• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जेल में बंद सपा विधायक इरफान सोलंकी की बढ़ी मुश्किलें, दर्ज हुए तीन और मुकदमें

Writer D by Writer D
26/12/2022
in उत्तर प्रदेश, कानपुर
0
Irfan Solanki

Irfan Solanki

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कानपुर। सीसामऊ सीट से सपा विधायक इरफान सोलंकी (Irfan Solanki) की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं। पहले उन्हें जिले से करीब चार सौ किलोमीटर दूर महाराजगंज जेल में शिफ्ट किया गया फिर लगातार मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। इसी क्रम में सोमवार को तीन और मुकदमे दर्ज हुए, जिनमें एक गैंगस्टर का भी मुकदमा है। गैंगस्टर के मुकदमे में सपा विधायक के अलावा उसके भाई रिजवान सोलंकी समेत पांच लोगों को शामिल किया गया है।

जाजमऊ निवासी विधवा बेबी नाज के प्लाट पर आगजनी, धमकाने सहित गंभीर धाराओं में दर्ज मुकदमे के साथ फर्जी आधार कार्ड के जरिये फरारी के दौरान हवाई यात्रा करने के मामले में जेल में बंद सपा विधायक इरफान सोलंकी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। पुलिस के पास पड़ी तमाम शिकायतों की बराबर जांच हो रही है और विधायक के खिलाफ मुकदमे बढ़ते ही जा रहे हैं।

सोमवार को एक बार फिर विधायक के खिलाफ तीन मुकदमे दर्ज किये गये। इनमें एक गैंगस्टर का मुकदमा है जो जाजमऊ थाना में दर्ज किया गया। गैंगस्टर के मुकदमे में सपा विधायक को लीडर माना गया है। आरोप है कि गैंग बनाकर विधायक जमीनों पर कब्जा करता है। इसमें विधायक के भाई रिजवान सोलंकी के साथ इसराइल आटे वाला, शौकत पहलवान और मोहम्मद शरीफ को शामिल किया गया। दूसरा मुकदमा भी थाना जाजमऊ में आईपीसी की धारा 386 और 427 जमीन कब्जाने को लेकर किया गया है। तीसरा मुकदमा थाना ग्वालटोली में पुलिस कर्मियों के साथ अभद्रता सरकारी कार्य में बाधा डालने पर दर्ज हुआ है।

महिला सिपाही पर तेजाब फेंकने की धमकी, युवक ने स्कूटी में लगाई आग

संयुक्त पुलिस आयुक्त आनंद प्रकाश तिवारी ने बताया कि विधायक इरफान सोलंकी (Irfan Solanki) के खिलाफ तीन और मुकदमे दर्ज किये गए हैं। इनमें एक गैंगस्टर का मुकदमा है, जिसमें अभी विधायक सहित पांच लोगों को शामिल किया गया है। अभी विवेचना प्रचलित है जितने भी अन्य सहयोगी जांच के दौरान दोषी पाए जाएंगे उन पर भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बताया कि जिन पर गैंगस्टर के तहत कार्यवाही की गई है उनमें विधायक इरफान सोलंकी महाराजगंज जेल में बंद हैं और बाकी कानपुर जेल में बंद हैं। यह सभी लोग गैंग बनाकर दूसरों की जमीनों पर जबरन कब्जा करके अपराध करते हैं जिसकी अगुवाई विधायक इरफान सोलंकी कर रहे हैं।

Tags: irfan solankikanpur news
Previous Post

दिल्ली में कोरोना की एंट्री, IGI पर दो लोग मिले पॉज़िटिव

Next Post

वेदों में पूरे ब्रह्माण्ड का रहस्य समाया है: सीएम धामी

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

UPITS में दूसरे दिन 4,700 बी2बी बैठकें, 412 समझौते

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS-2026 में दिखा हुनर का जादू, ‘आओ करके सीखें’ ने खींचा दर्शकों का ध्यान

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

World Tourism Day 2026: 13 साल में 52.71 करोड़ पर्यटकों ने देखी काशी, पर्यटन के वैश्विक मानचित्र पर चमका वाराणसी

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

ट्रेड शो में यूपी की महिला उद्यमियों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर सजाए अपने उत्पाद

26/09/2026
Main Slider

भारी बारिश से प्रभावितों को तत्काल मिले राहत, सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश

26/09/2026
Next Post
CM Dhami

वेदों में पूरे ब्रह्माण्ड का रहस्य समाया है: सीएम धामी

यह भी पढ़ें

Petroleum

खोलना चाहते है खुद का पेट्रोल पंप, जानें कैसे मिलेगा लाइसेंस

21/05/2022
Mosquitoes

घर से मच्छरों को करें विदा इन उपायों की मदद से

08/09/2025
CM Bhajanlal Sharma

पहलगाम आतंकी हमले के मद्देनजर मुख्यमंत्री ने की कानून-व्यवस्था की समीक्षा

23/04/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version