Main Sliderउत्तर प्रदेशक्राइमबागपत

शादी से लौट रहे युवकों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत

बागपत 02 दिसंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में बागपत के बड़ौत क्षेत्र में एक शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे दो युवकों की मोटरसाइकिल ने जोरदार टक्कर मार दी है और इस दुर्घटना में दोनों युवकों की मौत हो गयी है।

पुलिस ने गुरूवार को बताया कि सड़क हादसे में सिनौली गांव के सचिन व पवन की मृत्यु हो गई है। कार चालक की तलाश की जा रही है। बड़ौत-छपरौली मार्ग स्थित सिनौली गांव के पास मोटरसाइकिल सवार सचिन और पवन को कार ने टक्कर मार दी और कार भी खाई में पलट गयी। हादसे में सचिन (32) व पवन (28) गंभीर रूप से घायल हो गए।

सिनौली गांव से लोग मौके पर पहुंच गए। दोनों के परिजन भी आ गए। ग्रामीणों ने घायल युवकों को बड़ौत के एक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां दोनों की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए बागपत भेज दिया।

छपरौली थाना क्षेत्र के सिनौली गांव निवासी अनुज ने बताया कि बुधवार को वह अपने ताऊ के बेटे सचिन के साथ स्कूटी से गांव के ही संदीप की शादी में मलकपुर गांव गया था। स्कूटी खराब होने पर उसने उसे मलकपुर गांव में ही खड़ा कर दिया। उसने सचिन को साथ घर चलने के लिए कहा तो सचिन ने बारात के साथ ही वापस आने की बात कही। इसके बाद वह सिनौली लौट आया, जबकि रात नौ बजे सचिन बारात से गांव के ही पवन की साइकिल पर बैठ कर गांव आ रहा था।

हादसे में दो युवकों की मौत से गांव में शोक छा गया। सचिन की डेढ़ साल पहले ही शादी हुई थी, जबकि पवन अविवाहित था।

Related Articles

Back to top button