• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

वैलेंटाइन डे पर एक दूजे के होंगे ट्रांसजेंडर कपल, देश में पहली बार होगी इस कैटेगरी में शादी रजिस्टर्ड 

Writer D by Writer D
10/02/2022
in केरल, राष्ट्रीय
0
transgender couple

transgender couple

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। प्यार के पर्व वैलेंटाइन डे (Valentine’s Day) पर केरल में एक जोड़े की अनूठी शादी होने जा रही है। केरल के मनु कार्तिक और श्यामा एस. प्रभु 14 फरवरी (Valentine’s Day) को शादी (Marriage) करेंगे। यह एक मलयाली ट्रांसजेंडर कपल (transgender couple) है। देश में LGBTQ समुदाय के लिए कानून बनने के बाद भी जहां लोग खुलकर सामने नहीं आते हैं, वहीं इस जोड़े ने अपनी शादी को ट्रांसजेंडर श्रेणी में रजिस्टर्ड कराने का निर्णय लिया है। यह पहली बार होगा, जब भारत में ट्रांसजेंडर श्रेणी में कोई शादी रजिस्टर्ड होगी।

भारत में ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के अधिकार विधेयक 2014 और ट्रांसजेंडर व्यक्ति (अधिकारों का संरक्षण) अधिनियम 2019 लागू होने के बाद LGBTQ समुदाय की कई शादियां हुईं, लेकिन यह शादी पुरुष और महिला के तौर पर ही रजिस्टर्ड कराई गईं। केरल के मनु कार्तिक और श्यामा एस. प्रभु ने इस समुदाय के लिए प्रेरणा बनेंगे।

ट्रांसजेंडर को लड़की बनकर रहना पड़ा भारी, प्रेमी ने गला काटकर की हत्या

त्रिशून के निवासी मनु एक मल्टीनेशनल कंपनी में HR हैं। तिरुवनंतपुरम की श्यामा केरल के सोशल जस्टिस डिपार्टमेंट के ट्रांसजेंडर सेल की स्टेट प्रोजेक्ट अफसर हैं। दोनों एक दूसरे को काफी सालों से जानते थे। मनु ने बताया कि चार साल पहले उन्होंने श्यामा को प्रपोज किया था। लेकिन, श्यामा ने कोई जवाब नहीं दिया। श्यामा अपने घर में सबसे बड़ी हैं और उन पर अपने परिवार की जिम्मेदारी भी है। काफी प्रयास के बाद श्यामा ने पिछले साल शादी के लिए हां कहा था।

मनु बताते हैं कि एक ट्रांसजेंडर का समाज में सर्वाइव करना काफी कठिन है। लेकिन, उनकी मां के हौसले ने उन्हें बड़ा बनाया। उनकी मां कहती थीं कि वे पढ़ाई करें। काबिलियत से ही वे अपनी पहचान बना सकते हैं। अपनी मेहनत और इच्छा शक्ति से ही वे एक मल्टीनेशनल कंपनी के HR बन सके। मनु ने बताया कि श्यामा की भी कहानी उनसे मिलती-जुलती है। उन्होंने भी पढ़ाई के दम पर अपना मुकाम बनाया, अपने परिवार को संभाला और उनके लिए घर बनाया।

Valentine Day पर जीतना है पार्टनर का दिल, तो बनाएं फ्रूटी और नटी प्लम केक

मनु बताते हैं कि शादी करना आसान नहीं था। हमें अपने परिवार को भी मनाना था। हमने सेक्स रीअसाइनमेंट सर्जरी भी नहीं करवाई थी। परिवार के तैयार होने के बाद पिछले साल ही हम शादी करने वाले थे, लेकिन लॉकडाउन लग गया था, इसलिए अब हमने शादी करने का फैसला लिया है। हमने 14 फरवरी को शादी करने का प्लान नहीं किया था। जन्म कुंडली के हिसाब से ये दिन संयोग से मिल गया है।

Tags: kerala newstransgender coupleValentine's day
Previous Post

ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने किया मतदान, कहा- ये चुनाव महिलाओं की सुरक्षा से जुड़ा हुआ है

Next Post

RBI ने ब्याज दरों में नहीं किया बदलाव, शक्तिदास बोले- पटरी पर इकोनॉमी, महंगाई भी काबू में

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

माँ वाराही धाम का भव्य पुनर्निर्माण बनेगा आस्था और पर्यटन का नया केंद्र : धामी

16/05/2026
A delegation of the OBC Welfare Parliamentary Committee met CM Dhami.
राजनीति

प्रदेश में लगभग 90 जाति / उपजाति समुदाय ओबीसी की सूची में हैं: मुख्यमंत्री

16/05/2026
Robert Vadra
राजनीति

रॉबर्ट वाड्रा को बड़ी राहत, इस मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने दी जमानत

16/05/2026
CM Dhami
Main Slider

सीबीएसई 12 वीं में राज्य टॉपर अरीना रघुवंशी को मुख्यमंत्री ने दी बधाई

16/05/2026
Savin Bansal
Main Slider

कैंसर पीड़ित परिवार को जिला प्रशासन से मिली राहत, ऋण माफ

16/05/2026
Next Post
shaktikant das

RBI ने ब्याज दरों में नहीं किया बदलाव, शक्तिदास बोले- पटरी पर इकोनॉमी, महंगाई भी काबू में

यह भी पढ़ें

Bharwan Torai

भरवां तोरई जीत लेगी सबका दिल, बार-बार बनाने की करेगी इच्छा

19/08/2024
nora fatehi

‘दिलबर गर्ल’ नोरा फतेही की साड़ी में सामने आईं तस्वीरें

02/10/2020
Stambheshwar Mahadev Temple

दिन में दो बार खुद-ब-खुद समुद्र में समा जाता है भगवान शिव का ये मंदिर

12/03/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version