• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इस तरह से बनाएं टमाटर का सूप, भूल जाएंगे होटल वाला स्वाद

Writer D by Writer D
17/01/2025
in Categorized
0
Tomato soup

Tomato Soup

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

शादी और पार्टियों में आम तौर पर टमाटर का सूप (Tomato Soup) जरूर होता है। यह स्वादिष्ट होने के साथ सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद है। ऐसे में कई लोग इसे अपनी नियमित डाइट में शामिल करते हैं। इसे बनाना भी काफी आसान होता है। सर्दियां दस्तक दे चुकी हैं और इस मौसम में टोमेटो सूप (Tomato Soup) की बात ही कुछ और है।

टमाटर स्वास्थ्य की दृष्टि से काफी उपयोगी होता है। जब भी सूप का नाम आता है तो ज्यादातर लोग टमाटर का सूप (Tomato Soup) ही पीना पसंद करते हैं। आज हम आपको यह डिश बनाने की आसान रेसिपी बताने जा रहे हैं, जिसे फॉलो करने पर आपको बिल्कुल भी परेशानी नहीं होगी। गरमागरम सूप पीकर सर्दी दूर भगाएं।

टोमेटो सूप (Tomato Soup) बनाने की सामग्री

टमाटर – 4
चीनी – 1/2 टी स्पून
मक्खन – 1 टेबल स्पून
काली मिर्च पाउडर – 1/2 टी स्पून
ब्रेड क्यूब्स – 5
काला नमक – 1/2 टी स्पून
मलाई/ताजी क्रीम – 1 टेबल स्पून
हरा धनिया – 1 टेबल स्पून
नमक – स्वादानुसार

टोमेटो सूप (Tomato Soup) बनाने की विधि

– सबसे पहले टमाटर लें और उन्हें अच्छी तरह से धोकर बड़े-बड़े टुकड़ों में काट लें।
– अब एक बर्तन में दो कप पानी डालें और उसे धीमी आंच पर गरम करने के लिए रख दें।
– इसमें कटे हुए टमाटर डाल दें। 2 से 3 मिनट में पानी उबलने लगेगा। इसे टमाटर पकने तक उबालें।
– जब टमाटर अच्छी तरह से पक जाएं और वे पूरी तरह से नरम हो जाएं तो गैस की फ्लेम को बंद कर दें।
– चाहें तो टमाटर को जल्द पकाने के लिए कुकर में टमाटर और 1 कप पानी डालकर 2 सीटी लगा सकते हैं।
– अब टमाटर को निकालकर उनका छिलका उतार लें। इसके बाद टमाटर के सभी टुकड़ों को पीस लें।
– पिसे हुए टमाटर के गूदे को बड़ी छलनी से छानकर उसके बीजों को अलग कर दें।
– अगर सूप गाढ़ा लग रहा है तो उसमें जरूरत के हिसाब से पानी मिलाकर पतला कर लें।
– फिर उसे मीडियम आंच पर गैस पर उबलने के लिए रख दें।
– जब सूप में एक उबाल आ जाए तो उसमें मक्खन, काला नमक, चीनी, काली मिर्च पाउडर और नमक डालकर 6-7 मिनट तक पकाएं।
– इसके बाद गैस बंद कर दें। तैयार है टमाटर सूप (Tomato Soup)। इसमें ब्रेड क्यूब्स और हरा धनिया पत्ती डालकर सर्व करें।

Tags: best tomato soup recipeclassic tomato soup recipecreamy tomato soup preparationeasy tomato soup recipehealthy tomato soup recipehomemade tomato soup from scratchquick tomato soup recipesimple tomato soup at hometomato soup homemade recipetomato soup with fresh tomatoes
Previous Post

ये लड्डू सेहत के लिए होता है फायदेमंद, जानें बनाने आ तरीका

Next Post

सफेद बालों पर लगाएं ये कुछ ही दिनों में होंगे काले

Writer D

Writer D

Related Posts

Vishnu Paudel
Categorized

नेपाल के पूर्व वित्त मंत्री विष्णु पौडेल अदालत में पेश, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बढ़ सकती है रिमांड

23/06/2026
CM Yogi
Categorized

दिल्ली अग्निकांड पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जताया गहरा शोक

03/06/2026
Sawan
Categorized

कब शुरू होगा भगवान शिव का प्रिय महीना? जानिए सावन सोमवार और पूजा का महत्व

02/06/2026
Peanut
Categorized

मूंगफली से बनाएं ये टेस्टी डिश, कभी भी उठाए इसका लुत्फ

21/05/2026
Amritsari Chole
Categorized

चटपटे खाने के लिए बेस्ट ऑप्शन है ये डिश, तारीफ करते नहीं थकेंगे

21/05/2026
Next Post
White Hair

सफेद बालों पर लगाएं ये कुछ ही दिनों में होंगे काले

यह भी पढ़ें

prabhas film poster

सुपरस्टार प्रभास की नई फिल्म ‘राधेश्याम’ का पोस्टर हुआ रिलीज

02/01/2021
Sapna Choudhary

हरियाणवी क्वीन सपना चौधरी पर लगा इतने करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप, जानें पूरा मामला

11/02/2021
Firoz Khan

टीवी के अमिताभ बच्चन ने दुनिया को कहा अलविदा, हार्ट अटैक से हुआ निधन

23/05/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version