• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आपके पैरों की खूबसूरती बढ़ाती है बिछुआ, देखें डिजाइन

Writer D by Writer D
09/07/2025
in Main Slider, फैशन/शैली
0
toe rings

toe rings

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हिन्दू संस्कृति में टो-रिंग यानि बिछिया (Toe rings) को सुहागिनों के लिए मंगलसूत्र की तरह ही ज़रूरी माना जाता है। टो- रिंग पायल की तरह पैरों की शोभा बढ़ाती है। शादीशुदा महिलाओं के पैर बिछिया पहनने के बाद और भी ज्यादा खूबसूरत लगने लगते हैं। कभी-कभी पुरानी चीज़ों को नए ट्रेंड के साथ मैच करना उन्हें नया बना देता है। ऐसे में भावनाएं भी वही बनी रहती है और एक नया स्टाइल भी मिल जाता है। पैरों का ये खूबसूरत गहना एक बार फिर लड़कियों और महिलाओं के बीच लोकप्रिय हो चुका है। पारंपरिक गहनों का वजूद कभी भी खत्म नहीं होता है। क्योंकि ये हमारी संस्कृति और भावनाओं का प्रतिनिधित्व करते हैं। आइये आपको बिछिया के लेटेस्ट ट्रेंड के बारे में बताएं।

स्टोन वाली या स्टोन के साथ पर्ल वाली टो रिंग्स (toe rings)

अगर आपको ज्यादा बड़े डिज़ाइन की टो रिंग्स नहीं पसंद और आप कुछ युनीक और एलीगेंट डिज़ाइन की बिछिया पहनना चाहती हैं तो आप स्टोन वाली या स्टोन के साथ पर्ल वाली टो रिंग्स पहन सकती हैं। ये तो हर सुहागन महिला जानती है कि टो रिंग्स के डिज़ाइन में उसके साइज़ को आप नीचे से एडजस्ट कर सकती हैं।

toe rings,toe rings enhances the beauty of feet,toe rings fashion,fashion tips,trendy toe rings ,फैशन टिप्स, फैशन ट्रेंड्स, टो रिंग्स,टो रिंग्स से बढ़ाये अपने पैरों की शोभा

टो रिंग्स (toe rings) का सेट

जिन महिलाओं को टो रिंग्स पहनना बहुत ज्यादा पसंद है लेकिन वो सिंपल टो रिंग्स (toe rings) वाला डिज़ाइन पसंद करती हैं तो मार्केट में इन दिनों पांव की पूरी उंगलियों के लिए भी डि़जाइनर टो रिंग्स का सेट मिलता है। ये टो रिंग्स सेट आपको चांदी में भी आसानी से मिल जाएगी इसके अलावा फैंसी और आर्टिफिशियल ज्वेलरी की दुकान पर भी आपको इस तरह की टो रिंग्स आसानी से मिल जाएंगी। शादी के बाद आप कर घर में सारा दिन टो रिंग्स पहनकर घूमना चाहती हैं तो आप इस तरह की टो रिंग्स पहनने के बारे में सोच सकती हैं। वैसे आपको अगर टो रिंग्स बेहद पसंद है तो आप इसे ऑफिस भी पहनकर जा सकती हैं।

toe rings,toe rings enhances the beauty of feet,toe rings fashion,fashion tips,trendy toe rings ,फैशन टिप्स, फैशन ट्रेंड्स, टो रिंग्स,टो रिंग्स से बढ़ाये अपने पैरों की शोभा

केवल शादीशुदा महिलाओं तक सीमित नहीं है टो रिंग्स (toe rings)

पहले टो रिंग्स पहनने का चलन केवल शादीशुदा महिलाओं तक होता था। लेकिन आजकल शौक के लिए लड़कियां भी टो रिंग्स पहनती हैं। खुद को पूरी तरह ट्रेडिशनल लुक देने के लिए टो रिंग्स को कोई भी पहन सकता है। पायल के साथ इसका लुक और भी शानदार नज़र आता है।

toe rings,toe rings enhances the beauty of feet,toe rings fashion,fashion tips,trendy toe rings ,फैशन टिप्स, फैशन ट्रेंड्स, टो रिंग्स,टो रिंग्स से बढ़ाये अपने पैरों की शोभा

