• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सुप्रीम कोर्ट से कहा- CA परीक्षा ऑनलाइन करना संभव नहीं

Desk by Desk
04/11/2020
in Categorized
0
सुप्रीम कोर्ट Supreme Court

Supreme Court

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली| इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) ने सुप्रीम कोर्ट से कहा है कि आगामी सीए परीक्षा ऑनलाइन मोड से आयोजित नहीं कराई जा सकती क्योंकि इस एग्जाम के जरिए छात्रों की एनालिटिकल क्षमता परखी जाती है। कुछ छात्रों ने मांग की थी कि कोविड-19 महामारी के चलते सीए की परीक्षा ऑनलाइन मोड से आयोजित होनी चाहिए।

आईसीएआई ने कहा कि 3 घंटे की परीक्षा में अलग-अलग पैटर्न के प्रश्न पूछे जाते हैं जिसमें टिक मार्क वाले नहीं बल्कि विस्तार से उत्तर देते होते हैं।

न्यायमूर्ति ए. एम. खानविलकर की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने आईसीएआई को निर्देश दिया कि वह अपनी वेबसाइट पर और विज्ञप्ति जारी करके उम्मीदवारों को यह बताये कि परीक्षा आयोजित करने के लिए उसने कोविड-19 से संबंधित दिशानिदेर्शों के अनुपालन की क्या योजना बनायी है।

इसके साथ ही शीर्ष अदालत ने 21 नवम्बर से 14 दिसम्बर तक होने वाली सीए परीक्षा के लिए मानक परिचालन प्रक्रिया (एसओपी) के निधार्रण संबंधी याचिका का निपटारा कर दिया।

राहुल का पीएम मोदी पर बड़ा हमला, कहा- ईवीएम हो या एमवीएम महागठबंधन ही चुनाव जीतेगा

सीए परीक्षा 21 नवंबर से 14 दिसंबर के बीच आयोजित होगी।

याचिकाकर्ता उम्मीदवारों की ओर से पेश वकील बांसुरी स्वराज ने न्यायालय को अवगत कराया कि उन्होंने उम्मीदवारों की चिंताओं के संबंध में आईसीएआई के वकील रामजी श्रीनिवासन से बात हुई थी।

याचिका पर सुनवाई के दौरान आईसीएआई की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता रामजी श्रीनिवासन ने कहा कि उनके पास परीक्षा केन्द्रों के रूप में अलग से कमरा नहीं है और न ही चिकित्सकों की सुविधा है।

उन्होंने कहा कि शीर्ष अदालत के निर्देशानुसार याचिकाकर्ताओं की वकील बांसुरी स्वराज द्वारा दिये गये सारे सुझावों पर विचार किया है। उन्होंने कहा, ”यह सुझाव दिया गया है कि हम यह परीक्षा ऑनलाइन कर सकते हैं। हमारी परीक्षा का स्वरूप भिन्न है और इसलिए हम ऑनलाइन परीक्षा आयोजित नहीं कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस परीक्षा में छात्रों की विश्लेषण क्षमता परखी जाती है।”

पीठ ने स्वराज से कहा कि याचिकाकर्ताओं को अपनी मांगों के बारे में तर्कसंगत होने की आवश्यकता है और वह उनके रवैये से संतुष्ट नहीं है। श्रीनिवासन ने कहा कि याचिकाकर्ता ने यातायात और आवास की सुविधा मांगी है लेकिन यह संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि आईसीएआई ने गृह मंत्रालय से अनुरोध किया है कि कराने के लिये ई-प्रवेश पत्र से होटल बुक कराने की अनुमति दी जाये।

Tags: ca november 2020ca november examca november exam 2020hearinghow to download ICAI CA Admit CardicaiICAI CAicai ca 2020ICAI CA 2020 examICAI CA Admit CardICAI CA Admit Card 2020ICAI CA Admit Card 2020 dateICAI CA examicai ca november exam 2020icai exam centreicai exam postponedicai exam postponed latest newsicai exam postponed twittericai exam.orgicai scicai supreme court hearingicai tweetsआईसीएआई सीए परीक्षाइंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडियासीएसीए एडमिट कार्डसीए एडमिट कार्ड 2020सीए एडमिट कार्ड कैसे करें डाउनलोडसीए परीक्षा
Previous Post

नये नियम से शादीशुदा महिला अभ्यर्थियों के लिए खड़ी हुई मुश्किल

Next Post

सुप्रीम कोर्ट : एसओपी की जानकारियां वेबसाइट पर उपलब्ध कराने का निर्देश

Desk

Desk

Related Posts

forehead
Categorized

माथे के कालेपन को ये नुस्खे कर देंगे गायब

28/06/2026
Vishnu Paudel
Categorized

नेपाल के पूर्व वित्त मंत्री विष्णु पौडेल अदालत में पेश, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बढ़ सकती है रिमांड

23/06/2026
CM Yogi
Categorized

दिल्ली अग्निकांड पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जताया गहरा शोक

03/06/2026
Sawan
Categorized

कब शुरू होगा भगवान शिव का प्रिय महीना? जानिए सावन सोमवार और पूजा का महत्व

02/06/2026
Peanut
Categorized

मूंगफली से बनाएं ये टेस्टी डिश, कभी भी उठाए इसका लुत्फ

21/05/2026
Next Post
ICAI

सुप्रीम कोर्ट : एसओपी की जानकारियां वेबसाइट पर उपलब्ध कराने का निर्देश

यह भी पढ़ें

रश्मि को मेरी पत्नी और बच्चे के बारे में सब पता था : अरहान खान

15/12/2021
arrested

व्हाटसअप पर उपद्रव की योजना बनाने वाले पांच गिरफ्तार

19/06/2022
CM Yogi

पहले देश का ब्लैक स्पॉट था उत्तर प्रदेश, अब बन रहा है रोल मॉडल: योगी

17/08/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version