• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अक्षय तृतीया के दिन घर के दरवाजे पर बांधे इन पत्तों का तोरण, मां लक्ष्मी की होगी एंट्री

Writer D by Writer D
09/05/2024
in Main Slider, धर्म, फैशन/शैली
0
Akshaya Tritiya

Akshaya Tritiya

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हिन्दू धर्म में वैशाख महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि के दिन अक्षय तृतीया (Akshaya Tritiya) का पर्व बड़े ही उत्साह से मनाया जाएगा। इस दिन धन की देवी माता मां लक्ष्मी की पूजा करने का विधान है। माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए आप घर के मुख्य दरवाजे पर आम और अशोक के पत्तों का तोरण यानि बंधनवार बांध सकते हैं। घर के मेन दरवाजे पर बंधनवार बांधना मां लक्ष्मी के स्वागतका प्रतीक होता है और ऐसे घर के लोगों पर मां लक्ष्मी अपनी कृपा बनाए रखती हैं और जीवन किसी प्रकार का कोई कष्ट नहीं होता है।

अक्षय तृतीया (Akshaya Tritiya) के दिन अगर आप कुछ आसान से उपाय करते हैं, तो आप पर धन की देवी मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी। इससे आपके जीवन में धन लाभ के योग बनते हैं। इस साल अक्षय तृतीया तिथि का पर्व 10 मई को मनाया जाएगा। इस दिन पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 5:35 मिनट से लेकर दोपहर 12:15 मिनट तक रहेगा।

सौभाग्य की प्राप्ति के लिए आप अक्षय तृतीया (Akshaya Tritiya) के दिन आम या अशोक के पत्तों का तोरण बनाकर घर के मेन गेट पर बांध दें। ऐसी मान्यता है कि इससे लोगों को सौभाग्य की प्राप्ति होती है और घर में पॉजिटिव एनर्जी आती है। इसके साथ ही धन की कमी भी दूर होती है। जिससे लोगों को आर्थिक समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता है।

आम के पत्तों का तोरण

हिन्दू धर्म में अक्षय तृतीया (Akshaya Tritiya) के मौके पर घर के बाहर वृक्ष की पत्तियों से बने तोरण लगाना शुभ माना गया है। इसके लिए आप आम के पत्तों का इस्तेमाल कर सकते हैं। आम के पत्तों को शुभ कामों में इस्तेमाल किया जाता है। आप दरवाजे के बराबर एक लंबा धागा लें और सुई की मदद से आम के पत्तों को माला की तरह या टांका लगाने की तरह पिरोते जाएं। आप चाहें तो इसमें बीच-बीच में गेंदा के फूलों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

अशोक के पत्ते से बंधनवार

अशोक के पत्तों का बंधनवार भी काफी शुभ माना जाता है। आप घर से मुख्य द्वार पर इन्हें तोरण के रूप में लटका सकते हैं। इसे बनाना बहुत ही आसान है। आप थोड़े अशोक के पत्ते तोड़ लें और पत्तों को ऊपर की ओर से किसी धागे में बंधनते जाएं। आपको इसे लड़ी की तरह पिरोते जाना है। इसे आप दरवाजे पर लटका दें। ये दिखने में सुंदर लगता है और इससे घर की सुंदरता भी बढ़ जाती है।

तिजोरी में रखें ये चीज

लाइफ में तरक्की पाने के लिए अक्षय तृतीया (Akshaya Tritiya) के दिन यह उपाय करना बहुत लाभकारी माना जाता है। इस दिन आप सोने के आभूषण या सिक्का खरीद सकते हैं और उसे उत्तर दिशा की ओर रख दें। इसके बाद दूसरे दिन इसे उठाकर अपनी तिजोरी में रख दें।

ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा घर पर बनी रहती है और आपकी तरक्की के द्वारा खुलते हैं। इसके अलावा जीवन में आने वाली बाधाओं से छुटकारा मिलता है और घर में सुख-शांति बनी रहती है।

Tags: Akshaya Tritiya 2024Akshaya Tritiya celebrationakshaya tritiya daan
Previous Post

बच्चों के गर्मी की छुट्टियों को बनाएं स्पेशल, ऐसे करें इसकी प्लानिंग

Next Post

करियर में चाहिए सफलता, तो फौरन कर दें इन चीजों का त्याग

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

शाम 7 बजे के बाद सजती थी ‘बबुआ’ की महफिल, विकास योजनाओं का करते थे बंटाधारः मुख्यमंत्री

21/07/2026
Many Congress leaders including Rahul-Priyanka are on strike
Main Slider

पीएम आवास के पास सियासी संग्राम! राहुल-प्रियंका समेत कई कांग्रेसी नेता धरने पर

21/07/2026
Sri Hemkunt Sahib
Main Slider

बेल्जियम से आए 84 सिख श्रद्धालु पहुंचे हेमकुंड साहिब की पावन यात्रा पर

21/07/2026
Yogi Cabinet Meeting
Main Slider

Yogi Cabinet: वाराणसी में बनेगा हाईटेक 500 बेड महिला छात्रावास

21/07/2026
Yogi Cabinet Meeting
Main Slider

योगी कैबिनेट की मंजूरी, रोडवेज बेड़े में शामिल होंगी 250 ई-बसें

21/07/2026
Next Post
Career

करियर में चाहिए सफलता, तो फौरन कर दें इन चीजों का त्याग

यह भी पढ़ें

CM Sai

मुख्यमंत्री साय ने ली विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक

15/06/2024
PM Modi

इतिहास रचने आएंगे पीएम मोदी, स्वागत को गोरक्षनगरी बेकरार

06/07/2023
Black marketing of Remedesvir injection

रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी का पर्दाफाश, आठ गिरफ्तार

24/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version