• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

तलाक लेने के लिए पति ने गर्भवती पत्नी को लगवा दिए HIV के इंजेक्शन, मामला दर्ज

Writer D by Writer D
12/09/2021
in Main Slider, अलीगढ़, उत्तर प्रदेश, क्राइम
0
Pregnant
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अलीगढ़ में पत्नी से तलाक के लिए पति ने गर्भवती पत्नी को इंजेक्शन देकर एचआईवी संक्रमित कर दिया। इस सिलसिले में पीड़ित युवती के पिता की तहरीर पर लोधा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है, जिसमें रामघाट रोड के एक नर्सिंग होम में यह साजिश रचे जाने और ससुराल पक्ष के रिश्तेदार नर्सिंग होम संचालक परिजन भी आरोपी बनाए गए हैं। फिलहाल पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल में जुटी है।

बता दें कि युवती की शादी 7 दिसंबर 2020 को शहर के रामघाट रोड इलाके के संविदा हेल्थ वर्कर युवक संग की गई। पीड़ित युवती का आरोप है कि शादी में 12 लाख नकद व 25 लाख रुपये का अन्य तरह का दहेज दिया गया। आरोप है कि शादी के बाद युवती जब ससुराल पहुंची तो उसे पता चला कि उसके पति के साथ काम करने वाली किसी महिला हेल्थ वर्कर संग रिश्ते हैं। इसके चलते कुछ दिन बाद ही विवाद शुरू हो गया।

आरोप है कि कुछ दिन बाद फिर तलाक की साजिश रची जाने लगी। इस पर फिर मायके वाले गए तो ससुरालियों ने कहा कि तलाक करा दें। दोनों में पट नहीं रही है। यह बीमार भी रहती है।

शमिता के लिए कैसा महसूस करते हैं राकेश? नेहा भसीन से खोली दिल की बात

इस पर मायके पक्ष ने दलील दी कि पहले कभी कोई बीमारी नहीं थी। अब चूंकि गर्भवती हो गई है तो थोड़ा बहुत परेशानी होना तो सामान्य बात है। इसके बाद 4 अगस्त को गर्भवती युवती को उसका पति मायके में गांव के बाहर छोड़कर चला गया।

मायके पहुंचने पर जो उसने बताया, उसे सुन सभी दंग रह गए। युवती ने बताया कि गर्भवती होने के कुछ दिन बाद उसका पति व जेठ उसे एचआईवी संक्रमित करने की साजिश रचने लगे। युवती के अनुसार, पति के बहनोई के परिजन का रामघाट रोड पर नर्सिंग होम है, जिसमें ले जाकर उसे इलाज के नाम पर इंजेक्शन (टीके) लगवाए जाते थे। उन्हीं टीकों के लगने से वह एचआईवी संक्रमित हो गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।

Tags: aligarh newscrime newsinjected with HIVup news
Previous Post

शमिता के लिए कैसा महसूस करते हैं राकेश? नेहा भसीन से खोली दिल की बात

Next Post

अजब-गजब : हवा से बना पानी पियेंगे यात्री, रेलवे स्टेशन पर लगेगी ये मशीन

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

एक लाख नौकरियों के लक्ष्य को मिली रफ्तार, शिक्षा में 17 हजार से अधिक पदों पर भर्ती

08/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने 17 हजार करोड़ से बदली यूपी की जेलों की सूरत

08/10/2026
उत्तर प्रदेश

राज्यसभा के बाद विधान परिषद और विधानसभा में भी भाजपा की जीत तय : केशव प्रसाद मौर्य

08/10/2026
उत्तर प्रदेश

दलितों, वंचितों की प्रखर आवाज थे रामविलास पासवानः मुख्यमंत्री

08/10/2026
Main Slider

‘युवा संवाद-2026’ में नितिन नवीन ने युवाओं से किया सीधा संवाद

08/10/2026
Next Post
chandigarh railway station

अजब-गजब : हवा से बना पानी पियेंगे यात्री, रेलवे स्टेशन पर लगेगी ये मशीन

यह भी पढ़ें

'Prakash Dubey Kanpur Wala'

प्रकाश दुबे कानपुर वाला का ट्रेलर जारी होते ही आया विवादों के घेरे में

25/08/2020
industrial production

जुलाई माह में औद्योगिक उत्पादन में आई 10.4 प्रतिशत की गिरावट

12/09/2020
cm yogi

चीन से कोरोना की नई आहट मिलते ही सतर्क हुई योगी सरकार

21/12/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version