• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती आज, पीएम मोदी ने किया नमन

Writer D by Writer D
23/01/2021
in Main Slider, ख़ास खबर, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
pm modi

pm modi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस को उनकी 125 वीं जयंती पर नमन किया है तथा श्रद्धांजलि अर्पित की है।

श्री मोदी ने शनिवार को टि्वट किया, “ महान स्वतंत्रता सेनानी और भारत माता के सच्चे सपूत नेताजी सुभाष चंद्र बोस को उनकी जन्म-जयंती पर शत-शत नमन। कृतज्ञ राष्ट्र देश की आजादी के लिए उनके त्याग और समर्पण को सदा याद रखेगा।”

सरकार ने निर्णय लिया है कि नेताजी की जयंती को देश भर में हर वर्ष पराक्रम दिवस के रूप में मनाया जायेगा। श्री मोदी खुद आज कोलकाता में पराक्रम दिवस पर आयोजित समारोह को संबोधित करेंगे।

महान स्वतंत्रता सेनानी और भारत माता के सच्चे सपूत नेताजी सुभाष चंद्र बोस को उनकी जन्म-जयंती पर शत-शत नमन। कृतज्ञ राष्ट्र देश की आजादी के लिए उनके त्याग और समर्पण को सदा याद रखेगा। #ParakramDivas

— Narendra Modi (@narendramodi) January 23, 2021

इससे पहले शुक्रवार को भी उन्होंने नेताजी की जयंती की पूर्व संध्‍या पर सिलसिलेवार टि्वट कर कहा था, “ कल, भारत के महान नेता नेताजी सुभाष चन्‍द्र बोस की जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में मनाएगा। देश भर में आयोजित किए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों में से एक विशेष कार्यक्रम गुजरात के हरिपुरा में आयोजित किया जा रहा है। दोपहर 1 बजे शुरू हो रहे कार्यक्रम में शामिल होइये। ”

उन्होंने कहा था कि हरिपुरा का नेताजी सुभाष चन्‍द्र बोस के साथ एक विशेष संबंध रहा है। 1938 के ऐतिहासिक हरिपुरा अधिवेशन में नेताजी बोस ने कांग्रेस पार्टी का अध्यक्ष पद संभाला था। हरिपुरा में कल का कार्यक्रम हमारे राष्ट्र के लिए नेताजी बोस के योगदान को एक श्रद्धांजलि होगी।

उत्तर प्रदेश दिवस महज पैसों की बर्बादी और आत्म आत्ममुग्धता का शो : लल्लू

प्रधानमंत्री ने कहा , “ नेताजी बोस की जयंती की पूर्व संध्या पर, मेरा मन 23 जनवरी 2009 का दिन याद करता है- जब हमने हरिपुरा से ई-ग्राम विश्वग्राम परियोजना शुरू की थी। इस पहल ने गुजरात के आईटी बुनियादी ढांचे में क्रांति ला दी और राज्य के सुदूरवर्ती भागों के गरीब लोगों को प्रौद्योगिकी का लाभ मिला। मैं हरिपुरा के लोगों के स्नेह को कभी नहीं भूल सकता, जो मुझे उसी सड़क पर एक विस्तृत जुलूस के माध्यम से ले गए, जिस सड़क पर नेताजी बोस 1938 में गए थे। उनके जुलूस में एक सजा हुआ रथ शामिल था जिसे 51 बैलों ने खींचा था। मैंने उस जगह का भी दौरा किया जहाँ नेताजी हरिपुरा में रुके थे।”

श्री मोदी ने कहा , “ ईश्‍वर करे कि नेताजी सुभाष चन्‍द्र बोस के विचार और आदर्श हमें एक ऐसे भारत के निर्माण की दिशा में काम करने की प्रेरणा प्रदान करें, जिस पर उन्हें गर्व होगा … एक मजबूत, आत्मविश्वासी और आत्मनिर्भर भारत, जिसका मानव-केंद्रित दृष्टिकोण आने वाले वर्षों में एक बेहतर ग्रह के निर्माण में योगदान देगा।”

 

Tags: 125th subhash chandr bose jayantiNational newspm modisubhash chandra bose jayanti
Previous Post

बढ़ती महंगाई और बिगड़ता बजट

Next Post

सीएम योगी की भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई, फर्रुखाबाद के SDM  समेत 5 अफसरों पर गिरी गाज

Writer D

Writer D

Related Posts

BJP leader's son Ekansh secures third rank in UPSC exam
Main Slider

BJP नेता के बेटे एकांश ने UPSC परीक्षा में हासिल की तीसरी रैंक, CM सैनी ने दी बधाई

06/03/2026
Samrat Chaudhary
Main Slider

करोड़ों के मालिक और हथियारों के शौकीन सम्राट चौधरी क्या बनेंगे बिहार के अगले मुख्यमंत्री?

06/03/2026
Keshav Prasad Maurya
उत्तर प्रदेश

यूपीएससी परीक्षा में शामली की बेटी आस्था जैन ने फहराया परचम, केशव प्रसाद मौर्य ने दी बधाई

06/03/2026
CM Dhami
राजनीति

अमित शाह के स्वागत के लिए सज-संवर रहा है हरिद्वार शहर

06/03/2026
CM Yogi
Main Slider

शासन, प्रशासन और उद्योग जगत मिलकर प्रदेश के विकास और सुरक्षा को नई मजबूती प्रदान कर रहे: सीएम योगी

06/03/2026
Next Post
cm yogi against corruption

सीएम योगी की भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई, फर्रुखाबाद के SDM  समेत 5 अफसरों पर गिरी गाज

यह भी पढ़ें

Share Market

मजबूती के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 870 अंक तक लुढ़का

06/01/2022
CM Dhami

अंकिता भण्डारी के नाम पर रखा जायेगा राजकीय नर्सिंग कॉलेज डोभ (श्रीकोट) का नाम: CM धामी

16/09/2023

अग्नि प्राइम मिसाइल का हुआ सफल परीक्षण, 1500 किमी हैं मारक क्षमता

28/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version