• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

टाइम मैगजीन ने जो बाइडेन और कमला हैरिस को चुना 2020 का पर्सन ऑफ द ईयर

Desk by Desk
11/12/2020
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय
0
कोरोना वैक्सीन की दूसरी खुराक Joe Biden Kamala Harris

कोरोना वैक्सीन की दूसरी खुराक

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। अमेरिका के नव निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडेन और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को टाइम पत्रिका ने सम्मानित किया है। मैग्जीन ने उन्हें 2020 का ‘पर्सन ऑफ द ईयर’ चुना है। इसकी घोषणा टाइम मैगजीन के प्रकाशन ने गुरुवार को की है । डेमोक्रेटिक पार्टी की इस जोड़ी को तीन अन्य फाइनलिस्टों में से चुना गया है।

कोरोना महामारी का असर : स्वीडन में ऑनलाइन नोबेल पुरस्कार समारोह का आयोजन

बता दें बाइडेन और हैरिस ने इसी साल नवंबर में राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति पद के लिए हुए चुनाव में जीत हासिल करके इतिहास रचा था। बाइडेन ने डोनाल्ड ट्रंप को 2020 अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में हराया है। वहीं हैरिस अमेरिका की पहली अश्वेत और पहली दक्षिण एशियाई उप-राष्ट्रपति चुनी गई हैं। इससे पहले मैग्जीन ने 2016 में डोनाल्ड ट्रंप को ‘पर्सन ऑफ द ईयर’ चुना था।

Joe Biden and Kamala Harris are TIME's 2020 Person of the Year #TIMEPOY https://t.co/o97QNlSBrl pic.twitter.com/KuoBoebBN4

— TIME (@TIME) December 11, 2020

मैग्जीन के कवर में 78 साल के बाइडेन और 56 साल की हैरिस की एक तस्वीर है प्रकाशित हुई है। इसका शीर्षक है- ‘अमेरिका की कहानी बदल रही है।’ एक कार्यकाल के बाद रियल एस्टेट उद्योगपति से राजनेता बने ट्रंप को बाइडेन ने 306 इलेक्टोरल कॉलेज वोटों से हराया है। वहीं चुनाव में ट्रंप को 232 इलेक्टोरल कॉलेज वोट हासिल हुए हैं।

टाइम मैग्जीन साल 1927 से हर साल किसी व्यक्ति या लोगों को सम्मानित करता है जो बेहतर या बदतर प्रभाव के लिए समाचार में छाए रहे हैं। इससे पहले गुरुवार को, टाइम ने बास्केटबॉल के सुपरस्टार लेब्रोन जेम्स को एथलीट ऑफ द ईयर चुना था। उन्हें यह सम्मान कोर्ट के अंदर और बाहर की अपनी उपलब्धियों के लिए दिया गया है।

बाइडेन और कमला हैरिस पर मैग्जीन ने क्या कहा?

टाइम के संपादक एडवर्ड फेलसेंथल ने कहा कि अमेरिकी स्टोरी में बदलाव के लिए, विभाजनकारी एजेंडे से ज्यादा सहानुभूति की ताकत दर्शाने और दुनिया को उम्मीद का नजरिया पेश करने के लिए जो बाइडेन और कमला हैरिस को टाइम मैगजीन का 2020 का पर्सन ऑफ द ईयर चुना जाता है।

Tags: 2020 का पर्सन ऑफ द ईयरdonald trumpfinalitsJoe BidenKamala harrisperson of the yearPerson of the Year 2020PresidentTime magazinetime magazine person of the year 2020Vice presidentWorld Hindi NewsWorld News in Hindiअमेरिका के नव निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडेन
Previous Post

एलओसी पर भारत की जवाबी कार्रवाई में पांच पाकिस्तानी सैनिक ढ़ेर

Next Post

कृषि कानून के खिलाफ किसान पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, तीनों कृषि कानूनों को चुनौती दी

Desk

Desk

Related Posts

Yamuna swells at Syanachatti
Main Slider

उत्तराखंड में बारिश का कहर! यमुनोत्री हाईवे पर भूस्खलन, स्यानाचट्टी में होटलों तक पहुंची यमुना

31/07/2026
shehzad poonawalla
Main Slider

भाजपा में सब ठीक नहीं? शहजाद पूनावाला के बायो ने बढ़ाई राजनीतिक हलचल

31/07/2026
Lucknow Nagar Nigam
Main Slider

भाजपा ने घोषित की नगर निगम की नई टीम, मुन्ना मिश्रा को मिली उपनेता की जिम्मेदारी

31/07/2026
CM Vishnudev Sai
Main Slider

प्रधानमंत्री मोदी से आज मुलाकात करेंगे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री साय

31/07/2026
Share Market
Business

मामूली बढ़त के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी हरे निशान में

31/07/2026
Next Post
किसान संगठनों और सरकार के बीच 10वें दौर की वार्ता

कृषि कानून के खिलाफ किसान पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, तीनों कृषि कानूनों को चुनौती दी

यह भी पढ़ें

yogi

मुख्यमंत्री योगी ने राज्यपाल से की शिष्टाचार भेंट

17/07/2022
Mahakumbh-2025

प्रयागराज महाकुंभ में डेढ़ लाख शौचालयों की व्यवस्था करेगी योगी सरकार

25/10/2023

Xiaomi दिवाली सेल का आज है आखिरी दिन, मोबाइल्स पर 10 हजार रु तक की छूट

28/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version