• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मोदी के नेतृत्व के साथ आगे बढ़ना आज की जरूरत : योगी

Writer D by Writer D
04/05/2024
in Main Slider, मध्य प्रदेश, राजनीति, राष्ट्रीय
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अशोकनगर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शनिवार को मध्य प्रदेश के अशोकनगर में गुना लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार ज्योतिरादित्य सिंधिया के पक्ष में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी के नेतृत्व के साथ आगे बढ़ना आज की जरूरत है। यूपी 80 लोकसभा सीटों यानी 80 मनकों की माला मोदी के गले में डालने को तैयार है। एमपी में सभी 29 सीट पर कमल खिलने वाला है। खजुराहो देख लिया और इंदौर से इसकी शुरुआत हो चुकी है।

योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि आज प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अयोध्या में रामलला फिर से प्रतिष्ठित हुए और 500 वर्षों का इंतजार खत्म हुआ। जब लोगों से पूछा जाता है कि मोदी सरकार क्यों चाहिए तो उनका कहना होता है कि इससे विकास के साथ-साथ बाकी सब भी पूरा होगा।

उन्होंने (CM Yogi) कहा कि कल फिर प्रधानमंत्री मोदी रामलला के दर्शन करने अयोध्या धाम पहुंच रहे हैं। अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि के इतिहास को लेकर गुना का हर व्यक्ति भी गौरवान्वित होगा। राम जन्मभूमि आंदोलन को भाजपा और अन्य संगठन सभी मिलकर सहयोग करें, तब एक स्वर था जो मुखर रूप से कह रहा था कि इसका नेतृत्व हमें लेना चाहिए, क्योंकि यह हमारी आन-बान-शान का प्रतीक है, यह स्वर था राजमाता विजयाराजे सिंधिया का।

‘पहले रायबरेली तो जीत लो फिर….’, पूर्व चेस चैंपियन का राहुल गांधी पर तंज

योगी (CM Yogi) ने कहा कि उत्तर प्रदेश की सरकार को जब मौका मिला, रामलला का मंदिर भी बना और वहां के माफिया भी रामनाम सत्य की यात्रा पर चले गए। दोनों काम भाजपा की सरकार ही कर सकती है। उन्होंने कहा कि औरंगजेब क्रूर था। आज भी कोई अपने बच्चे का नाम औरंगजेब नहीं रखता। औरंगजेब ने जजिया कर लगाया था। आज कांग्रेस भी इस जजिया कर की बात करती है। कांग्रेस ने जिस विरासत टैक्स की बात कही वो यही है। राहुल गांधी ने कहा है कि हम सर्वे करा देंगे। सर्वे कराकर आपकी आधी संपत्ति ले लेंगे और कहेंगे कि ये हमारी है। कांग्रेस जजिया कर लगाना चाहती है। कोई स्वीकार करेगा क्या? वे कह रहे हैं कि ओबीसी और अजा के आरक्षण में सेंध लगाने का काम होगा। उन्होंने कर्नाटक में इसमें सेंध लगाई है।

सभा में पार्टी प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि केंद्र में हमारे मोदी कर्मयोगी हैं और यूपी में योगी हैं। दोनों मिलकर विकास कर रहे हैं। आज तक ऐसा समय नहीं आया जब संकट आया हो और आपके साथ सिंधिया परिवार खड़ा न रहा हो। कोरोनाकाल में मेरे फेफड़े 60 फीसदी संक्रमित थे, तब गुना, अशोकनगर और शिवपुरी से ऑक्सीजन की कमी के फोन आए, मैंने ऑक्सीजन का प्लेन ग्वालियर पहुंचाया। उन्होंने कहा कि जिस अशोकनगर में केवल दो ट्रेनें आती थीं, वहां अब कई ट्रेनें आती हैं। पहले फाटक पर जाम लगता था, हमले आरओबी बनवा दिया। अशोकनगर में केंद्रीय विद्यालय भी स्वीकृत कर दिया है।

Tags: ashoknagar newscm yogilok sabha elections 2024madhya pradesh newsNational newsYogi News
Previous Post

रेल मंत्रालय की नवरत्न कंपनी में निकली भर्ती, मिलेगी इतनी सैलरी

Next Post

अरविंदर सिंह लवली बीजेपी में शामिल, दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष के पद से दिया था इस्तीफा

Writer D

Writer D

Related Posts

Black Toes
Main Slider

उंगलियों का कालापन दूर करेंगे ये नुस्खें

10/06/2026
backless
Main Slider

तेज धूप से काली हो चुकी पीठ को ऐसे बनाएं खूबसूरत

10/06/2026
Copper
Main Slider

क्या आप भी रोज तांबे की बोतल से पीते है पीने, तो जान लें इसके नुकसान

10/06/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार तीन तलाक और एसिड पीड़िताओं को देगी आवास योजना का लाभ

09/06/2026
Mission Shakti
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का मिशन शक्ति मॉडल : बदली बेटियों की तस्वीर, बढ़ा सुरक्षा और स्वाभिमान का दायरा

09/06/2026
Next Post
Arvinder Singh Lovely

अरविंदर सिंह लवली बीजेपी में शामिल, दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष के पद से दिया था इस्तीफा

यह भी पढ़ें

CM योगी के ड्रीम प्रोजेक्ट पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर वृहद वृक्षारोपण की तैयारी

18/06/2021
Shahi Paneer

Diwali Special Recipe: दीवाली पर बनायें स्वादिष्ट शाही पनीर, जानिए तरीका

07/11/2020
Complete set of Prabhas film Radhey Shyam donated to Corona patients

प्रभास की फिल्म ‘राधे श्याम’ का पूरा सेट कोरोना मरीजों के लिए किया दान

11/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version