राजनीतिराष्ट्रीय

शादी के बंधन में बंधी TMC सांसद महुआ मोइत्रा, इस सांसद को बनाया जीवनसाथी

तृणमूल कांग्रेस (TMC) की सांसद महुआ मोइत्रा (Mahua Moitra) ने अपना नया जीवन साथी चुन लिया है। उन्होंने बीजू जनता दल के नेता और सांसद पिनाकी मिश्रा (Pinaki Mishra) को जीवन साथी बनाया है, हालांकि इन दोनों की तरफ से अभी तक शादी को लेकर ऑफीशियल जानकारी नहीं मिली है। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि महुआ और पिनाकी ने जर्मनी में शादी की है। इन दोनों की एक तस्वीर भी सामने आयी है।

‘द टेलीग्राफ’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक महुआ (Mahua Moitra) और पिनाकी चुपचाप जर्मनी में शादी के बंधन में बंध गए हैं। टीएमसी की तरफ से अभी तक इस मामले पर किसी तरह की प्रतिक्रिया सामने नहीं आयी है। महुआ अपने राजनीतिक जीवन के साथ-साथ निजी जीवन को लेकर भी चर्चा में रही हैं। महुआ इससे पहले डेनमार्क के फाइनेंसर लार्स ब्रॉर्सन के साथ रिश्ते में थी, लेकिन दोनों की शादी ज्यादा समय तक नहीं चल सकी और तलाक हो गया।

महुआ (Mahua Moitra) दूसरी बार बनीं सांसद

महुआ मोइत्रा का बतौर सांसद दूसरा कार्यकाल चल रहा है। वे 2019 के लोकसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल की कृष्णा नगर सीट से खड़ी हुई थीं। महुआ ने इस चुनाव में जीत दर्ज की थी। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार कल्याण चौबे को हराया था। महुआ दूसरी बार फिर इसी सीट से चुनी गईं। उन्होंने इस बार भाजपा की प्रत्याशी अमृता रॉय को हराया था।

TMC नेता महुआ मोइत्रा पर ईडी का बड़ा एक्शन, PMLA के तहत दर्ज किया केस

महुआ मोइत्रा का पहला कार्यकाल काफी विवादित रहा। उन पर पैसे लेकर सवाल पूछने का आरोप लगा था। महुआ ‘कैश फॉर क्वैरी’ मामले में बुरी तरह फंस गई थीं। उनकी लोकसभा की सदस्यता रद्द कर दी गई थी, हालांकि महुआ ने फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती भी दी थी। महुआ पर अपने दोस्त हीरानंदानी को संसद की लॉगइन आईडी और पासवर्ड शेयर करने का भी आरोप लगा था।

पिनाकी का कैसा रहा है निजी जीवन

बीजू जनता दल के नेता पिनाकी मिश्रा की बात करें तो पुरी से सांसद हैं। लोकसभा के डेटा के मुताबिक पिनाकी की पहली शादी संगीता मिश्रा से हुई थी। पिनाकी और संगीता 16 जनवरी 1984 को शादी के बंधन में बंधे थे। इन दोनों के दो बच्चे भी हैं, लेकिन अब पिनाकी महुआ के साथ रिश्ते में आ गए हैं।

Related Articles

Back to top button