• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नायब सिंह सैनी बोले- संकल्प पत्र के वादों को हूबहू धरातल पर पूरा करेगी राज्य सरकार

Writer D by Writer D
01/11/2024
in राजनीति, राष्ट्रीय, हरयाणा
0
CM Nayab Singh Saini

CM Nayab Singh Saini

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सोनीपत। जिले के गोहाना में शुक्रवार को हरियाणा दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कलाकारों ने हरियाणवी संस्कृति पर शानदार प्रस्तुतियां दीं। इस मौके  मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (CM Nayab Singh) ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस अवसर पर सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्मा, विधानसभा के डिप्टी स्पीकर डॉ कृष्ण मिड्डा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली सहित अन्य गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।

समारोह को संबोधित करते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (CM Nayab Singh) ने कहा कि क्रांतिकारी वीरों के सपनों का भारत बनाने की दिशा में प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के वर्ष 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए हम सब मिलकर हरियाणा का नव-निर्माण करेंगे। प्रदेश के 2.80 करोड़ हरियाणवी को बिना भेदभाव विकास की राह पर आगे बढ़ाने के लिए विधानसभा चुनाव से पहले जारी किए गए संकल्प पत्र को राज्य सरकार द्वारा हूबहू धरातल पर उतारा जाएगा।

वहीं CM सैनी (CM Nayab Singh) ने उपस्थितजनों व प्रदेशवासियों को भगवान विश्वकर्मा जयंती, हरियाणा दिवस, दीपावली, भैया दूज व गोपाष्टमी की शुभकामनाएं दी।

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री (CM Nayab Singh) ने कहा कि हरियाणा में लगातार तीसरी बार बनी भारतीय जनता पार्टी की सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में 2.80 करोड़ नागरिकों की उम्मीदों और आकांक्षाओं पर खरा उतरने के लिए तेजी से काम करेगी। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को संकल्प पत्र के अनुरूप योजनाओं को गति देने के निर्देश दिए जा चुके हैं। विकास के विभिन्न पड़ाव पार करते हुए आज हरियाणा 58 साल का हो चुका है। इसके लिए सभी वर्ग बधाई के पात्र हैं।

नायब सिंह सैनी (CM Nayab Singh) ने कहा कि कार्यकर्ताओं और मतदाताओं ने भाजपा पर अपने विश्वास को मजबूत करते हुए ऐतिहासिक जीत दर्ज करने में अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री व पूर्व में साढ़े नौ साल रहे मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल द्वारा बनाई गई मजबूत व्यवस्था पर आगे बढ़ते हुए हमारी डबल इंजन की सरकार तीव्र गति से अपना काम करेगी।

हरियाणा विकास के मामले में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल: नायब सैनी

उन्होंने कहा कि कांग्रेस द्वारा बेरोजगारी को लेकर जो भ्रामक प्रचार चुनाव के दौरान किया गया था और उनके नेताओं द्वारा हजारों युवाओं के भर्ती परिणाम रोकने का जो प्रयास किया गया, उससे उनकी युवा विरोधी मानसिकता जनता-जनार्दन के सामने आ गई। हमारे कर्मठ कार्यकर्ताओं ने आम आदमी को यह अहसास दिलाने का काम किया कि बिना पर्ची-बिना खर्ची के युवाओं के उज्ज्वल भविष्य को भाजपा ही सुरक्षित कर सकती है और जनता विशेषकर युवाओं ने साथ देकर हमारी सरकार पर भरोसा जताया है।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में बनी भाजपा सरकार विधानसभा में जारी किए गए संकल्प पत्र को लक्ष्य मानकर पूरा करेगी। मुख्यमंत्री ने सरकार बनते ही 24 हजार युवाओं को पक्की नौकरी, सुप्रीम कोर्ट के निर्णय को लागू करते हुए डीएससी समाज को आरक्षण व अस्पतालों में डायलिसिस निःशुल्क उपलब्ध करवाने के निर्णय लेकर सरकार की नॉन स्टॉप रफ्तार का नजारा पेश कर दिया है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की नीतियों को आगे बढ़ाते हुए मुख्यमंत्री नए हरियाणा का निर्माण करेंगे।

सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भगवान विश्वकर्मा के नाम से योजनाएं चलाकर युवा वर्ग को आत्मनिर्भर बनने के लिए अनुकूल माहौल दिया है। गरीब की भलाई से लेकर फसलों पर एमएसपी देने के निर्णय से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी लोगों के दिलों में जगह बनाने में सफल रहे हैं। आज प्रदेश की 36 बिरादरी का भरोसा प्रदेश सरकार पर बना है।

Tags: CM Nayab Singh SainiHaryana newsNational news
Previous Post

हरियाणा विकास के मामले में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल: नायब सैनी

Next Post

नेपाल बॉर्डर पहुंचे CM धामी, सेना के जवानों के साथ मनाई दिवाली

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

दूरस्थ और सीमांत क्षेत्रों के विकास के लिए सरकार ने बजट में किए विशेष प्रावधान : मुख्यमंत्री

06/10/2026
Main Slider

हाउस ऑफ हिमालयाज का कारोबार छह करोड़ के पार, धामी बोले- स्थानीय आर्थिकी मजबूत करना लक्ष्य

06/10/2026
Main Slider

उत्तराखंड से राज्यसभा सीट के लिए भाजपा उम्मीदवार दिनेश आर्य ने दाखिल किया नामांकन

06/10/2026
CM Vishnudev Sai
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री साय सिंगापुर दौरे के तीसरे दिन आज निवेशकों संग करेंगे बैठक

06/10/2026
Main Slider

EC के खिलाफ विपक्ष का मार्च, बैरिकेड पर चढ़े सपा नेता; राहुल-प्रियंका-अखिलेश धरने पर

06/10/2026
Next Post
CM Dhami

नेपाल बॉर्डर पहुंचे CM धामी, सेना के जवानों के साथ मनाई दिवाली

यह भी पढ़ें

Manipur

Manipur: महिलाओं की न्यूड परेड कराने वाले मुख्य आरोपी का घर भीड़ ने फूंका

21/07/2023
De Tan

स्किन को सुन्दर बनाने के लिए लगाएं ये फेसपेक

14/08/2023
CM Yogi

मुख्यमंत्री ने पूर्व मंत्री मुन्ना सिंह चौहान की प्रतिमा का किया अनावरण

10/07/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version