• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पेट की इस समस्या में मिलेगा आराम, ट्राई करें ये उपाय

Writer D by Writer D
16/10/2024
in फैशन/शैली, स्वास्थ्य
0
remedies for constipation

remedies for constipation

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हमारी बदलती लाइफस्टाइल, खानपान से जुड़ी गलत आदतें, दिनभर एक ही जगह पर बैठे रहना, एक्सरसाइज न करना- ये सारी चीजें हमारी सेहत पर बुरा असर डाल रही हैं और इसका सबसे ज्यादा असर हमारे पेट और पाचन पर देखने को मिलता है.

सुबह-सुबह अगर पेट साफ नहीं होता तो दिनभर पेट में दर्द, पेट फूलना  और गैस  जैसी दिक्कतें महसूस होती हैं. लेकिन अगर पेट साफ न होने की यह दिक्कत रोजाना बनी रहे तो इसे कब्ज (Constipation) कहते हैं. कब्ज की यह दिक्कत प्रेगनेंसी  के दौरान या कुछ दवाइयों का सेवन करने पर अधिक महसूस होती है.

इन वजहों से होती है कब्ज (Constipation) की समस्या

दुनियाभर की करीब 16 से 20 प्रतिशत आबादी में इन दिनों कब्ज की समस्या देखने को मिल रही है. अकेले अमेरिका की करीब 20 प्रतिशत आबादी कब्ज की समस्या का सामना कर रही है. सबसे पहले जानें कि किन वजहों से होता है कब्ज-

– रोजाना की डाइट में फाइबर की पर्याप्त मात्रा न होना, दूध-चीज, मीट आदि का अधिक सेवन करना

– डिहाइड्रेशन यानी शरीर में पानी की कमी, पर्याप्त मात्रा में रोजाना पानी न पीना

– एक्सरसाइज न करना, दिनभर एक ही जगह पर बैठे रहना

– हाई कैल्शियम एंटैसिड या दर्द वाली अन्य दवाइयों का सेवन करना

– यात्रा करने या फिर किसी और वजह से डेली रूटीन में बदलाव होना

कब्ज (Constipation) के कारण होती हैं ये बीमारियां

– पाइल्स (बवासीर)

– बड़ी आंत में सूजन

– गैस्ट्रिक से जुड़ी बीमारी

– पेट का अल्सर

– इरिटेबल बाउल सिंड्रोम (आईबीएस)

कब्ज (Constipation) के लिए इन घरेलू उपायों को आजमाएं

  1. पानी पिएं- डिहाइड्रेशन की वजह से कब्ज होता है इसलिए पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं. आप चाहें तो सादे पानी की जगह नींबू पानी, नारियल पानी जैसे तरल पदार्थों को भी डाइट में शामिल कर सकते हैं. रोजाना 2-3 लीटर पानी जरूर पिएं.
  2. फाइबर युक्त चीजें खाएं- फाइबर का अधिक सेवन करने से पाचन तंत्र तेजी से काम करता है जिससे स्टूल पास करना आसान हो जाता है. इसलिए अपनी डाइट में साबुत अनाज, फल और सब्जियां, ओट्स, बार्ली, नट्स, दालें आदि शामिल करें. आप चाहें तो कब्ज में इसबगोल का भी सेवन कर सकते हैं.
  3. मुनक्का या किशमिश खाएं- मुनक्का जो किशमिश का ही एक बड़ा रूप है उसका सेवन करने से भी कब्ज में राहत मिलती है. 8 से 10 मुनक्का को रात में पानी में भिगो दें और सुबह उसका बीज निकालकर मुनक्के को दूध में मिलाकर उबालें और खा लें.
  4. जीरा और अजवायन- ये दोनों ही मसाले कब्ज की समस्या दूर करने में मदद कर सकते हैं. जीरा और अजवायन को धीमी आंच पर भूनें और फिर पीस लें. इसमें काला नमक मिलाएं. तीनों चीजें समान मात्रा में होनी चाहिए. रोज आधा चम्मच इस चूर्ण का गुनगुने पानी के साथ सेवन करें. कब्ज का यह बेहद कारगर उपाय है.
Tags: causes of constipationconstipation home remediesconstipation problemconstipation problem solution in hindiConstipation symptoms
Previous Post

इससे मिलेगा बेदाग चेहरे, जानें क्रीम बनाने का तरीका

Next Post

करवा चौथ से पहले फेस का कालापन हो जाएगा दूर, आएगा निखार

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

करवा चौथ में चांद का इतना महत्व क्यों? जानें सूर्यदेव की पूजा न करने का कारण

27/10/2026
Main Slider

करवा चौथ 2026: कब निकलेगा चांद, क्या है पूजा मुहूर्त?

25/10/2026
Karwa Chauth
Main Slider

करवा चौथ की पूजा में करवे का खास महत्व, जानें मिट्टी के बर्तन से जुड़ी परंपरा

25/10/2026
Sharad Purnima
धर्म

कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व

23/10/2026
Glowing Face
फैशन/शैली

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

23/10/2026
Next Post
Blackness of the face

करवा चौथ से पहले फेस का कालापन हो जाएगा दूर, आएगा निखार

यह भी पढ़ें

AK Sharma

24 घंटे विद्युत आपूर्ति की दिशा में आगे बढ़ रहा है प्रदेश: एके शर्मा

20/12/2022
Zafaryab Jilani

सीबीआई कोर्ट का फैसला गलत, उच्च न्यायालय में देंगे चुनौती : जिलानी

30/09/2020
डूबने का नाटक

बच्चे ने किया डूबने का नाटक तो घरवालों ने ऐसे ली खबर

21/07/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version