• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

लॉकडाउन के नाम पर व्यापारियों से नहीं होगा दुर्व्यवहार : नंदी

Writer D by Writer D
21/05/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज
0
nandgopal nandi

nandgopal nandi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रयागराज उत्तर प्रदेश के नागरिक उड्डयन मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों व व्यापारियों का हाल जानने के लिए वर्चुअल संवाद कार्यक्रम किया। जिसमें लोगों ने अपनी-अपनी समस्याएं बतायी। मंत्री नन्दी ने उनकी समस्याओं का निराकरण करने का आश्वासन दिया। कहा कि लॉकडाउन के नाम पर व्यापारियों से दुर्व्यवहार नहीं होगा।

मंत्री नन्दी ने शुक्रवार को प्रयागराज चौक मंडल के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं के साथ वर्चुअल संवाद किया। जिसमें स्वर्गीय पार्षद सत्येंद्र चोपड़ा की पत्नी सुनीता चोपड़ा ने कहा कि कोरोना संक्रमण के दौरान प्रदेश सरकार और नगर निगम की व्यवस्थाएं बेहतर हैं। वहीं अपने जान की परवाह किए बगैर सफाई कर्मचारी पूरी निष्ठा के साथ अपना काम कर रहे हैं। इनकी सुरक्षा के बारे में कुछ और बेहतर प्रयास किए जाने चाहिए।

राजेश अग्रवाल ने कहा कि जीरो रोड स्थित स्वरूपरानी पार्क से पिछले कुछ दिनों से गंदे पानी की आपूर्ति हो रही है। व्यापारी मनीष वैश्य ने मुख्यमंत्री के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि जिस तरह से लोग परेशान थे, काल कलवित हो रहे थे, मुख्यमंत्री के अथक प्रयास से सब कुछ इस समय कंट्रोल में है। ताबड़तोड़ वर्क पूरे प्रदेश में हुए हैं।

CM योगी कल सैफई का करेंगे दौरा, स्वास्थय सेवाओं का लेंगे जायजा

मनीष वैश्य ने कहा गंगा किनारे जो शव दफनाए गए हैं, बारिश में बाढ़ आने पर उतराएंगे। ऐसे में ध्यान देने की जरूरत है कि पानी दूषित न होने पाए। व्यापारी मयंक अग्रवाल ने कहा जीएसटी और इनकम टैक्स रिटर्न की डेट बढ़ाई जाए। कहा कि व्यापारी अगर अपने दुकान पर बैलेंस शीट निकालने जा रहे हैं, तो उनका चालान किया जा रहा है, जो गलत है। जिस पर मंत्री नन्दी ने कहा कि मुख्यमंत्री को इस समस्या से अवगत कराया गया है, ताकि व्यापारियों को परेशान न होना पड़े।

मंत्री नन्दी ने कहा कि इस कठिन दौर में सब का साथ रहना बहुत जरूरी है। मंडल अध्यक्षों के साथ ही बूथ अध्यक्ष, सेक्टरर संयोजक व पार्टी के कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद किया जा सके, इसलिए वर्चुअल संवाद कार्यक्रम शुरू किया है। कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री द्वारा किए जा रहे अथक प्रयास एवं कार्य से प्रेरणा मिलती है।

हेमाराम चौधरी के इस्तीफे पर सियासत तेज, सचिन पायलट ने कही ये बात

बैठक में मंडल अध्यक्ष दिनेश विश्वकर्मा, राजेश कुमार, मुरारी कनौजिया, सुनीता चोपड़ा, अजय श्रीवास्तव, राजेश जायसवाल, सुमित वैश्य, रीतेश जायसवाल, नीरज कसेरा, आनन्द दुबे, पवन गौड़, अनूप अग्रवाल, नामित पार्षद अनूप मिश्रा आदि शामिल रहे।

Tags: nandgopal nandiup news
Previous Post

CM योगी कल सैफई का करेंगे दौरा, स्वास्थय सेवाओं का लेंगे जायजा

Next Post

50 हजार के इनामी बदमाश को STF ने प्रतापगढ़ से धर दबोचा

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

UPITS-2026 में सिंगारी इंडस्ट्रीज ने 15 देशों के साथ किए 201 करोड़ रुपये से अधिक के एमओयू

29/09/2026
अमरोहा

UPITS-2026 में अमरोहा के शहद-कुकीज का जलवा, इटली-ओमान और नीदरलैंड के खरीदारों ने दिए बड़े ऑर्डर

29/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS: गन्ने की नई उन्नत किस्में बनाएंगी किसानों को समृद्ध

29/09/2026
Main Slider

ईट राइट समिट में उप मुख्यमंत्री का संदेश—“जैसा खाओ अन्न, वैसा बने मन”, स्वस्थ भोजन अपनाएं

29/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS में काशी के स्वाद का जलवा, 100 किलो से ज्यादा बिकी लौंगलता और तिरंगा बर्फी

29/09/2026
Next Post
Vakil Ahmed

50 हजार के इनामी बदमाश को STF ने प्रतापगढ़ से धर दबोचा

यह भी पढ़ें

Paramjit Singh Panjwad

खालिस्तान कमांडो फोर्स के चीफ की गोलियों से भूनकर हत्या

06/05/2023
Curd

इस विधि से जमाएं बाजार जैसा गाढ़ा दही

08/05/2024
CM Vishnu Dev Sai

मुख्यमंत्री साय की सरलता और आत्मीयतापूर्ण वार्तालाप ने रेलयात्रियों का जीता दिल

25/11/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version