी निलंबित

यह भी पढ़ें

fashion tips for short girls

शॉर्ट हाइट गर्ल तोड़ दें फैशन रूल्स, फॉलो करें ये टिप्स

27/10/2021
Chitrakoot jail superintendent suspended in Abbas Ansari case

अब्बास को पत्नी से मिलवाने के मामले में जेल अधीक्षक सस्पेंड, इन पर भी गिरी गाज

11/02/2023
vastu tips for money

झाड़ू के रख-रखाव में कभी न करें इस तरह की गलती, इन बातों का रखें ध्यान

13/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version