• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सिलेंडर में लगी आग, मां-बेटे समेत तीन की मौत

Writer D by Writer D
24/06/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, जौनपुर
0
massive fire

massive fire

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जौनपुर। जनपद के महराजगंज थाना क्षेत्र में गुरुवार को रसोई गैस के सिलेंडर में लगी आग (Fire) की चपेट में आने से मां और बेटे समेत तीन लोगों की मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार जिले में महराजगंज थाना क्षेत्र के केवटली गांव निवासी अखिलेश विश्वकर्मा (30) की पत्नी नीलम (28) गुरुवार अलसुबह सुबह रिहायशी छप्पर में बने रसोई घर में दूध गर्म करने के लिए गई। उसी छप्पर में उसके दो बच्चे शीवांस (5), युवराज (3) और पति अखिलेश सो रहे थे। नीलम ने जैसे ही माचिस से गैस चूल्हा जलाया कि अचानक से सिलेंडर में आग (Fire)  लग गई। देखते ही देखते आग छप्पर तक पहुंच गई। आग तेजी से धधकने लगा तो नीलम तुरंत वहां से भागी और मदद के लिए गुहार लगाने लगी। पति और दोनों बच्चे आग में घिरे थे जिन्हें बचाने के लिए नीलम अंदर दाखिल हुई और वो भी आग में घिर गई। चीखपुकार सुनकर अखिलेश का बड़ा भाई सुरेश (32) पहुंचा। आग इतना भयावह रूप ले चुका था कि उसके सामने टिक पाना मुश्किल हो रहा था।

घर वालों का शोर-शराबा व घर से उठते धुएं को देख आस-पास के लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस को सूचना दी गई और छप्पर को किसी तरह से तोड़कर आग में फंसे लोगों को बाहर निकालने का प्रयास किया गया। मौके पर जुटे ग्रामीणों ने की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया गया और अंदर फंसे पति-पत्नी समेत दोनों बच्चों को बाहर निकाला गया। परिजनों को बचाने की कोशिश में सुरेश भी गंभीर रूप से झुलस गया।

मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को स्थानीय सीएचसी पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अस्पताल पहुंचने पर नीलम, उसके बेटे शीवांस (5) और जेठ सुरेश को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अखिलेश और उसके तीन साल के बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है। अस्पताल पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया है।

Tags: crime newsJaunpur news
Previous Post

साहूकार से परेशान किसान ने की आत्महत्या

Next Post

साधु की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

उप्र की 8 सहकारी चीनी मिलों को मिला उत्कृष्ट दक्षता पुरस्कार

25/09/2026
Main Slider

UPITS वैश्विक बाजार में यूपी के उत्पादों की पहचान बनाने का सशक्त मंच : भूपेंद्र चौधरी

25/09/2026
Main Slider

4030 आंबेडकर प्रतिमा स्थलों का होगा विकास, योगी सरकार ने जारी किए 403 करोड़ रुपये

25/09/2026
उत्तर प्रदेश

‘दलित-पिछड़ों को अछूत मानते हैं अखिलेश’, ओमप्रकाश राजभर ने सपा की रथयात्रा पर साधा निशाना

25/09/2026
Main Slider

वाहन चोरी की जगह वाहन मैन्युफैक्चरिंग और चेन स्नैचिंग की जगह बन रहे मेडिकल डिवाइस पार्क: अमित शाह

25/09/2026
Next Post
murder

साधु की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या

यह भी पढ़ें

लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर वॉल्वो बस ट्रक से टकराई, 14 घायल

13/04/2022
UP Police SI Exam

सिपाही पर शारीरिक संबंध बनाकर मारपीट का आरोप, महिला ने दर्ज कराया मुकदमा

14/02/2021
NEET paper leak

NEET Paper Leak गिरोह के सरगना को CBI ने दबोचा, कोर्ट ने 10 दिन के रिमांड पर भेजा

11/07/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version