• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सावन में अबतक 88 लाख शिव भक्तों ने बाबा विश्वनाथ के मंदिर में किया दर्शन पूजन

Writer D by Writer D
07/08/2023
in उत्तर प्रदेश, वाराणसी
0
Kashi Vishwanath

Kashi Vishwanath

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वाराणसी। 12 ज्योतिर्लिंगों में प्रधान ज्योतिर्लिंग श्री विशेश्वर के दर्शन के लिए दुनिया भर के सनातनी  काशी काशी आते रहते हैं, लेकिन सावन के महीने में काशी का ख़ास आकर्षण होता है। श्रावण माह में  बाबा के भक्तों के स्वागत के लिए योगी सरकार नव्य भव्य श्री काशी विश्वनाथ धाम (Kashi Vishwanath)  में ख़ास इंतजाम करती है। जिसके कारण श्री काशी विश्वनाथ धाम में शिव भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ता है।

श्रावण माह के पांचवें सोमवार को शाम 7 बजे तक 6 लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन किया जबकि पूरे सावन भर में अभी तक लगभग 88 लाख लोग महादेव के दरबार में शीश नवा चुके हैं। सावन के छठे सोमवार तक श्री कशी विश्वनाथ धाम (Kashi Vishwanath)  में श्रद्धालुओं की संख्या 1 करोड़ होने की उम्मीद है।

रविवार रात से बाबा के दरबार के लिए लगी कतार सोमवार रात तक अनवरत चलती रही। कतार के हर कदम बाबा के चौखट तक पहुंचने के लिए आतुर थे। इससे पहले योगी सरकार ने काशी विश्वनाथ के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा करवा चुकी है।

राज्यसभा में पास हुआ दिल्ली सर्विस बिल, विपक्ष के विरोध के बीच मोदी सरकार की बड़ी जीत

श्री काशी  विश्वनाथ मंदिर (Kashi Vishwanath) के मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील वर्मा ने बताया कि सावन के पांचवें सोमवार को शाम 7 बजे तक 6 लाख लोगों ने बाबा के दर्शन किये हैं। जबकि पहले सोमवार को 5 लाख 15 हज़ार, दूसरे सोमवार को 6 लाख 9 हज़ार, तीसरे सोमवार 5 लाख 87 हज़ार, चौथे सोमवार को लगभग 6 लाख श्रद्धालुओं ने बाबा दरबार में दर्शन किये। अभी तक बाबा के दरबार में 88 लाख (चौथे सोमवार का आंकड़ा शम्म 7 बजे तक का है) हाज़िरी लगा चुके हैं

श्रावण माह के अधिमाह के पांचवें सोमवार को बाबा विश्वनाथ के तपस्यारत पार्वती स्वरुप का श्रृंगार हुआ। और भक्त भी महादेव के इस  तपस्यारत पार्वती श्रृंगार  दर्शन करके निहाल दिखे।

Tags: baba vishwanathKashi vishwanathup newsvaranasi news
Previous Post

घर में रखी बोरी में हुआ तेज धमाका, महिला गंभीर रूप से जख्मी

Next Post

बस की टक्कर से कांवड़िए की मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

Transfer
Main Slider

यूपी में 14 PCS अफसरों के तबादले, 3 को निर्वाचन कार्यालय में तैनाती

22/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में कारोबार को नई उड़ान, सुरक्षा और बिजली व्यवस्था से बढ़ीं संभावनाएं

22/10/2026
उत्तर प्रदेश

सुविधाएं बढ़ीं तो देवी धामों को उमड़े श्रद्धालु, शारदीय नवरात्र में आस्था ने रचा नया अध्याय

22/10/2026
उत्तर प्रदेश

यूपी सामूहिक विवाह योजना: 28,833 जोड़ों का विवाह, 1.16 लाख आवेदन

22/10/2026
अयोध्या

योगी सरकार के दसवें दीपोत्सव की तैयारी तेज, 30 लाख दीपों से जगमगाएगी रामनगरी

22/10/2026
Next Post
Road Accident

बस की टक्कर से कांवड़िए की मौत

यह भी पढ़ें

CM Hemant Soren met PM Modi

पीएम मोदी से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने की शिष्टाचार मुलाकात, राजनीतिक अटकलों का बाजार गरम

15/07/2024

पंजाब को मिला स्थायी DGP, गौरव यादव नियुक्त

09/10/2026
व्यायाम

डेली एक्सरसाइज के फायदे कई, अपनाएं ये 5 टिप्स

10/03/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version