• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

रेलवे स्टेशन के बाहर फिर भड़की हिंसा, डर से सहमे रहे रेल यात्री

Writer D by Writer D
04/04/2023
in राष्ट्रीय
0
Bengal Violence

Bengal Violence

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के हुगली जिला अंतर्गत रिसड़ा स्टेशन पर सोमवार रात नए सिरे से भड़की हिंसा (Violence) का ट्रेनों के संचालन पर भी असर पड़ा है। रात 9:30 बजे के करीब रिसड़ा स्टेशन के चार नंबर रेल गेट के पास बमबारी, आगजनी, पथराव और तोड़फोड़ शुरू हो गई। इसकी वजह से कोन्ननगर से लेकर हावड़ा तक सभी ट्रेनों को रोक दिया गया। इधर श्रीरामपुर से लेकर बर्धमान तक ट्रेनों को रोकना पड़ा।

हालात के बिगड़ने का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि जो ट्रेन रात 9:51 पर रुकी, वह रात 1:00 बजे के करीब गंतव्य के लिए रवाना हुई। कोन्ननगर से लेकर हावड़ा स्टेशन के बीच लगभग प्रत्येक स्टेशन पर कई ट्रेनें खड़ी हो गईं। इसे लेकर यात्री डर के साए में बैठे थे।

इधर, हावड़ा स्टेशन पर ट्रेनों के देर से छोड़े जाने की वजह से यात्रियों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। नाराज यात्रियों को रेलवे अधिकारियों ने समझाया-बुझाया। लगातार एनाउंस हो रहा था कि स्टेशन के रेल गेट के पास विरोध प्रदर्शन और बमबारी की वजह से ट्रेनों का संचालन रोका गया है। दंगाइयों ने रेल गेट को बंद करने से रोक दिया था जिसकी वजह से ट्रेनों का संचालन ठप हो गया था।

पूर्व रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कौशिक मुखर्जी ने मंगलवार सुबह बताया कि स्टेशन से बाहर किसी भी तरह की हिंसा (Violence) होने पर उसकी जिम्मेवारी पुलिस प्रशासन की होती है। रेलवे की ओर से इस बारे में प्रशासन से संपर्क किया गया था लेकिन हालात काबू होने में वक्त लगा। इस वजह से ट्रेनों का संचालन रोक दिया गया था।

Twitter की उड़ गई नीली चिड़िया, Elon Musk ने इसे बनाया नया Logo

बर्धमान बैंडल की ओर जाने वाली करीब एक दर्जन से अधिक ट्रेनें रोक दी गई थीं जबकि हावड़ा से खुलकर काठगोदाम तक जाने वाली बिहार, उत्तर प्रदेश की सबसे पसंदीदा ट्रेन बाघ एक्सप्रेस को भी रोक देना पड़ा था। रात 1:05 पर बाघ एक्सप्रेस रवाना हुई जिसे लेकर यात्रियों ने कड़ी नाराजगी जताई। आरोप है कि ट्रेन में पानी भी नहीं मिल रहा था और स्टेशन के आसपास दुकानें बंद होने की वजह से यात्री काफी परेशानी में थे।

Tags: Bengal violencehowrah railway stationKolkata newsNational news
Previous Post

Twitter की उड़ गई नीली चिड़िया, Elon Musk ने इसे बनाया नया Logo

Next Post

मोस्ट वांटेड दीपक बॉक्सर मैक्सिको से गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

सीएम धामी ने उत्तराखण्ड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति-2026 और GEP की तकनीकी रिपोर्ट का किया विमोचन

26/09/2026
Chardham Yatra
Main Slider

चारधामों को प्लास्टिक मुक्त बनाने की मुहिम तेज, यात्रा सीजन में 798 टन कचरा एकत्रित

26/09/2026
Main Slider

गंगोत्री धाम पहुंचे मुख्य सचिव, पूजा-अर्चना कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की भेंट

26/09/2026
CM Yogi- PM Modi
Main Slider

दिल्ली में योगी की अहम मुलाकात, PM मोदी से मिले; नितिन नबीन से भी बैठक

26/09/2026
Next Post
Deepak Boxer

मोस्ट वांटेड दीपक बॉक्सर मैक्सिको से गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

23 IAS officers transferred

यूपी में 23 IAS अफसरों का हुआ ट्रांसफर, गोंडा समेत कई जिलों के बदल गए डीएम, देखें पूरी लिस्ट

29/07/2025
CM Yogi

इस साल आंगनवाड़ी में 5 हजार कार्यकत्रियों व 60 हजार सहायिकाओं की भर्ती का लक्ष्य: सीएम योगी

30/03/2026
Bridal Lehenga

हल्के गुलाबी रंग का लहंगा ये आपको भी आया पसंद

13/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version