गोल्ड से लेकर सिल्वर तक मिलती हैं बिछिया डिज़ाइन

सामान्य घर की महिलाओं से लेकर संपन्न घरों की महिलाओं के लिए हर तरह की टो रिंग्स डिज़ाइन मौजूद रहती है। जिसे गोल्ड टो रिंग्स चाहिए वो गोल्ड टो रिंग्स ले। जिसे सिल्वर टो रिंग्स चाहिए वो सिल्वर टो रिंग्स ले। यही नहीं अब तो लाख की सीप की बिछिया डिज़ाइन भी बाज़ार में आसानी से मिल जाती हैं।

आपके पैरों की शोभा बढ़ाती है टो रिंग्स, जानें इसके लेटेस्ट ट्रेंड

पैर के अंगूठे में एक बड़ी टो रिंग (toe rings)

टो रिंग तो वैसे पांव की छोटी उंगलियों में ही पहनी जाती है लेकिन मॉर्डन फैशन की बात करें तो आप सिर्फ पैर के अंगूठे में एक बड़ीटो रिंग भी पहन सकती है ये भी इन दिनों काफी फैशन में है। अंगूठे वाली टो रिंग का फैशन सबसे लेटेस्ट है और जो महिलाएं ज्यादा भागदौड़ वाले काम करती हैं और स्टाइलिश दिखना पसंद करती हैं उनको ऐसे डिज़ाइन वाली टो रिंग जरुर पसंद आएगी। जिस तरह से हाथ में एक कॉकटेल रिंग आपके पूरे हाथ की खूबसूरती के लिए काफी है उसी तरह से पांव में 2-4 बिछिया पहनने की बजाए आप सिर्फ अंगूठे में एक बिछिया पहनकर भी इसे और भी खूबसूरत बना सकती हैं।

Tags: fashion tipstoe ringstoe rings enhances the beauty of feettoe rings fashiontrendy toe ringsटो रिंग्सटो रिंग्स से बढ़ाये अपने पैरों की शोभाफैशन टिप्सफैशन ट्रेंड्स
Previous Post

इन टिप्स को करें फॉलो थ्रेडिंग के बाद नहीं होगी जलन

Next Post

मीठे में बनाएं स्वादिष्ट रसमलाई, आपके कुकिंग फैन हो जाएंगे सब

Writer D

Writer D

Related Posts

Potato Pinwheel
Main Slider

घर आएं गेस्ट के लिए झटपट बनाएं चटपटे पोटेटो पिनवील

19/07/2026
Hair
फैशन/शैली

बेजान बालों के लिए रामबाण है ये दूध, हेयर हो जाएंगे सॉफ्ट और शाईनी

19/07/2026
Broom
धर्म

इस जगह झाड़ू रखने से घर में होगा दरिद्रता का वास

19/07/2026
Basuri
धर्म

घर के इस हिस्से में रखें बांसुरी, मिलेगी तरक्की

19/07/2026
chutney
Main Slider

इसका जायका खाने में लगाएगा स्वाद का तड़का, देखें रेसिपी

19/07/2026
Next Post

मीठे में बनाएं स्वादिष्ट रसमलाई, आपके कुकिंग फैन हो जाएंगे सब

यह भी पढ़ें

suicide

ऐसा क्या हो गया की नवनिर्वाचित बीडीसी की पुत्री ने फांसी लगाकर दे दी जान

28/05/2021
Budh Dev

ग्रहों के राजकुमार दो बार बदलेंगे अपनी राशि, जानिए आप पर क्या पड़ेगा प्रभाव

12/05/2024

इस देश के राष्ट्रपति की घर में घुसकर हत्या, कमांडो पर लगा आरोप

07/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version