• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

विवाहिता को ले जाने की कोशिश, विरोध करने पर झोंका फायर

Writer D by Writer D
20/03/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, बागपत
0
revolver

revolver

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बागपत। नैथला गांव में मायके से विवाहिता को पति ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर जबरन ले जाने की कोशिश की। विरोध करने पर आरोपित पति ने फायर (Fired) झोंका दिया। ग्रामीणों ने आरोपित पति समेत दो व्यक्तियों को पकड़कर धुनाई कर पुलिस को सौंपा। पुलिस ने आरोपितों की कार से एक तमंचा बरामद हुआ, जबकि उनके दो साथी भागने में कामयाब हो गये।

ग्राम नैथला निवासी कर्मचंद त्यागी ने शनिवार को बताया कि उनकी बेटी स्वाति की शादी पांच फरवरी 2016 को जनपद मुजफ्फरनगर के कस्बा बुढाना के युवक निशांत त्यागी के साथ हुई थी। स्वाति के ससुरालीजन दिए गए दहेज से खुश नहीं हैं। दहेज की खातिर स्वाति को प्रताड़ित करते हैं।

निशांत त्यागी नशा करता है। आरोप है कि गत 10 मार्च को स्वाति की पिटाई की और फांसी लगाकर मारने का प्रयास किया गया था, किसी तरह स्वाति की जान बची थी। जानकारी मिलने पर स्वाति को उसके ससुराल वाले उसे ले आए थे।

आरोप है कि निशांत त्यागी अपने तीन साथियों के साथ 18 मार्च को कार से घर पर आया, जो स्वाति को जबरदस्ती अपने साथ ले जाने लगे। इस दौरान तमंचे से फायर किया। शोर शराबा होने पर ग्रामीण इकट्ठे हो गये, जिनकी मदद से आरोपित निशांत त्यागी व उसके साथी बिट्टू को पकड़ लिया गया।

जबकि दो आरोपित भागने में कामयाब हो गए। आरोपितों की कार से एक तमंचा बरामद हुआ, जिन्हें पुलिस के सुपुर्द किया गया। उधर कोतवाली प्रभारी ओमप्रकाश सिंह का कहना है कि पति-पत्नी का विवाद चल रहा है। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Tags: baghpat newscrime news
Previous Post

होली में डीजे पर डांस के विवाद में नगर निगम कर्मी की गोली मार कर हत्या

Next Post

डीजे को लेकर हुई मारपीट में किसान की मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

नारी के सम्मान, स्वाभिमान और गरिमापूर्ण जीवन के लिए समर्पित है सरकार: मुख्यमंत्री

13/10/2026
उत्तर प्रदेश

नवरात्र पर यूपीकॉन की नई पहल, उद्यमिता की राह दिखाएगी ‘उद्यमी बडी’

13/10/2026
उत्तर प्रदेश

भृगु आश्रम का विकास पौराणिक विरासत को सम्मान- जयवीर सिंह

12/10/2026
उत्तर प्रदेश

ललकारकर भागने वाले को भगोड़ा कहते हैं, ओपी राजभर ने अखिलेश पर बोला तीखा हमला

12/10/2026
उत्तर प्रदेश

महापुरुषों और महिलाओं का अपमान सपा की पुरानी पहचान, अमरपाल मौर्य का अखिलेश यादव पर तीखा प्रहार

12/10/2026
Next Post
5 killed as house roof collapses

डीजे को लेकर हुई मारपीट में किसान की मौत

यह भी पढ़ें

cm yogi

किसानों की एक-एक पाई का भुगतान कराएगी सरकार, भ्रष्टाचारियों का इंतजार कर रही है जेल: सीएम योगी

31/10/2022
32 जिलों में कोविड संक्रमण के कोई केस नहीं

कोविड के नए स्ट्रेन की पहचान के लिए दिल्ली हवाई अड्डे पर बनी प्रयोगशाला

14/01/2021

धर्मगुरु दलाई लामा से आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने की मुलाकात

20/12/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version