• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

घने कोहरे के चलते ट्रेनों से टकराकर तीन लोगों की मौत

Writer D by Writer D
04/01/2022
in Main Slider, इटावा, उत्तर प्रदेश, क्राइम
0
Farmer dies after being hit by train

hit by train

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

इटावा। घने कोहरे के कारण रेलवे लाइन पर दो जगह हुई घटनाओं में तीन लोगों की जान चली गई जबकि एक के पैर में फैक्चर हुआ है।

पहली घटना बलरई रेलवे स्टेशन की ओर बिहारीपुर गांव के निकट फ्रेट कॉरिडोर पर घटित हुई, जब गांव के दो युवक अपने गांव में आए एक रिश्तेदार युवक के साथ फ्रेट कॉरिडोर का ट्रैक पार कर रहे थे तभी कोहरे के कारण मालगाड़ी दिखाई नहीं दी और तीनों ही उससे टकरा गए। दो की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि तीसरे युवक का पैर फैक्चर हुआ है, जिसे आगरा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया गया है कि उनके घरों में शौचालय न होने के कारण खुले में शौच करने जा रहे तभी अचानक यह घटना घटित हो गई। मृतकों में 24 वर्षीय शैलेंद्र पुत्र पप्पू निवासी नदगवां जैतपुर बाह जनपद आगरा जो ट्रक ड्राइवर का काम करता था बिहारीपुर गांव में अपनी रिश्तेदारी में आया हुआ था।

सुबह बिहारीपुरा गांव के ही करीब 21 वर्षीय सतीश उर्फ घंटोली पुत्र जगदीश एवं 15 वर्षीय अरविंद उर्फ राम खिलाड़ी पुत्र सोबरन के साथ रेलवे ट्रैक पार कर रहा था तभी कोहरे की धुंध में अचानक आई मालगाड़ी से टकरा कर तीनों दूर तक उछलकर दूर जा गिरे, जिनमें शैलेंद्र व सतीश उर्फ घंटोली की घटनास्थल पर ही मौत हुई। घटना की जानकारी होते ही इंस्पेक्टर रण बहादुर सिंह पुलिस बल सहित मौके पर पहुंचे और मृतकों के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।

दूसरी घटना जसवंतनगर रेलवे स्टेशन से पूरब की ओर कुछ दूरी पर घटित हुई जब 42 वर्षीय प्रेम सिंह पुत्र रामस्वरूप निवासी नगला घनू साइकिल लेकर मजदूरी करने निकला था। यहां दिल्ली हावड़ा रेलवे लाइन पार कर रहा था। घने कोहरे के कारण आती हुई ट्रेन उसे दिखाई न देने के कारण ट्रेन से कट गया। उसकी साइकिल के भी दो टुकड़े हो गए। सूचना मिलते ही पहुंचे परिजनों ने बताया कि उसके दो शादीशुदा बेटियां व एक 10 वर्षीय बेटा है। स्थानीय पुलिस ने पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।

Tags: crime newsetawaha newsup news
Previous Post

योगी ने जिलों में दौरों को लेकर सपा सहित अन्य दलों के नेताओं को पछाड़ा

Next Post

साइबर सेल ने ठगों से 21 लाख से अधिक धनराशि खाते में वापस कराया

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर योगी ने किया गुरु को नमन

30/09/2026
उत्तर प्रदेश

‘लाल टोपी वालों के कारनामे भूली नहीं है यूपी की जनता’, अखिलेश पर अनिल राजभर का तीखा हमला

30/09/2026
Electricity Bill
Main Slider

योगी सरकार का उपभोक्ताओं को बड़ा तोहफा, लगातार चौथे महीने बिजली बिल में राहत

30/09/2026
Main Slider

मुश्किल घड़ी में ‘अभिभावक’ बनी योगी सरकार, वाराणसी के 11,219 परिवारों को 191 करोड़ से अधिक की मदद

30/09/2026
AK Sharma
Main Slider

अखिलेश यादव के बिजली वाले बयान पर एके शर्मा का पलटवार, बोले- जब सत्ता में थे तब किसानों को बिजली-पानी क्यों नहीं दिया?

30/09/2026
Next Post
Cyber Fraud

साइबर सेल ने ठगों से 21 लाख से अधिक धनराशि खाते में वापस कराया

यह भी पढ़ें

रंग जाऊं तेरे रंग में, एक अनोखी पारिवारिक धारावाहिक : सुदेश बेरी

02/01/2022

भाजपा के खिलाफ भाकियू लामबंद, सपा उम्मीदवारों को जिताने की अपील

22/02/2022
Mahalakshmi Rajyoga

मकर संक्रांति से लगने जा रहा है महालक्ष्मी राजयोग, इन चार राशिवालों की होगी बल्ले-बल्ले

09/01/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version