• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Traffic Rules: 80 फीसद हादसों की वजह यातायात के नियमों का उल्लंघन

Desk by Desk
28/11/2020
in Main Slider, राष्ट्रीय
0
road safety

road safety

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। अगर इंसान यातायात के सभी नियमों का पालन करेगा तो आपकी यात्रा सुरक्षित ही रहेगी। पर अफसोस की बात यह है कि अधिकतर लोग इस बात को नहीं समझते और गलती कर बैठते हैं। देश में होने वाली करीब 80 प्रतिशत घटनाएं यातायात नियमों का पालन न करने की वजह से होता है। इनमें हर साल एक लाख से ज्यादा लोग जान गंवा देते हैं और लाखों लोग घायल होते हैं। आइए जानते हैं बीते समय में हुए हादसे और उनकी वजह:

जानलेवा रफ्तार : सड़क हादसों की यह सबसे बड़ी वजह मानक से तेज रफ्तार में वाहन चलाना है। तेज रफ्तार के कारण हर साल करीब 70 फीसद हादसे होते हैं। गत वर्ष की बात करें तो 3.19 लाख यानी 71.1 फीसद हादसे तेज रफ्तार के कारण हुए। इनमें 1.01 लाख लोगों की जान चली गई। हादसों में सबसे ज्यादा मौतों की वजह भी यही है। तकरीबन 67.3 फीसद लोगों ने इन हादसों में जान गंवा दी।

अकुशल चालक : अक्सर लोग बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाने लगते हैं। ये अकुशल वाहन चालक हादसों की बड़ी वजह होते हैं। पिछले ही साल हुए करीब 4.5 लाख सड़क हादसों में से 44,358 के लिए अकुशल वाहन चालक ही जिम्मेदार रहे।

रेल भवन में कोविड-19 संक्रमण के 100 मामले आए, मंत्रालय सील

हेलमेट और सीट बेल्ट की अनदेखी : वाहन चलाते वक्त ये सबसे अहम सुरक्षा कवच हैं, लेकिन इनका महत्व बहुत कम ही लोग समझ पाते हैं। वर्ष 2019 में हेलमेट नहीं पहनने के कारण जहां 24,435 लोगों की जान चली गई, वहीं सीट बेल्ट का इस्तेमाल नहीं के कारण 20,885 लोग जान गंवा बैठे।

मोबाइल पर बात : वाहन चलाते वक्त भी लोग मोबाइल पर बात करने लगते हैं। इसी कारण से पिछले साल 10 हजार से ज्यादा हादसे हुए, जिनमें करीब पांच हजार की जान चली गई और आठ हजार लोग घायल हो गए।

रेड लाइट जंप : महानगरों में सड़क हादसों की एक बड़ी वजह यह भी है। पिछले साल रेड लाइट जंप करने के कारण करीब साढ़े चार हजार हादसे हुए, जिनमें 1,700 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई।

पर्यटकों के बीच सबसे ज्यादा पॉपुलर है मुमताज महल का निजी महल

नशे की लत गलत : गत वर्ष नशे की हालत में गाड़ी चलाने के कारण 12 हजार से ज्यादा सड़क हादसे हुए, जिनमें पांच हजार से ज्यादा लोग काल की गाल में समा गए। 10 हजार से ज्यादा लोग घायल हुए। संपत्ति का नुकसान अलग। नशा करके गाड़ी चलाने वाले अपनी व वाहन में सवार लोगों र्की ंजदगी के लिए तो खतरा होते ही हैं, दूसरे वाहन चालकों के लिए भी बड़ा खतरा होते हैं।

अवैध पार्किंग : किसी भी नेशनल अथवा स्टेट हाईवे के किनारे वाहनों की पार्किंग अपराध है। हादसों की एक बड़ी वजह भी है। इस वजह से हर साल हजारों हादसे होते हैं और उनमें हजारों लोगों की जान चली जाती है। पिछले ही साल इस वजह से 13 हजार से ज्यादा हादसे हुए, जिनमें पांच हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और करीब 13 हजार लोग घायल हो गए।

Tags: accident due to dense fogDelhi news hindi newsDelhi TopFog and hazefog cause of road accidentHPCommonManIssuesHPJagranSpecialjagran surakshit yatayat saptahLack of sign boardsNational newsNegligence during road constructionnew-delhi-city-jagran-specialNEWSprecaution in fog drivingprecaution in winter to driveroad safetyRoad traffic control devicestateTraffic control devicestraffic signalviolation of red lightट्रैफिक कंट्रोल डिवाइसलालबत्ती के उल्लंघन से बढ़ रहे हादसेसाइन बोर्ड
Previous Post

रेल भवन में कोविड-19 संक्रमण के 100 मामले आए, मंत्रालय सील

Next Post

भाजपा सरकार से अच्छा और बड़ा झूठ कोई बोल नहीं सकता : अखिलेश यादव

Desk

Desk

Related Posts

Makhan-Misri Bhog
Main Slider

जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं माखन-मिश्री का भोग, घी से ऐसे करें झटपट तैयार

04/09/2026
Janmashtami
Main Slider

जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण को लगाएं राशिनुसार भोग

04/09/2026
Janmashtami
Main Slider

जन्माष्टमी पर ऐसे करें बाल-गोपाल की पूजा, पूरी होगी संतान प्राप्ति की मनोकामना

04/09/2026
cm yogi
Main Slider

योगी सरकार प्रदेशभर में चलाएगी ‘सेवा संकल्प अभियान’, गांव से महानगर तक होंगे जनसेवा के कार्यक्रम

03/09/2026
CM Dhami released the book ‘Uttarakhand at 25’
Main Slider

नीति निर्माण में शोध और नवाचार को मिले प्राथमिकता, योजनाओं के प्रभाव का नियमित मूल्यांकन हो: सीएम धामी

03/09/2026
Next Post
akhilesh yadav

भाजपा सरकार से अच्छा और बड़ा झूठ कोई बोल नहीं सकता : अखिलेश यादव

यह भी पढ़ें

Suspended

आत्महत्या मामले में तीन शिक्षक समेत चार को BSA ने किया निलंबित

25/03/2021
voting

UP Election: आज शाम थम जाएगा छठवें चरण का चुनाव प्रचार

28/02/2022
rani chatterjee

भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी का नया गाना ‘जा झार के’ हुआ रिलीज, देखें वीडियो

23/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version