• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पर्यटन बनेगा विंध्याचल धाम में रोजगार का जरिया : योगी

Desk by Desk
10/09/2020
in Main Slider
0
सीएम योगी

सीएम योगी

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि विन्ध्याचल मण्डल में विकास और रोजगार का माध्यम पर्यटन हो सकता है।

श्री योगी ने विंध्याचल मंंडल के विकास कार्यो की समीक्षा करते हुये कहा कि विन्ध्य क्षेत्र ‘हर घर नल’ योजना के लिए छह हजार करोड़ रुपए की व्यवस्था की गई है। इसके तहत स्वच्छ व शुद्ध पेयजल की व्यवस्था की जाएगी। उन्होने आईटी इंजीनियरिंग काॅलेज, मीरजापुर के निर्माण को समयबद्ध ढंग से पूर्ण कराने के निर्देश दिये और कहा कि इस काॅलेज के निर्माण की प्रगति के सम्बन्ध में नियमित समीक्षा की जाए।

उन्होने कहा कि विन्ध्याचल मण्डल में विकास और रोजगार का माध्यम पर्यटन हो सकता है। पर्यटन विकास की योजनाओं को विशेष ध्यान देते हुए पूरा किया जाए। विन्ध्यवासिनी धाम क्षेत्र का विकास पर्यटन को बढ़ावा देगा। उन्होंने अष्टभुजा और काली खोह में रोप-वे तक पहुंच मार्ग एवं पेयजल आदि की सुविधा उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में निर्देश दिए। उन्होंने विन्ध्यवासिनी धाम क्षेत्र की कार्ययोजना के सम्बन्ध में दिए गए निर्देशों का अनुपालन किए जाने की बात कही।

इटावा जेल में 92 वर्षीय आजीवन कारावास के बन्दी ने जीती कोरोना से जंग

श्री योगी ने भदोही जिले में निर्मित एक्सपो मार्ट के संचालन की कार्ययोजना बनाकर कालीन के निर्यात को बढ़ावा देने के निर्देश दिये और कहा कि भदोही में वेटनरी काॅलेज के निर्माण की कार्यवाही तेज की जाए तथा औराई चीनी मिल में बायो फ्यूल के उत्पादन की कार्ययोजना बनायी जाए। उन्होंने सोनभद्र में आईएचएसडीपी योजना के तहत आवास निर्माण में लाभार्थी अंश उपलब्ध कराने में असमर्थ लाभार्थियों के लिए धनराशि की व्यवस्था सी0एस0आर0 आदि के तहत कराए जाने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि आवासों को शीघ्रता से पूर्ण कराकर लाभार्थियों को उपलब्ध कराया जाए, जिससे उन्हें आवासीय सुविधा का लाभ मिल सके। श्री योगी ने कहा कि विकास योजनाओं का भौतिक सत्यापन जरूरी है। इस सम्बन्ध में क्षेत्र भ्रमण कर कार्यवाही की जाए। किसी भी कार्यदायी संस्था द्वारा मानकों के अनुरूप ही गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए निर्माण कार्य कराया जाए।

श्री योगी ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) तथा (शहरी), स्वच्छ भारत मिशन के कार्यों के लिए जवाबदेही तय किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन, नारी गरिमा तथा स्वस्थ भारत मिशन का आधार है।

स्पा के आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, एक गिरफ्तार

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवासों के आवंटन के सम्बन्ध में स्थानीय स्तर पर निर्णय लिया जाए। ग्राम सचिवालय, सामुदायिक शौचालय के निर्माण कार्य प्राथमिकता के साथ कराए जाएं। आवासीय योजनाओं की किश्तों को समय से जारी किया जाए। राजस्व में वृद्धि के सम्बन्ध में समयबद्ध समीक्षा की जाए।

उन्होंने कहा कि सोनभद्र जिले में एयरपोर्ट का निर्माण विकास के लिए आवश्यक है। यह आकांक्षात्मक जिला है जहां अच्छे विकास कार्य हुए हैं। विकास कार्यों में और गति लायी जाए।

मुख्यमंत्री ने मण्डलायुक्त विन्ध्याचल तथा मीरजापुर, सोनभद्र व भदोही के जिलाधिकारियों से विकास कार्यों की प्रगति के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मण्डलायुक्त विन्ध्याचल ने बताया कि 50 करोड़ रुपए से अधिक की 08 परियोजनाएं निर्माणाधीन हैं।

Tags: cm yogiHar Ghar Nal YojanaLatest Uttar Pradesh News in Hindipromotion of tourismVindhyachal Dhamपर्यटन को बढ़ावाविंध्याचल धामसीएम योगीहर घर नल योजना
Previous Post

यूपी में होगा पांच दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय ओडीओपी वर्चुअल एक्जीविशन : सहगल

Next Post

जानें कैसे हुई थी महालक्ष्मी व्रत की शुरूआत, क्या है पूरी व्रत कथा

Desk

Desk

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

हल्द्वानी में व्यापारियों से बोले CM धामी- “आप व्यापार बढ़ाइए, सरकार आपके साथ खड़ी है”

29/08/2026
CM Yogi conducted an aerial inspection of flood-affected villages in Ballia.
Main Slider

50-50 किलो राहत सामग्री दे रही सरकार, 500 ग्राम राहत नहीं पहुंचा पाती थी सपा: मुख्यमंत्री योगी

29/08/2026
CM Dhami laid the foundation stone of Uttarakhand's first sports university.
Main Slider

उत्तराखंड के पहले क्रीड़ा विश्वविद्यालय का मुख्यमंत्री धामी ने किया शिलान्यास

29/08/2026
CM Dhami
Main Slider

उत्तराखंड को ‘खेलभूमि’ बनाने की दिशा में काम कर रही सरकार: मुख्यमंत्री धामी

29/08/2026
CM Yogi
Main Slider

सबकी समस्या का समाधान सरकार की प्रतिबद्धता: मुख्यमंत्री

29/08/2026
Next Post
mahalaxmi

जानें कैसे हुई थी महालक्ष्मी व्रत की शुरूआत, क्या है पूरी व्रत कथा

यह भी पढ़ें

Bumper recruitment for 1,213 posts in AVNL

असिस्टेंट जेलर के पद पर निकली भर्ती, यहां करें आवेदन

14/04/2023
CM Bhajan Lal

सैनिकों की बहादुरी और वीरांगनाओं का त्याग हमारे लिए प्रेरणास्रोत : मुख्यमंत्री

24/08/2024
arrested

एटीएम तोड़कर रुपए चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गैंग के तीन सदस्य गिरफ्तार

14/03/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version