• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ग्लोइंग फेस के लिए लगाए ये चीज

Writer D by Writer D
14/11/2025
in फैशन/शैली
0
glowing skin

glowing skin

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

स्किन (Skin) की देखभाल हर मौसम में और हमेशा ही करनी चाहिए, लेकिन गर्मियों में त्वचा का कुछ ज्यादा ख्याल रखने की जरूरत पड़ती है। गर्मियों में स्किन में रेशेस  और टेनिंग काफी बढ़ जाते है। ऐसे में अक्सर हम त्वचा की देखभाल के लिए महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन उसका असर बहुत लंबे समय तक नहीं होता।

ऐसे में घर पर तैयार किया गया ग्लिसरीन का सीरम काफी त्वचा के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है। ग्लिसरीन के सीरम को रोजाना इस्तेमाल त्वचा को सॉफ्ट, क्लीन, फेयर और ग्लोइंग (Glowing Skin) बनाता है। सबसे जरुरी बात इसका कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है। तो आइए जानते है कि इस सीरम को घर पर कैसे तैयार किया जा सकता है…

सामग्री

100 ML ग्लिसरीन

2 बड़े चम्मच नींबू का रस

30 – 40 ML गुलाब जल

विटामिन ई तेल की 10 बूंदें,

स्टोर करने के लिए कांच की बोतल

बनाने का तरीका

– इसे बनाना बहुत आसान है। इसके लिए एक बड़ा सा बर्तन लें।

– उस बर्तन में पहले ग्लिसरीन डालें। फिर गुलाबजल डालें।

– दोनों चीजों को अच्छे से मिक्स करें। इसे बाद नींबू और विटामिन ई के तेल की बूंदें डाल दें।

– इसके बाद इस मिश्रण को कांच की बोतल में भरकर रखें और रात में इस्तेमाल करें।

इस्तेमाल करने का तरीका

– इसे रात को सोते समय इस्तेमाल करना बेस्ट रहता है क्योंकि उस समय किसी तरह की धूल मिट्टी स्किन पर लगने का डर नहीं होता।

– रात को सोने से पहले मुंह को पानी से अच्छी तरह से धोएं।

– इसके बाद इस मिश्रण को लगाएं। रात भर लगा रहने दें।

– सुबह मुंह को पानी से धोकर साफ कर लें।

ग्लिसरीन

जैसा की हमने शुरू में आपको बताया कि इस सीरम को तैयार करने के लिए ग्लिसरीन का इस्तेमाल किया जा रहा है। तो आपको बता दे, ग्लिसरीन का इस्तेमाल सामान्य, रूखी और तैलीय त्वचा तीनों के लिए किया जा सकता है। इससे त्वचा कोमल बनती है और चमक आती है। इसके साथ ही त्वचा की रंगत निखरती है और स्किन डिजीज का खतरा कम हो जाता है। वहीं, चेहरे को मॉश्चराइज और टोन करने में भी यह मददगार है, जो एजिंग मार्क्स को भी कम करती है।

नींबू का रस

इसके साथ ही हम अब बात करते है नींबू के रस की। नींबू के रस में एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो पिम्पल्स और एक्नेस से लड़ने में मदद करते हैं। नींबू में विटामिन सी होता है जो स्किन से एजिंग के लक्षणों को कम करता है।

गुलाब जल

इस सीरम को तैयार करने के लिए एक और चीज का इस्तेमाल हुआ है और वे है गुलाब जल। गुलाब जल त्वचा पर निखार लाने में सहायक हो सकता है। एक शोध में बताया गया है कि गुलाब की पंखुड़ियों के अर्क में स्किन व्हाइटनिंग गुण होता है। इस गुण की मदद से चेहरे की रंगत में निखार आ सकती है। साथ ही गुलाब जल स्किन ब्लॉचीनेस यानी काले व लाल रंग के पैच को दूर करके चेहरे को चमकदार बना सकता है।

विटामिन ई तेल

अब बात करते है विटामिन ई तेल की। विटामिन ई तेल में एंटी ऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है जो स्किन के स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद करता है। विटामिन ई में मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट ब्लड सर्कुलेशन को सही करने में मदद करते हैं। विटामिन ई तेल और विटामिन ई के अन्य रूप आपकी स्किन की उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को धीमा कर देते हैं। इसके साथ ही यह ऑयल आपकी त्वचा को मजबूत और जवां बना रखने में मदद करता है। विटामिन ई ऑयल ड्राई स्किन को कम में करता है। यह एक मॉइस्चराइज़र के रूप में काम करता है। विटामिन ई आंखों के नीचे पड़े काले घेरे से भी छुटकारा दिलाता है।

Tags: beautyBeauty tipshomemade serum for skinSkin Care
Previous Post

बाल दिवस पर बच्चों के लिए बनाएं यम्मी यम्मी डिश

Next Post

अमरूद की पत्तियों से बनाएं एंटी एजिंग फेसपैक

Writer D

Writer D

Related Posts

Move ON
Main Slider

नहीं कर पा रहे Move On… तो अपनाएं प्रेमानंद महाराज का बताया आसान उपाय

16/08/2026
Pimples
फैशन/शैली

पिंपल से छुटकारा पाने के लिए इस्तेमाल करें ये फेस पैक

16/08/2026
Waxing
Main Slider

वैक्सिंग करवाने के बाद भूलकर भी ना करें ये गलतियां, काली पड़ सकती है त्वचा

16/08/2026
Marriage
Main Slider

बेटी की विदाई के तुरंत बाद घर में नहीं लगानी चाहिए झाड़ू, ये है बड़ी वजह

16/08/2026
Deepak
धर्म

सूर्यास्त के बाद करें ये एक काम, मां लक्ष्मी की हमेशा रहेगी कृपा

16/08/2026
Next Post
Homemade Anti Ageing Cream

अमरूद की पत्तियों से बनाएं एंटी एजिंग फेसपैक

यह भी पढ़ें

Birthday Special: journey from film actor to politician was not easy for Mithun

Birthday Special: मिथुन के लिए फिल्म अभिनेता से राजनेता बनने का सफर नहीं था सरल

16/06/2021
Hairstyles

हेयर स्टाइल जो आपको दे स्टाइलिश लुक

05/01/2026
Corona

यूपी में कोरोना के 30,317 नए मामले, 38 हजार से अधिक रोगमुक्त

01/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version