• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कोरोना से बचने के लिए काढ़े का ज्यादा सेवन कहीं कर न दे बीमार

Desk by Desk
03/08/2020
in Main Slider, ख़ास खबर, फैशन/शैली, राष्ट्रीय
0
15
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लाइफस्टाइल डेस्क। कोरोना वायरस से बचने के लिए काढ़ा पीने की सलाह दी जा रही है। आयुष मंत्रालय ने भी गर्म पानी से गरारा करने, च्यवनप्राश और काढ़ा का सेवन करने की सलाह दी है। दरअसल, कोरोना वायरस के बारे में ये बात शुरू से कही जा रही है कि कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों पर इसके संक्रमण का ज्यादा खतरा होता है, इसलिए हमें अपनी इम्यूनिटी बनाए रखने और इसे बढ़ाने के लिए खानपान पर ध्यान देना चाहिए। च्यवनप्राश वगैरह एक तरह से इम्यूनिटी बूस्टर का काम करते हैं, वहीं तुलसी, अदरक, दालचीनी, लौंग जैसी गर्म तासीर वाली चीजों का काढ़ा बनाकर पीना भी बहुत फायदेमंद होता है। लेकिन कहा गया है कि ‘अति सर्वत्र वर्जयेत’ यानी किसी भी चीज की ‘अति’ नुकसान पहुंचा सकती है।

कोरोना से बचने को अगर आप भी अपनी इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए दिन में कई बार काढ़े का सेवन कर रहे हैं तो सावधान हो जाइए। बहुत ज्यादा काढ़े का सेवन आपको पेट का रोगी बना सकता है। चिकित्सकों और विशेषज्ञों का भी कहना है कि बहुत ज्यादा काढ़ा का सेवन करने से पेट की बीमारियों हो सकती है। यहां तक कि पेट में अल्सर और लीवर एप्सिस जैसी बीमारी से भी आप पीड़ित हो सकते हैं।

बिहार के भागलपुर के वरिष्ठ गैस्ट्रो इंट्रोलॉजिस्ट डॉ. डीपी सिंह का कहना है कि काढ़े में इस्तेमाल होने वाले मसालों में मौजूद तत्व किडनी और लीवर को नुकसान पहुंचा सकते हैं। काढ़े का अत्यधिक सेवन करने से ये मेटल्स सक्रिय रहते हैं। ऐसे में कुछ ही दिनों में लीवर एप्सिस और पेट में अल्सर की शिकायत भी हो सकती है।

डॉक्टरों का कहना है कि इम्यूनिटी यानी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए फल और दूध का नियमित का सेवन करना चाहिए। विशेषज्ञ डॉ. प्रवीण सिंह कहते हैं कि लोगों को दिनचर्या में योग और व्यायाम को शामिल करते हुए संयमित भोजन लेना चाहिए। इससे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता खुद ब खुद बढ़ जाएगी और इसका शरीर पर कोई नकारात्मक प्रभाव भी नहीं पड़ता है।

डॉ. सिंह का कहना है कि कोरोना के डर से लोग शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए तमाम तरह के उपाय करने को तैयार हैं, कर भी रहे हैं। शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाना है तो खानपान में संयम रखें। योग व्यायाम करते हुए फल और दूध का सेवन करना ज्यादा बेहतर है। काढ़ा अगर ले रहे हैं, तो एक से दो बार सेवन करना काफी होगा।

डायबिटीज, ब्लडप्रेशर के मरीज न छोड़ें दवाएं

डॉ. सिंह ने कहा कि अगर आप ब्लडप्रेशर और डायबिटीज के मरीज हैं तो इनकी दवाएं किसी भी हाल में बंद न करें। डॉक्टर से पूछे बिना किसी तरह का कदम उठाना अहितकर होगा। उसी तरह हार्ट के मरीजों को भी डॉक्टर से संपर्क में रहना चाहिए। कोरोना से बचने के लिए मास्क का इस्तेमाल करें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, साफ-सफाई और खानपान का ध्यान रखें।

Tags: Body immunitycoronavirus tipscoronavirus tips indialiver apesprotection from coronaregular intake of fruits and milkstomach ulcersyoga and exerciseकाढ़ाकोरोना से बचावपेट में अल्सरयोग और व्यायामलीवर एप्सिसशरीर की प्रतिरोधक क्षमता
Previous Post

जानिए आईपीएल का शेड्यूल, 10 नवम्बर से होगी मैच की शुरुआत

Next Post

जानिए लखनऊ में देखने के लिए है क्या बहुत कुछ

Desk

Desk

Related Posts

foundation
फैशन/शैली

फाउंडेशन लगाते समय न करें ये गलतियां, वरना लुक हो जाएगा खराब

26/05/2026
Skin Tanning
फैशन/शैली

धूप में झुलसी त्वचा पर लगाएं ये चीजें, टैनिंग भी होगी कम

26/05/2026
Diabetes
Main Slider

डायबिटीज में खतरनाक होती है ये आदत, ऐसे पहुँचता है नुकसान

26/05/2026
Guava Chutney
Main Slider

ये बढ़ाएगी खाने का स्वाद, जानें बनाने का तरीका

26/05/2026
Amritsari Tadka Tea
Main Slider

घर पर ही बनाएं कुल्हड़ फ्लेवर वाली चाय, अपनाएं ये आसान ट्रिक

26/05/2026
Next Post
पर्यटक स्थल

जानिए लखनऊ में देखने के लिए है क्या बहुत कुछ

यह भी पढ़ें

akhilesh-azam

सपा सांसद आजम खान की तबीयत बिगड़ी, मेदांता पहुंचे अखिलेश यादव

20/07/2021
बलरामपुर जिला जेल

बलरामपुर  : बंदियों को सशक्त बनाने के लिए विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन

09/11/2020
Rajendra Nayak met CM Bhajanlal

सीएम शर्मा से राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष राजेंद्र नायक ने की शिष्टाचार भेंट

18/03/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version