• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बरेली में तीन तस्कर एक करोड़ रुपये कीमत के गांजे के साथ गिरफ्तार

Desk by Desk
05/12/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, बरेली
0
arrested

arrested

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने एनसीबी और बरेली पुलिस ने संयुक्त रुप से बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह सरगना समेत तीन लोगों को प्रेमनगर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। उनके कब्जे से पांच कुन्तल 20 किलो गांजा बरामद किया है, जिसकी अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में करीब एक करोड़ रुपये आंकी गई है।

यह जानकारी एसटीएफ प्रवक्ता ने दी है। उन्होंने बताया कि सूचना पर एसटीएफ की मेरठ फील्ड इकाई की टीम ने बरेली के प्रेमनगर क्षेत्र में मूर्ति चौराहा के पास जाहदपुरा की तरफ जाते हुए ट्रक सवार तस्कर गिरोह के सरगना बरेली निवासी अंकुर मिश्रा ,मयंक सूरज को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से पांच कुन्तल 20 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। पकड़े गये तस्करों के कब्जे से गांजे के अलावा एक बाइक, तीन मोबाइल फोन और कुछ नकदी बरामद की गई।

कोरोना वैक्सीन की सुरक्षा व्यवस्था ईवीएम की तरह होगी पुख्ता

उन्होंने बताया कि एसटीएफ को विगत काफी समय से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में मादक पदार्थाे की तस्करी करने वाले गिरोह सक्रिय होने की सूचनायें प्राप्त हो रही थी। इस सम्बन्ध में एसटीएफ के पुलिस महानिरीक्षक अभिताभ यश के निर्देशन पर प्रभारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सिंह और मेरठ एसटीएफ के पुलिस अधीक्षक कुलदीप नारायण की विभिन्न इकाईयों एवं टीमों को अभिसूचना संकलन कर कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया था। इसी क्रम में मेरठ एसटीएफ यूनिट के पुलिस उपाधीक्षक बृजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में टीमेेेें गठित कर अभिसूचना संकलन की कार्रवाई प्रारम्भ की गयी तथा अभिसूचना तन्त्र को सक्रिय किया गया।

प्रवक्ता ने बताया कि मेरठ एसटीएफ फील्ड यूनिट को सर्विलान्स एवं मुखबिरों के माध्यम से सूचना मिली कि प्रदेश के विभिन्न जिलो में उड़ीसा से गांजा की तस्करी की जा रही है ,जो वहां से आने वाले ट्रकों व कैन्टरों में लाये जा रहे हैं। सामान में छिपाकर लाया जा रहा है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा एंव दिल्ली एनसीआर के विभिन्न जिलो में गांजा बेचा जा रहा है।

उन्होंने बताया कि इसी क्रम में एसटीएफ को जानकारी मिली कि एक ट्रक रूद्रपुर, उत्तराखण्ड से पावर पलान्ट (ट्रांसफार्मर का सामान) लेकर रायपुर छत्तीसगढ़ गया हैं तथा वहां से सामान खाली कर उड़ीसा जायेगा और उड़ीसा से भारी मात्रा में गांजा लेकर छत्तीसगढ़ जबलपुर होते हुए बरेली आ रहा है, जिसकी सप्लाई उत्तर प्रदेश , हरियाणा एंव दिल्ली एनसीआर के विभिन्न जिलों में की जानी है। सूचना पर निरीक्षक सुनील कुमार के नेतृत्व में एक टीम बरेली के लिए रवाना हुई तथा नारकोटिक्स कन्ट्रोल ब्यूरो, लखनऊ से सम्पर्क कर प्रेमनगर बरेली पहॅुचने का कहा।

प्रवक्ता ने बताया कि एसटीएफ , प्रेमनगर और एनसीबी की टीम ने संयुक्त रुप से कार्रवाई करते हुए आज मूर्ति चौराहा के पास जाहदपुरा की तरफ जाते हुए बरेली से गांजा लगे ट्रक को पड़का और मौके से सरगना समेत तीन तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 05 कुन्तल गांजा आदि बरामद किया। उन्होंने बताया कि इस सिलसिले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Tags: Arrestedsmugglers arrested in BareillySTFThree smugglers arrested in BareillyUPSTF arrestedउत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्सएक करोड़ रुपये कीमत के गांजेएसटीएफबरेली में तीन तस्कर गिरफ्तार
Previous Post

इसी महीने लॉन्च होगा PUBG Mobile की टक्कर का देसी गेम FAU-G

Next Post

ब्रिटेन के सांसदों ने भारत के किसान आंदोलन में मंत्री से हस्तक्षेप की मांग की

Desk

Desk

Related Posts

IAS Transfer
Main Slider

उप्र में 13 आईएएस अफसरों के तबादले, देखें पूरी लिस्ट

04/08/2026
Satish Mahana
Main Slider

Monsoon Session: सपा विधायक पर भड़के सतीश महाना, सदस्यता खत्म करने की दी धमकी

04/08/2026
CM Yogi
Main Slider

सदन को प्रभावित कर 25 करोड़ जनता के हितों के साथ खिलवाड़ कर रहा विपक्षः मुख्यमंत्री

04/08/2026
Whatsapp
Main Slider

WhatsApp अकाउंट अचानक 24 घंटे के लिए हुआ लॉक? जानिए क्यों हो रही है कार्रवाई और कैसे बचें

04/08/2026
CM Dhami
Main Slider

प्रदेश सरकार बिना रुके, बिना थके अपने हर वादे को कर रही है पूरा: सीएम धामी

04/08/2026
Next Post
farmer protest

ब्रिटेन के सांसदों ने भारत के किसान आंदोलन में मंत्री से हस्तक्षेप की मांग की

यह भी पढ़ें

Deputy CM Keshav Maurya

डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने पीडब्लूडी के उच्च अधिकारियों संग की बैठक, दिया निर्देश

27/05/2021
Share Market

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी ने बनाया ऑल टाइम हाई ओपनिंग का रिकॉर्ड

26/06/2024
cm yogi

राष्ट्रीय एकात्मता यात्रा में शामिल पूर्वोत्तर के छात्रों से मिलेंगे मुख्यमंत्री योगी

14/02/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version