• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आज है भाद्रपद अमावस्या, जानें कैसे कालसर्प दोष निवारण के लिए है श्रेष्ठ दिन

Desk by Desk
19/08/2020
in Main Slider, धर्म, फैशन/शैली, राष्ट्रीय
0
bhadrapada amavasya

भाद्रपद अमावस्या

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

धर्म डेस्क। भाद्रपद मास में कृष्ण पक्ष की अमावस्या को भाद्रपद अमावस्या कहा जाता है। भाद्रपद मास की अमावस्या को कृष्ण जी को समर्पित किया जाता है। अमावस्या के दिन दान और पितृ तर्पण का बहुत महत्व होता है। अगर यह अमावस्या सोमवार के दिन पड़ती है और सूर्यग्रहण भी होता है तो इस अमावस्या का महत्व कई गुना ज्यादा बढ़ जाता है। इस अमावस्या पर कुश (घास) का बहुत महत्व माना जाता है, भादप्रद की अमावस्या को धार्मिक कार्यों जैसै श्राद्ध आदि करने में कुश का उपयोग किया जाता है, इसलिए इसे कुश ग्रहणी अमावस्या (Kush Grahani Amavasya) भी कहा जाता है। कुछ लोग इसे भादों अमावस्या भी कहते हैं।

यह दिन कालसर्प दोष के निवारण के लिए भी उत्तम माना गया है। हिंदू पंचांग के अनुसार, भाद्रपद अमावस्या 19 अगस्त को है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हर अमावस्या पर पितर तर्पण किया जाता है और इसका अपना एक विशेष महत्व होता है। इस दिन मां दुर्गा की पूजा की जाती है। मान्यता है कि इस दिन मां पार्वती ने पिठोरी अमावस्या व्रत का महत्व बताया था। सनातन धर्म में भादो अमावस्या का विशेष महत्व है।

भाद्रपद अमावस्या तिथि और मुहूर्त

  • 18 अगस्त को 10 बजकर 41 मिनट पर अमावस्या तिथि आरम्भ
  • 19 अगस्त को 08 बजकर 12 मिनट पर अमावस्या तिथि समाप्त

अमावस्या का महत्व

धार्मिक दृष्टि से यह तिथि बहुत महत्वपूर्ण होती है। पितृ दोष से मुक्ति पाने के लिए इस तिथि का विशेष महत्व होता है क्योंकि इस तिथि को तर्पण, स्नान, दान आदि के लिये बहुत ही पुण्य फलदायी माना जाता है। भारत का प्रमुख त्योहार दीपावली अमावस्या को ही मनाया जाता है। सूर्य पर ग्रहण भी इसी तिथि को लगता है। कोई जातक यदि काल सर्पदोष से पीड़ित है, तो उससे मुक्ति के उपाय के लिये भी अमावस्या तिथि काफी कारगर मानी जाती है।

करें ये उपाय

  1. अमावस्या पर दान-स्नान का बहुत महत्व माना गया है, इसलिए इस दिन प्रातःकाल की बेला में किसी पवित्र नदी, कुंड में स्नान करना चाहिए और सूर्य देव को अर्घ्य देना चाहिए।
  2. अमावस्या का दिन पितृ तर्पण के लिए बहुत उत्तम रहता है, इसलिए इस दिन किसी नदी के तट पर अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए पिंडदान और दान करें। इससे आपको पितृ दोष से मुक्ति मिलेगी।
  3. अमावस्या के दिन शनिदेव की पूजा करने का महत्व भी माना गया है। अमावस्या के दिन आप शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए पूजा भी कर सकते हैं।
  4. जिन लोगों की कुंडली में कालसर्प दोष बनता हो, उन लोगों को अमावस्या के दिन कालसर्प दोष निवारण करवाना चाहिए। इससे कालसर्प दोष के कारण होने वाले प्रभाव कम होते हैं।
  5. अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए अमावस्या के दिन संध्या के समय किसी पीपल के वृक्ष के नीचे जाकर सरसों के तेल का दीपक प्रज्वलित करें और प्रार्थना करते हुए पीपल की सात परिक्रमा लगाएं।
Tags: bhadrapada amavasya 2020Bhadrapada Amavasya 2020 MuhuratKaal Sarp DoshKaal Sarp Dosh Nivaran UpayLifestyle and RelationshipSignificance Of Bhadrapada AmavasyaSpiritualityभाद्रपद अमावस्या
Previous Post

उन्नाव में सई नदी पर बनेगा पीपे का पुल : मौर्य

Next Post

लोक निर्माण विभाग मैगजीन का कराएगा प्रकाशन : मौर्या

Desk

Desk

Related Posts

Potato Pinwheel
Main Slider

घर आएं गेस्ट के लिए झटपट बनाएं चटपटे पोटेटो पिनवील

19/07/2026
Hair
फैशन/शैली

बेजान बालों के लिए रामबाण है ये दूध, हेयर हो जाएंगे सॉफ्ट और शाईनी

19/07/2026
Broom
धर्म

इस जगह झाड़ू रखने से घर में होगा दरिद्रता का वास

19/07/2026
Basuri
धर्म

घर के इस हिस्से में रखें बांसुरी, मिलेगी तरक्की

19/07/2026
chutney
Main Slider

इसका जायका खाने में लगाएगा स्वाद का तड़का, देखें रेसिपी

19/07/2026
Next Post
Keshav Prasad Maurya

लोक निर्माण विभाग मैगजीन का कराएगा प्रकाशन : मौर्या

यह भी पढ़ें

Twinkle pleads for help for cancer-affected children on 'World Nutrition Day'

ट्विंकल ने ‘वर्ल्ड न्यूट्रिशन डे’ पर कैन्सर पीड़ित बच्चों कि मदद के लिए गुहार लगाई

28/05/2021
अमरिंदर सिंह Amarinder Singh

बिना अनुमति सीबीआई को राज्य में प्रवेश की इजाजत नहीं : अमरिंदर सिंह

21/11/2020
yogi

यूपी में 2.70 लाख टीबी मरीजों को लिया गया गोद, 70 प्रतिशत हुए रोगमुक्त: योगी

24/03/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version