• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
Tuesday, November 3, 2026
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

फटी एड़ियों से है परेशान, आजमाएं ये आसान नुस्खे

Writer D by Writer D
13/08/2023
in फैशन/शैली
0
Cracked Heels

cracked heels

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पैरों पर ही हमारे पूरे दिन के भागमभाग की ज़िम्मेदारी होती है और वो उसे बख़ूबी वहन भी करते हैं, लेकिन इन सबके बीच हम अपने पैरों के ख़ासतौर से निचले हिस्से और एड़ियों की देखभाल में लापरवाही कर जाते हैं। पैरों के ऊपरी भाग को तो मॉइस्चराइज़ करते हैं, लेकिन निचले हिस्से के साथ जल्दबाज़ी करते हैं।

यही अनदेखी डेड सेल्स बिल्डअप, रूखापन और फटी हुई एड़ियों (Cracked Heels) की वजह बनती है, जो काफ़ी दर्दनाक होता है और इनसे निपटना भी मुश्क़िल होता है। हालांकि इन्हें ठीक करना भी ज़रूरी होता है इसलिए हम आपको यहां तीन तरह के घरेलू उपचारों की जानकारी दे रहे हैं। इन्हें एक बार ज़रूर आज़माएं।

चलिए देखते हैं फटी एड़ियों (Cracked Heels) के उपचार—

1. केला और शहद मॉइस्चराइज़र

शहद हीलिंग गुणों से भरा होने के साथ-साथ एक प्राकृतिक मॉइस्चराइज़र भी है और केला प्राकृतिक एमोलिएंट (त्वचा को मुलायम बनाने वाले व फटी हुई त्वचा को भरने वाले गुण) गुणों से भरा है।

आपको क्या करना है :

एक बाउल में आधा केला मसलें और उसमें आधा टीस्पून शहद डालें। लिक्विड कंसिस्टेंसी आने तक दोनों को अच्छी तरह से मिलाएं। इस पेस्ट को अपनी एड़ियों पर लगाएं और धीरे-धीरे मालिश करें। पेस्ट को लगभग 20-25 मिनट तक लगा रहने दें और फिर गुनगुने पानी से धो लें। अपने पैरों को हल्के हाथों से सुखाएं और नमी को बनाए रखने के लिए फ़ुट क्रीम लगाएं। इस पेस्ट को सप्ताह में एक बार ज़रूर लगाएं ताकि आपकी एड़ियां पूरी तरह से भर जाएं।

2. तीन तेलों को मिलाकर मसाज करें

आपकी एड़ियों को अधिक पोषण देने के लिए इस नुस्ख़े में तीन अलग-अलग तरह के तेलों का इस्तेमाल किया गया है।

आपको क्या करना है :

एक बाउल में एक-एक टीस्पून अरंडी, जैतून और नारियल तेल लें। उन्हें अच्छी तरह से मिलाएं और एड़ियों पर लगाकर मालिश करें। रोज़ाना बेड पर जाने से पहले इन मिश्रित तेलों से एड़ियों की मसाज़ करें और मोज़े पहनकर ही सोएं। यह ओवरनाइट ट्रीटमेंट आस-पास की हार्ड स्किन को नरम करते हुए फटी एड़ियों को भरने का काम करेगा।

3. दूध और गुलाब से करें उपचार

यह नुस्ख़ा फटी एड़ियों को ठीक करने के लिए जादू की तरह काम करता है। दूध हार्ड कैलस (मोटी त्वचा) को सॉफ़्ट करने का काम करता है, जिससे उन्हें स्क्रब करने में आसान होती है। गुलाब का हीलिंग और नरिशिंग गुण एड़ियों में पड़ी दर्दभरी दरारों को ठीक करने में मदद करता है।

आपको क्या करना है :

एक छोटे टब को गर्म पानी से भरें और उसमें आधा कप दूध डालें। कुछ गुलाब की पंखुड़ियां और नीम की पत्तियां भी डाल दें। अगर आपके पास गुलाब की पंखुड़ियां नहीं हैं तो विकल्प के रूप में थोड़ा-सा गुलाब जल भी डाल सकते हैं। टब में दो टीस्पून अपना पसंदीदा कोई भी तेल मिलाएं। आपका पसंदीदा एसेंशियल ऑयल मौजूद हो तो उसकी भी कुछ बूंदें डाल सकते हैं, लेकिन यह पूरी तरह से वैकल्पिक है।

इस टब में 20-25 मिनट के लिए अपने पैरों को भिगोएं और प्यूमिक स्टोन की मदद से हार्ड स्किन को धीरे-धीरे साफ़ करें। ज़्यादा जोर से ना रगड़ें और एक बार से अधिक स्क्रब ना करें। इस नुस्ख़े को अपनी एड़ियों की दरारें के भरने तक सप्ताह में एक बार ज़रूर दोहराते रहें। अपनी स्क्रब्ड स्किन की गुणवत्ता को बनाए रखने के लिए हीलिंग और मॉइस्चराइज़िंग फ़ुट क्रीम लगाना बिल्कुल ना भूलें।

Tags: cracked heels treatmentHome remedies for cracked heelshome tips cracked heelsInstant relief home remedies for cracked heelsproblem of cracked heelstips for cracked heels
Previous Post

आंखों पर लंबे समय तक लगा रहेगा काजल, बढ़ाएगा आपकी सुंदरता

Next Post

संडे को ले टेस्‍टी अंडा करी का स्वाद

Writer D

Writer D

Related Posts

Ahoi Ashtami
धर्म

आज रखा जाएगा अहोई अष्टमी व्रत, जानें पूजा नियम

01/11/2026
Main Slider

दिवाली की तैयारी शुरू करने से पहले देख लें कैलेंडर, जानें कब है धनतेरस और लक्ष्मी पूजा

01/11/2026
Main Slider

Karwa Chauth 2026: आज जरूर पढ़ें करवा चौथ की ये 3 व्रत कथाएं

29/10/2026
Main Slider

अनजाने में टूट जाए करवा चौथ का व्रत तो करें ये काम, बचा जा सकता है अशुभ प्रभावों से

29/10/2026
Main Slider

Karwa Chauth 2026: कलश में क्या डालें और क्या नहीं? जानें पूजा की जरूरी बातें

29/10/2026
Next Post
Egg Curry

संडे को ले टेस्‍टी अंडा करी का स्वाद

यह भी पढ़ें

mother sent to jail

पांच माह के बच्चे को जला कर मारने वाली मां को भेजा जेल

28/12/2020
Data Center

विदेशी निवेशकों की टॉप प्रायोरिटी में शामिल डाटा सेंटर

07/02/2023

कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव के जनसंपर्क अधिकारी की सड़क हादसे में मौत

30/12/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version